कुलाध्यक्ष सम्मेलन सोमवार से राष्ट्रपति भवन में

bhavan

दिल्ली 08 जुलाई| राष्ट्रपति भवन में सोमवार को दो दिन के कुलाध्यक्ष यानी विजिटर सम्मेलन 2023 का आयोजन किया
जाएगा । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देश के 162 केंद्रीय उच्च शिक्षण संस्थानों की कुलाध्यक्ष यानी विजिटर हैं। सोमवार को श्रीमती मुर्मू सम्मेलन में उद्घाटन भाषण देंगी। सम्मेलन में हिस्सा लेने वाले केंद्रीय शिक्षा और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का भी संबोधन होगा। सम्मेलन के अंतिम दिन मंगलवार को ’सतत विकास के लिए शिक्षा: एक बेहतर विश्व का निर्माण’ विषय पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। राष्ट्रपति सम्मेलन के पहले दिन ही वर्ष 2021 के लिए नवाचार, अनुसंधान, प्रौद्योगिकी और विकास श्रेणियों में उल्लेखनीय योगदान के लिए विजिटर्स पुरस्कार भी प्रदान करेंगी।

कमजोर वर्ग की किशोरी बालिकाओं के संरक्षण तथा उत्थान हेतु चलाये जाने वाले विशिष्ट कार्यक्रम सृजन-7 का थाना ऐशबाग क्षेत्र में हुआ आगाज

balika

 

कमजोर वर्ग की किशोरी बालिकाओं के संरक्षण तथा उत्थान हेतु चलाए जाने वाले भोपाल पुलिस कमिशनरेट विशिष्ट
सामुदायिक पुलिस कार्यक्रम सृजन-7 आज थाना ऐशबाग क्षेत्र में उदय सामाजिक संस्था के सहयोग से प्रारम्भ किया गया।
करीब 200 छात्राओ को इस अभियान से जोड़ा है।

उल्लेखनीय हैं कि बड़ी मात्रा में मुस्लिम बालिकाओं ने भी आगे आकर के इस सृजन कार्यक्रम मे भाग ले रही हैं। इसमें
महिला बाल विकास विभाग के अधिकारीगण विशेष रूप से मौजूद रहे, जिन्होंने बालिकाओं को इकट्ठा करने में तथा प्रेरणा
देने मे विशेष योगदान दिया।

उल्लेखनीय है कि इस योजना के अंतर्गत बालिकाओं को आत्मरक्षा तथा शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ कानूनी ज्ञान तथा
पुलिस के साथ समन्वय बैठाने में आवस्यक सिखलाई दी गई, ताकि वे ज्यादा सशक्त होकर अपना जीवन निर्मित कर सकें।
साथ ही उन्हे केरियर काऊंसलिंग की भी जानकारी प्रदान की जायेगी, ताकि वे अपना उज्जवल भविष्य बना सके। सृजन-7
कार्यक्रम 15 दिवस चलाया जायेगा, उपरांत समापन किया जायेगा।

10 जुलाई से अनिश्चित कालीन हड़ताल करेंगे रेत ट्रक आनर्स एसोशिएशन

truck

 

