नवरात्र में व्रत रखकर गरबा कर रहे हैं तो अपनाएं ऐसा खानपान, बनी रहेगी ऊर्जा

fasting and doing Garba

 

देवी आराधना का नौ दिनी पर्व नवरात्र रविवार से शुरू हो रहा है। इसी के साथ कई भक्तों के व्रत भी शुरू हो जाएंगे। व्रत रखना सेहत के लिए बेहतर होता है, लेकिन व्रत के दौरान यदि खानपान और आहार-विहार का ध्यान रखा जाए तो यह और भी ज्यादा हितकर परिणाम देता है। जो लोग नवरात्र में नौ दिनों तक व्रत भी करेंगे और देवी को प्रसन्न करने के लिए गरबा भी करेंगे, वे अपने आहार का विशेष ध्यान रखें।

आहार व पोषण विशेषज्ञ के अनुसार, गरबे के दौरान पसीना बहुत आता है। ऐसे में इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि शरीर में पानी की कमी न हो। इसके लिए पानी, नारियल पानी, नींबू पानी और छाछ पी सकते हैं। इससे शरीर में पानी की कमी भी नहीं होगी और सोडियम व पोटेशियम की मात्रा भी संतुलित रहेगी।

व्रत में तली-गली वस्तुओं के सेवन से बचें

गरबा करने के तुरंत बाद फ्रूट जूस नहीं पिएं। यदि पीना भी हो तो उसमें पानी मिलाकर पिएं इससे शरीर को हानि नहीं पहुंचेगी। व्रत में तली-गली वस्तुओं के सेवन से बचें, क्योंकि इससे तुरंत ऊर्जा तो मिल जाती है लेकिन इसका शरीर पर नकारात्मक प्रभाव भी पड़ता है।

मौसमी फल खाएं, बोतलबंद पेय पदार्थों से बचें

व्रत के दौरान मौसमी फलों का पर्याप्त मात्रा में सेवन करें। कोशिश करें कि फल स्थानीय भी हों। इसके अलावा सूखे मेवे, दूध, दही, छाछ, पनीर और दूध से बने अन्य पदार्थ का सेवन भी करें। इससे प्रोटीन और कैल्शियम की पूर्ति होगी। कई बार तुरंत ऊर्जा पाने के लिए बोतलबंद पेय पदार्थों का भी सेवन किया जाता है, लेकिन यह सेहत के लिए हानिकारक होते है। बोतलबंद पेय के सेवन से बचें और पहले से निकालकर रखे गए जूस पीने से भी बचें।

फलों का जूस पीने के बजाय उन्हें खाएं

फलों का रस पीने से बेहतर होगा कि आप उन्हें खाएं, इससे शरीर में फायबर भी जाएगा। मूंगफली दाना, मोरधन, कुट्टू, राजगिरे का सेवन करना लाभकारी होगा। इन सबके अलावा नींद पर्याप्त लें, क्योंकि कम देर सोना या नींद सही तरह से पूरी नहीं होना शरीर को नुकसान पहुंचाता है।

बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे किशेार कुमार बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे किशेार कुमार

Kishar Kumar was

 

पुण्यतिथि 13 अक्टूबर के अवसर पर

मुंबई, 13 अक्टूबर | बॉलीवुड में किशोर कुमार को ऐसी शख्सियत के तौर पर याद किया जाता हैं जिन्होंने ने सिर्फ अपनी आवाज के जादू से बल्कि फिल्म निर्माण और निर्देशन से भी सिने प्रेमियो का भरपूर मनोरंजन किया।

मध्यप्रदेश के खंडवा में 04 अगस्त 1929 को मध्यवर्गीय बंगाली परिवार में अधिवक्ता कुंजी लाल गांगुली के घर जब सबसे छोटे बालक ने जन्म लिया तो कौन जानता था कि आगे चलकर यह बालक अपने देश और परिवार का नाम रौशन करेगा। भाई बहनों में सबसे छोटे नटखट आभास कुमार गांगुली उर्फ किशोर कुमार का रूझान बचपन से ही पिता के पेशे वकालत की तरफ न होकर संगीत की ओर था। महान अभिनेता एवं गायक के.एल.सहगल के गानों से प्रभावित किशोर कुमार उनकी ही तरह गायक बनना चाहते थे। सहगल से मिलने की चाह लिये किशोर कुमार 18 वर्ष की उम्र मे मुंबई पहुंचे लेकिन उनकी इच्छा पूरी नहीं हो पायी। उस समय तक उनके बड़े भाई अशोक कुमार बतौर अभिनेता अपनी पहचान बना चुके थे।