शासन द्वारा निर्धारित रायल्टी से तीन गुना ज्यादा दर से बसूल रहे है ठेकेदार,

भोपाल, रेत ट्रक आनर्स एसोशिएशन द्वारा आज अपनी विभिन्न मांगो को लेकर कोकता स्थित परिवहन कार्यालय के समझ
एक विशाल वैठक कर प्रेस वार्ता कर एसोशिएशन के प्रमुख आजाद सिंह ठाकुर एवं रामू शिवहरे ने वताया कि शासन द्वारा जो रेत की दर निर्धारित की गई है उससे कई गुना ज्यादा ठेकेदारों द्वारा अवैध तरीके के वसूली की जा रही है | जिसके चलते शासन को करोड़ो रुपए के राजस्व का नुकसान हो रहा है |श्री शिवहरे ने ठेकेदारों पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार द्वारा जो दरे निर्धारित की गई उसके अनुसार 10 टायर बाले डंपर पर 8640 रु यानि 360 रु धन मीटर / 12 टायर डंपर बाले 10 हजार रु एवं 16 टायर पर 12900 रुपए है जवकि ठेकेदारों द्वारा वर्तमान में 10 टायर पर 19 हजार 6 सौ और 15 हजार भराई दी जा रही है साथ ही 12 टायर डंपर पर 23 हजार रु रायल्टी और 21 हजार भराई देना पड़ रही है एवं 16 टायर ट्रक डंपर पर 35 हजार रु और 26 हजार रु अतिरिक्त देना पड़ रहे है इन सवके चलते हमारी सरकार से मांग है कि 10 टायर डंपर पर यानि 700 फिट रेत 15 हजार रु रायल्टी 12 टायर डंपर 23 हजार रु भराई सहित रायल्टी तथा 16 टायर पर 27 हजार 6 सौ रुपए भराई सहित रायल्टी निर्धारित की जाये |कई वार खनिज मंत्री म.प्र. शासन से मिलने का समय माँगा गया परन्तु हमें समय नही दिया गया अगर 24 घंटे में हमारी मांगे नही मानी गई तो रेत ट्रक आनर्स एसोशिएशन द्वारा 10 जुलाई 2023 से अश्चित कालीन हड़ताल की जाएगी इसकी जवावदारी शासन प्रशासन एवं ठेकेदारों की होगी |रेत के रेट निर्धारित कर ठेकेदारों द्वारा की जा रही तानाशाही से वचा जा सके और निर्माण कार्यो में आ रही रूकावट से आम नागरिको को लाभ हो सके |

अगर हमारी मांगे मान ली जाती है तो सीधे सीधे सरकार को करोड़ो के राजस्व की वचत हो सकती है | और आम
नागरिक को भी 15 से 20 हजार रुपए कम में एक डंपर रेत उपलव्ध हो सकती है जो आज वर्तमान में एक डंपर रेत की
कीमत 60 हजार रुपए विक रही है | वह 40 हजार रुपए तक मिलने लगेगी |

इस अवसर पर आशिम खान, रंजीत सिंह ठाकुर,शेरू भाई, विक्रम मीणा, किशोर आडवाणी, कैलाश
चौहान, संजय सिंह ठाकुर, सहित सैकड़ो ट्रक आनर्स एसोशिएशन के सदस्य उपस्थित थे |

आम आदमी पार्टी सफाई कर्मचारियों के साथ उनकी समस्याओं और उनके हक के लिए हमेशा साथ खड़ी है: बीएस जून

aam

 

भोपाल, ग्वालियर में अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे सफाई कर्मचारियों को अब आम आदमी पार्टी का साथ मिल गया
है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी बीएस जून धरना स्थल पर पहुंचे और उन्होंने प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मचारियों से
मुलाकात की।
आप के प्रदेश प्रभारी बीएस जून ने कर्मचारियों से बातचीत की और उनकी मांगों के बारे में चर्चा की। बीएस जून ने सफाई
कर्मचारियों से वादा किया कि आम आदमी पार्टी उनके साथ खड़ी है। कर्मचारियों को संबोधित करते हुए बीएस जून ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की समस्याओं और उनके हक के लिए आम आदमी पार्टी हमेशा उनके साथ है।

बीएस जून ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मध्य प्रदेश की सरकार कर्मचारी विरोधी है।
सरकार कर्मचारियों का शोषण कर रही है। 20-20 सालों से कर्मचारी नौकरी कर रहे हैं लेकिन उन्हें नियमित नहीं किया
गया है। कर्मचारी अपनी नियमितिकरण की मांग कर रहे हैं और धरना दे रहे हैँ। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की
मध्य प्रदेश में सरकार आई तो कर्मचारियों को नियमित करने के लिए नीति बनाई जाएगी।

15वीं विधानसभा का मानसून और अंतिम सत्र मंगलवार 11 जुलाई से , मुख्यमंत्री ने तैयारियों की ली जानकारी