अशोक कुमार चाहते थे कि किशोर नायक के रूप मे अपनी पहचान बनाये लेकिन खुद किशोर कुमार को अदाकारी की बजाय पार्श्व गायक बनने की चाह थी। उन्होंने संगीत की प्रारंभिक शिक्षा हालांकि कभी किसी से नहीं ली थी। बालीवुड में अशोक कुमार की पहचान के कारण उन्हें बतौर अभिनेता काम मिल रहा था। अपनी इच्छा के विपरीत किशोर कुमार ने अभिनय करना जारी रखा। जिन फिल्मों में वह बतौर कलाकार काम किया करते थे उन्हें उस फिल्म में गाने का भी मौका मिल जाया करता था। किशोर कुमार की आवाज सहगल से काफी हद तक मेल खाती थी।

बतौर गायक सबसे पहले उन्हें वर्ष 1948 में बाम्बे टाकीज की फिल्म जिद्दी में सहगल के अंदाज मे हीं अभिनेता देवानंद के लिये ..मरने की दुआएं क्यूं मांगू ..गाने का मौका मिला।किशोर कुमार ने वर्ष 1951 में बतौर मुख्य अभिनेता फिल्म आन्दोलन से अपने करियर की शुरूआत की लेकिन इस फिल्म से दर्शकों के बीच वह अपनी पहचान नहीं बना सके। वर्ष 1953 मे प्रदर्शित फिल्म लड़की बतौर अभिनेता उनके कैरियर की पहली हिट फिल्म थी। इसके बाद अभिनेता के रूप में भी किशोर कुमार ने अपनी फिल्मों के जरिये दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

सर्वपितृ अमावस्या पर इंद्र योग में करें श्राद्ध कर्म, पितर प्रसन्न होकर देंगे आशीर्वाद

Perform Shraddha

 

हर साल सर्वपितृ अमावस्या आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि के अगले दिन होती है। इस साल 14 अक्टूबर को सर्वपितृ अमावस्या है। इसी दिन पितृपक्ष का समापन होता है। सर्वपितृ अमावस्या पर पितरों की विशेष पूजा की जाती है। गरुड़ पुराण के अनुसार, पितरों की पूजा से व्यक्ति को मृत्युलोक में सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है। पंडित आशीष शर्मा के अनुसार, सर्वपितृ अमावस्या पर दुर्लभ इंद्र योग बन रहा है। इस योग में पितरों का तर्पण करना शुभ रहता है। ऐसा करने से पितर प्रसन्न होकर अपनी कृपा परिवार पर बरसाते हैं।

सर्वपितृ अमावस्या शुभ मुहूर्त

आश्विन मास की अमावस्या तिथि 13 अक्टूबर को रात 09.50 से शुरू होकर 14 अक्टूबर को रात्रि 11.24 पर समाप्त होगी। उदया तिथि के अनुसार, 14 अक्टूबर को सर्वपितृ अमावस्या है। इस दिन आप पंचांग द्वारा निर्धारित समय पर पूर्वजों को तिलांजलि दे सकते हैं।

पंचांग

ब्रह्म मुहूर्त – 04 बजकर 41 मिनट से 05 बजकर 31 मिनट तक।

अभिजीत मुहूर्त – 11 बजकर 44 मिनट से 12 बजकर 30 मिनट तक।

विजय मुहूर्त – दोपहर 02 बजकर 02 मिनट से 02 बजकर 48 मिनट तक।

गोधूलि मुहूर्त – शाम 05 बजकर 53 मिनट से 06 बजकर 18 मिनट तक।

निशिता मुहूर्त – रात्रि 11 बजकर 42 मिनट से 12 बजकर 32 मिनट तक।

अशुभ समय

राहुकाल – सुबह 09 बजकर 14 मिनट से 10 बजकर 40 मिनट तक।

गुलिक काल – सुबह 06 बजकर 21 मिनट से 06 बजकर 18 मिनट तक।

दिशा शूल – पूर्व।

इंद्र योग में करें तर्पण

आश्विन मास की अमावस्या तिथि पर इंद्र योग बन रहा है। ज्योतिष शास्त्र में इंद्र योग को शुभ कार्यों के लिए सर्वोत्तम माना गया है। इस योग में पूजा करने से साधक को शुभ फलों की प्राप्ति होती है। यह योग सुबह 10:25 बजे पर प्रारंभ होगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दुनिया से अपील, ‘आतंकवाद मानवता का दुश्मन, यह शांति-भाईचारे का समय’

Prime Minister Narendra Modi's appeal

 

दिल्ली। इजरायल और हमास के बीच जारी जंग के बीच भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया को शांति का संदेश दिया है। दिल्ली में आयोजित 9वीं पी20 समिट में पीएम मोदी ने कहा कि जो हो रहा है, उसका असर सभी पड़ेगा। यह शांति और भाईचारे का समय है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन की बड़ी बातें

पीएम मोदी ने कहा, आतंकवाद चाहे कहीं भी होता हो, किसी भी कारण से, किसी भी रूप में होता है, लेकिन वो मानवता के विरुद्ध होता है।
भारत कई वर्षों से सीमा पार आतंकवाद का सामना कर रहा है। लगभग 20 साल पहले, आतंकवादियों ने हमारी संसद को उस समय निशाना बनाया था, जब सत्र चल रहा था। दुनिया भी महसूस कर रही है कि यह कितना बड़ा है।
आतंकवाद दुनिया के लिए एक चुनौती है और यह मानवता के खिलाफ है। दुनिया की संसदों और उनके प्रतिनिधियों को इस पर विचार करना होगा कि आतंकवाद के खिलाफ इस लड़ाई में कैसे मिलकर काम किया जाए।
संघर्षों और टकराव से दुनिया में किसी को फायदा नहीं हो सकता है। यह शांति और भाईचारे का समय है, साथ मिलकर चलने का समय है, एक साथ आगे बढ़ने का समय है। यह समय सबके विकास और कल्याण का है।

पी-20 का मतलब है ‘पार्लियमेंट-20’। जिस तरह पिछले दिनों भारत में जी-20 समिट हुई थी, उसी तरह अब पी-20 का आयोजन हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को उसका उद्घाटन किया।

पी-20 शिखर सम्मेलन का आयोजन 13-14 अक्टूबर तक होगा, जिसमें जी-20 देशों के संसद अध्यक्ष और सभापति हिस्सा ले रहे हैं।

घर के बाहर खड़े 10वीं के छात्र को बाइक सवारों ने मारे चाकू, बचाने आए दो साथी भी घायल

Bike riders stabbed a

 

इंदौर। अन्नपूर्णा इलाके में घर के बाहर खड़े 10वीं के छात्र को बाइक सवारों ने चाकू मारे। छात्र को बचाने आए उसके दो साथी भी चाकू लगने से घायल हुए हैं। बताते हैं कि आरोपित छात्र के ही दोस्त हैं। किसी बात पर तानाकसी के चलते उन्होंने हमला किया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।

मामला गुरुवार रात अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र के रेवेन्यू नगर का है। यहां रहने वाला 10वीं का छात्र मयंक वर्मा अपने साथी हेमराज और आयुष के साथ घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान बाइक पर आरोपित मनी और उसके साथी आए और गालीगलौज करने लगे। आरोपितों ने मयंक पर चाकू से तीन वार किए। मयंक को बचाने आए हेमराज और आयुष पर भी आरोपितों ने हमला किया, जिससे वे भी घायल हो गए। मयंक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।

अब नई सरकार में होगी लोकायुक्त और सूचना आयुक्तों की नियुक्ति

Now Lokayukta and

 

भोपाल। मध्य प्रदेश में अब नए लोकायुक्त और सूचना आयुक्त की नियुक्तियां नई सरकार में होंगी। विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने से नई नियुक्तियों पर रोक लग गई है।

एनके गुप्ता का कार्यकाल 16 अक्टूबर को समाप्त होगा

लोकायुक्त जस्टिस एनके गुप्ता का कार्यकाल 16 अक्टूबर को समाप्त हो रहा है, लेकिन चयन के लिए अब समिति की बैठक नहीं हो सकती है। जब तक नई नियुक्ति नहीं होती है, तब तक वे पद पर बने रहेंगे। वहीं, राज्य सूचना आयोग में सूचना आयुक्त के रिक्त पदों पर भी नियुक्ति अब नई सरकार में होगा।