15

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश की 15वीं विधानसभा का मानसून और अंतिम सत्र मंगलवार 11 जुलाई से प्रारंभ हो रहा है। इस विधानसभा के अंतिम सत्र में सभी मंत्रीगण पूरी तैयारी के साथ सदन में आएं। तथ्य एवं
तर्कपूर्ण ढंग से प्रश्नों के उत्तर दिए जाएं। प्रश्नों के उत्तर में राज्य शासन द्वारा की गई उपलब्धियों की जानकारी भी समाहित
हो। अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि उत्तर ठीक ढंग से तैयार कर भेजें।
मुख्यमंत्री श्री चौहान आज निवास कार्यालय स्थित समत्व भवन में समस्त मंत्रीगण और अधिकारियों से विधान सभा सत्र की
तैयारियों के बारे में चर्चा कर रहे थे। बताया गया कि तारांकित, अतारांकित प्रश्नों के जवाब भेजे गए हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने तैयारियों पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ध्यानाकर्षण और संभावित प्रश्नों के उत्तरों की तैयारी भी पूरी रखें। बैठक में मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस और मंत्रीगण उपस्थित थे। विभिन्न विभाग के अधिकारी वीसी से सम्मिलित हुए।

वचन पूरा होगा, मुख्यमंत्री लाड़ली बहना की दूसरी किश्त 10 जुलाई को खातों में डालूंगा : मुख्यमंत्री चौहान

ladli

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मैं इस महीने की 10 तारीख को लाड़ली बहनों के बैंक खाते में इंदौर से
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में एक-एक हजार रुपए ट्रांसफर करूंगा। मुख्यमंत्री मंत्रि-परिषद की बैठक से पहले
मंत्रीगण से चर्चा कर रहे थे। मुख्यमंत्री निवास कार्यालय के समत्व भवन में मंत्रि-परिषद की बैठक राष्ट्रगीत वंदे-मातरम के
गायन के साथ शुरू हुई।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की दूसरी किश्त बहनों के खाते में डाली जाने की सभी
तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं।
मुख्यमंत्री चौहान ने मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना के संबंध में मंत्रीगण से आवश्यक विचार-विमर्श किया। इस अवसर
पर मंत्रि-परिषद के सदस्‍य और मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस उपस्थित थे।

15 अगस्त तक एक लाख सरकारी पदों पर हो जायेगी भर्ती

15aug

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि महिलाओं, युवाओं और किसानों के जीवन में खुशहाली लाना ही हमारा
मकसद है। लाड़ली बहना योजना में धीर-धीरे बहनों को एक हजार रूपए से बढ़ाकर तीन हजार रूपए तक की राशि हर
माह उपलब्ध कराई जायेगी। प्रदेश में 15 अगस्त तक एक लाख लोगों को शासकीय नौकरी में भर्ती किया जायेगा। इसके
बाद और 50 हजार युवाओं को शासकीय नौकरी उपलब्ध कराई जायेगी। मुख्यमंत्री चौहान ने शनिवार को गुना जिले के
राघौगढ़ में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना सम्मेलन में यह बात कही। कार्यक्रम में केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य
सिंधिया, प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एवं गुना जिले के प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेन्द्र सिंह सिसोदिया, सहित जन-प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लाड़ली बहनें शामिल हुईं।
मुख्यमंत्री चौहान एवं केन्द्रीय मंत्री सिंधिया की उपस्थिति में 134 करोड़ 12 लाख के विकास कार्यों का ई-लोकार्पण एवं
भूमि-पूजन किया गया।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रत्येक माह की 10 तारीख को लाड़ली बहनों के खाते में पैसे डालने का कार्य सरकार कर रही है। आने वाली 10 तारीख को पुन: बहनों के खाते में राशि डाली जाएगी। प्रतिवर्ष सरकार 15 हजार करोड़ रूपए की राशि बहनों के खातों में डालेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि 10 तारीख को ही यह घोषित किया जायेगा कि अब 21 वर्ष की बहनें भी लाड़ली बहना में शामिल होंगी। साथ ही जिन बहनों के परिवार में ट्रेक्टर है, उन्हें भी इस योजना का लाभ दिया जायेगा।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि राघौगढ़ के विकास में सरकार कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेगी। वर्ष 2003 से पूर्व राघौगढ़ में न सड़क थी, न बिजली और न ही पीने का पानी था। सड़कों की हालत भी बहुत ही खराब थी। 2003 के बाद हमने यहाँ
विकास के अनेक कार्य किए हैं और विकास की गति को हम रूकने नहीं देंगे।