अब नई नियुक्तियां संभव नहीं

सामान्य प्रशासन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लग चुकी है, इसलिए नई नियुक्तियां नहीं हो सकती हैं। राज्य सूचना आयोग में रिक्त सूचना आयुक्त के पदों पर नियुक्ति के लिए नौ अक्टूबर को चयन समिति की बैठक बुलाई थी, लेकिन अपरिहार्य कारणों से यह नहीं हो सकी और फिर चुनावों की घोषणा हो गई।

मुख्य सूचना आयुक्त के साथ दो सूचना आयुक्त पदस्थ

आयोग में अभी मुख्य सूचना आयुक्त के साथ दो सूचना आयुक्त पदस्थ हैं। उधर, लोकायुक्त की नियुक्ति भी अब नई सरकार में ही होगी। लोकायुक्त की चयन समिति में भी मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष होते हैं, इसलिए अब बैठक भी नहीं बुलाई जा सकती है। नियम में प्रविधान है कि जब तक नए लोकायुक्त की नियुक्ति नहीं हो जाती है, तब तक कार्यकाल समाप्त होने के बाद भी वे एक वर्ष तक पद पर बने रह सकते हैं।

इजरायल में हमास की दरिंदगी आई सामने, गर्भवती महिला का चाकू से पेट फाड़ा, फिर नवजात को भी मारा

The brutality of Hamas

 

इजरायल पर हमास ने सात अक्टूबर को हमला किया था। उसके बाद से इजरायल और हमास के बीच युद्ध चल रहा है। इजरायल हमास के हमले का बदला गाजा पट्टी पर बमबारी कर ले रहा है। इधर, हमास ने दावा किया है कि इजरायल के हवाई हमले में 13 बंधकों की मौत हो गई है। गाजा पट्टी पर इजरायल की बमबारी से हमास को बहुत नुकसान हो रहा है। अब हमास ने धमकी दी है कि इजरायल ने गाजा पट्टी पर हमला नहीं रोका तो वह बंधकों को मार देगा।

इजरायल में शवों को बरामद करने वाली संस्था जका के सहायक कर्मी योसी लैंडों ने हमास के क्रूर व्यवहार के बारे में बताया। लैंडों ने पूरा वाक्या न्यूज एजेंसी एएफपी को बताया। उन्होंने कहा कि हमें सेडरोट में एक इजरायल की महिला मृत दिखाई दी। उस महिला का पेट चाकू से फाड़ा गया था। महिला के फटे पेट के अदंर नवजात साफ दिखाई दे रहा था। नवजात महिला की गर्भनाल से जुड़ा था। आतंकियों ने उसको भी चाकू से मारकर मौत के घाट उतार दिया।

मारने से पहले बांधे गये थे हाथ

योसी लैंडों ने बताया कि हमे कुछ महिलाओं ने बताया कि उनके साथ दुष्कर्म किया है। योसी लाशों को पिछेले कई दशक से इकट्ठा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मैंने 20 बच्चों और कई नागरिकों के हाथ पहले बांधे गए थे। उसके बाद उनको गोली मारी गई या जलाया गया था।

हुजूर में भाजपा ने चौथे दिन ही दिखा दी ताकत

 

भोपाल, सूबे में चुनावी दिनांक की घोषणा हुए चार दिन हो चुके है भाजपा हुजूर विधान सभा से अपना उम्मीदवार उतार चुकी है। भाजपा ने तीसरी बार रामेश्वर शर्मा को मैदान में उतारा है।

भाजपा का कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ मैदान में आने लगे है गुरुवार को शॉर्ट नोटिस में हुजूर विधानसभा के आदमपुर छावनी क्षेत्र में हुई विशाल जन सभा जिसे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने संबोधित किया। सभा में उपस्थित रहा भारी जन समूह इस बात का संकेत है की भाजपा का कार्यकर्ता पूरी तरह चुनावी रण के लिए तैयार है। क्षेत्र के हर हिस्से में घर घर मजबूत पकड़ बनाये हुए है।

 

मुख्यमंत्री शिवराज ने सभा में हुजूर विधानसभा में रामेश्वर शर्मा के द्वारा विकास कार्यो के लिए किए जा रहे प्रयासों की भरपूर प्रशंसा कर कार्यकर्ताओं का जोश दोगुना कर दिया है।

Huzur vidhan sabha

 

हुजूर विधानसभा में 5100 सौ हनुमान चालीसा पाठ 24 घण्टे होगा

 

भोपाल, विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस से हुज़ूर विधान सभा में काँग्रेस से चुनावी टिकट के दावेदार विष्णु विश्वकर्मा 51 हज़ार श्री हनुमान चालीसा पाठ के लक्ष्य को पूरा करने के लिए 12 अक्टूबर दिन हनुमंत जी के श्री चरणों में ग्राम दीपड़ी वार्ड 85 में विश्वकर्मा परिवार द्वारा 24 घंटे तक निरंतर श्री हनुमान चालीसा पाठ, 24 भजन मण्डल के सहयोग से दिन गुरुवार दिनाक 12 अक्टूबर शाम 6 बजे से प्रारम्भ हुए है जो की 13 अक्टूबर शाम 6 बजे पूर्ण होगा एवं समापन के अवसर महा आरती का आयोजन भी रखा गया है।

मध्य प्रदेश में बनीं गौशालाएं बेहद ही बदहाल, भूख प्यास से गौशालाओं में गायों की हो रही है मौत: रानी अग्रवाल

gau-mata

 

भोपाल,12 अक्टूबर 2023। मध्य प्रदेश में गौशालाओं की बदहाली और भूख प्यास से मर रही गायों को लेकर आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि गायों पर सियासत करने वाली भाजपा की असली सूरत सामने आ गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गोवंशों के लिए गौसेवा योजना के तहत गौशालाएं तो खोल दी गईं लेकिन गौशालाएं बदहाल हैं। न तो गौशालाओं में गायों के खाने पीने की व्यवस्था है और न ही बिजली है। खाना- पीना न मिलने के कारण गोवंश गौशालाओं में दम तोड़ रहे हैं।
आप की प्रदेश अध्यक्ष और सिंगरौली महापौर रानी अग्रवाल ने कहा कि भिंड के निवसाई में शासकीय गौशाला में 70 गायों को रखने की क्षमता है लेकिन गोशाला में पानी और चारे का कोई इंतजाम नहीं हैं। खाना पीना न मिलने से 10 गायों की मौत हो गई। इसके अलावा गोशाला की दूसरी गाएं भी बीमार हैं। उन्होंने कहा कि केवल रौन नहीं बल्कि प्रदेश के अलग अलग हिस्सों से अव्यवस्था के कारण गायों के मरने की खबरें आती हैं लेकिन गायों के रहने और खाने पीने का उचित इंतजाम नहीं किया जाता है।

रानी अग्रवाल ने कहा कि भाजपा का गौ प्रेम केवल दिखावा है। भाजपा केवल गायों के नाम पर राजनीति करती है। गायों के खाने पीने और उन्हें बचाने के लिए कोई काम भाजपा सरकार ने नहीं किया। उन्होंने कहा कि एमपी में 6 सौ गौशालाएं ऐसी हैं जहां बिजली और पानी नहीं हैं जबकि 450 गौशालाओं पर गांव के दबंगों और रसूखदारों ने कब्जा कर लिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जो गौशालाएं चल रही हैं वो स्थानीय लोगों की मदद पर चल रही हैं।

आप की प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल ने कहा कि गौशालाओं के नाम पर सरकार फंड देती है लेकिन जब सड़कों पर ही गोवंश घूम रहे हैं तो आखिर ये फंड खर्च कहां हो रहा है और कहां जा रहा है। उन्होंने कहा कि गायों के नाम पर दी जा रही राशि का बंदरबांट किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जो गायें गौशालाओं में हैं उन्हें भी चारा और पानी नहीं मिल रहा है। केवल गायों के नाम पर दी जाने वाली राशि से अपनी जेबें भरी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की ज्यादातर गौशालाएं भाजपा नेता ही चला रहे हैं।
रानी अग्रवाल ने कहा कि खुले और सड़कों पर घूम रहे गोवंश के कारण आए दिन सड़कों पर हादसे होते हैं। वहीं किसानों की फसलों को आवारा मवेशी नुकसान पहुंचा रहे हैं जिसके कारण किसान भी परेशान हैं। उन्होंने कहा कि जनता और किसान सब देख रहा है। गायों के नाम पर केवल राजनीति करने और उनके चारा पानी की उचित व्यवस्था न कर पाने वाली सरकार को जनता अबकी बार सबक सिखाने वाली है। भाजपा प्रत्याशियों से अबकी बार गोवंश को लेकर सवाल पूछने वाली है और पूछेगी कि आखिर गायों के लिए आया चारा कहां गया क्योंकि मवेशी तो खुले ही घूम रहे हैं तो आखिर चारा किसने खाया।

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...