देश-प्रदेश में बेटियाँ बन रही हैं सशक्त – केन्द्रीय मंत्री सिंधिया
केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार ने महिला शक्ति को आगे बढ़ाने का काम किया है, जिससे नारी
शक्ति अपनी प्रगति का मार्ग स्वयं तय कर सकती है। देश-प्रदेश में बेटियाँ अब बोझ नहीं रही हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
द्वारा शुरू किए गए बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम तथा मुख्यमंत्री चौहान द्वारा शुरू की गई लाड़ली लक्ष्मी, लाड़ली
बहना एवं मुख्यमंत्री कन्या विवाह-निकाह योजना ने इसमें महती भूमिका निभाई है। महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में
मध्यप्रदेश में जो कार्य हुआ है वह देश में अनुकरणीय है।
सिंधिया ने कहा कि राघौगढ़ क्षेत्र में वर्ष 2003 से पहले अनेक समस्याएँ थीं, लोगों को मूलभूत सुविधाओं के लिये भी परेशान होना पड़ रहा था। वर्ष 2003 के बाद विकास के द्वार खुले और लोगों को बेहतर सुविधाएँ मिल रही हैं।
सांसद रोडमल नागर ने कहा कि केन्द्र के और प्रदेश सरकार आम जन के उत्थान जो कार्य अनुकरणीय हैं। मुख्यमंत्री
चौहान ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में जो ऐतिहासिक काम किया है, उसकी जितनी प्रशंसा की जाए उतनी कम है।

सरिता के परिवार को प्रतिमाह मिल रहे हैं 13 हजार रूपए
राघौगढ़ निवासी श्रीमती सरिता ने मंच पर आकर बताया कि वह स्व-सहायता समूह की सदस्य है और संयुक्त परिवार में
रहती है। परिवार की 13 बहनों को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में एक–एक हजार रूपए की राशि प्राप्त हो रही है। इस तरह परिवार को प्रतिमाह 13 हजार रूपए की राशि प्राप्त होने से आर्थिक संबल मिला है और वे अपने बच्चों की शिक्षा-दीक्षा में भी समर्थ हुई हैं।

हितलाभ वितरण
मुख्यमंत्री चौहान ने सम्मेलन में विभिन्न योजनाओं में हितग्राहियों को हितलाभ वितरण भी किया। लाड़ली बहना योजना,
आवासीय भू-अधिकार पत्र सहित विभिन्न योजनाओं के 7 हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। लाड़ली बहनाओं ने
स्वयं तैयार की गई बड़ी राखी बाँधकर मुख्यमंत्री का अभिवादन किया।

लोकार्पण-भूमि-पूजन
मुख्यमंत्री चौहान ने विधानसभा क्षेत्र राघौगढ़ में 7 करोड़ 40 लाख की लागत के कुल 6 विकास कार्यों का लोकार्पण और 43 करोड़ 86 लाख की लागत के 11 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री चौहान ने विधानसभा क्षेत्र चाचौड़ा के 82 करोड़ 86 लाख की लागत के 59 विकास कार्यों का भूमि-पूजन भी किया।

स्वर्णिम कोलार: कोलार के गोल जोड़ से गुजरेगा मंडीदीप से इंदौर रोड 10 लेन भोपाल बायपास

 

भोपाल, प्रदेश का पहला 10 लेन सड़क भोपाल की सीमा से गुजरने वाला दूसरा बायपास रोड होगा जिससे नर्मदापुरम, जबलपुर, इलाहाबाद से आने वाला इंदौर, नरसिंहगढ़ की तरफ जाने वाला हैवी ट्रफिक भोपाल के सघन आबादी क्षेत्र में प्रवेश करें बिना 25 किमी की बचत के साथ आसानी से गुजर जायेगा। यहाँ मार्ग मंडीदीप से शुरू होकर फंदा पर भोपाल-इंदौर मार्ग से जुड़ेगा।

जानकारी अनुसार उच्च स्तरीय इम्पावर्ड कमेटी ने 2981 करोड़ की लागत वाले 40.90 किमी लंबे मार्ग को मंजूरी दी है वही स्टैंडिंग फाइनेंस कमेटी की भी सहमति मिल गई है।

कोलार उपनगर का स्वर्णिम भविष्य

उपनगर कोलार ढ़ाई लाख की आबादी के साथ भोपाल का सबसे तेज विकसित होने वाला उपनगर है। स्थानीय विधायक रामेश्वर शर्मा द्वारा पिछले 9 सालों में क्षेत्र के विकास में अनेकों विकास कार्य कराये गये जिसमें कोलार सिक्स लेन रोड का निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है वही संभावना है आने वाला नया भोपाल बायपास जिसे 10 लेन बनाया जाएगा उसका एक बड़ा जंक्शन गोल जोड़ पर आएगा।

बढेगा रोजगार, परिवहन होगा सुलभ

रहवासी पंकज गजभिए का कहना है कोलार उपनगर सीधे बायपास से जुड़ने के कारण औद्योगिक क्षेत्र मंडीदीप और इंदौर के परिवहन आसान हो जायेगा, कम समय में दूरी तय होगी। औद्योगिक कॉरिडोर से जुड़ने से युवाओं के लिए नये रोजगार के अवसर आएंगे।

बढ़ेगी प्रॉपर्टी की कीमत

प्रोपर्टी कांसर्टेन्ट शैलेश तिवारी कहते है औधोगिक क्षेत्र और पर्यटन क्षेत्रों से सीधे जुड़ने से प्रॉपर्टी की कीमतों में बढ़ोतरी होगी।

सर्वधर्म कोलार में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की बैठक हुई

भोपाल, उपनगर कोलार में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, कोलार-इकाई की नियमित बैठक निशा साहू के निवास स्थान जे.के.टॉउन, सर्वधर्म सी सेक्टर, कोलार क्षेत्र में सम्पन्न हुई।

ग्राहक पंचायत का परिचय, प्रारंभ एवं कार्य के विषय मे जिला अध्यक्ष गगनकान्त त्रिपाठी द्वारा अवगत कराया गया, जिला उपाध्यक्ष राहुल साहू ने ग्राहक हित के उत्कृष्ट-विशिष्ठ कार्य, उपलब्धियों की जानकारी साझा की गई।

जिला कोषाध्यक्ष राजकुमार चावरिया ने स्थानीय ग्राहक समस्या व दमनकारी व्यवस्था के निदान का कार्यवृत सबके समक्ष रखा।

प्रान्त संयोजक हरीश बारी ने ग्राहक जागरण के विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन दिया, छोटी-छोटी बातों की सावधानी, सतर्कता से शोषण मुक्ति की युक्ति हेतु स्वयं पहल करने का आव्हान किया।

कोलार-इकाई अध्यक्ष कमलेश पटेल ने उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया, बैठक को रमेश श्रीवास्तव, कमलेश पटेल, राघवेंद्र सिंह (गुरुजी), कमलेश मिश्रा, अंकित मिश्रा, श्रीमती सुषमा पटेल इत्यादि ने उपस्थित रह कर सफल बनाया।

कोलार सिक्स लेन रोड के भोज यूनिवर्सिटी की दीवार से सटे मार्केट बलपूर्वक हटाये जाने के विरोध में धरना

Protest against the forceful removal of the market in bhopal

 

भोपाल। कोलार उपनगर में भोज यूनिवर्सिटी कोलार रोड की दीवार से सटे मार्केट की 63 दुकानों को जिसमें छोटे-छोट व्यवसाय की गुमठियों में लोग व्यापार करते है, जिन्हें कोलार सिक्स लेन रोड बनने के कारण हटाया जा रहा है, जिसके लिए प्रशासन का अमला इन्हें हटने का लगातार बोल रहा है, जिस से नाराज होकर विरोध में व्यापारियो ने कांग्रेस के बैनर तले धरना दिया। जिसमें मुख्यमंत्री को संधोधित ज्ञापन तहसीलदार कोलार एवं सीएसपी कोलार को सौंपकर तत्काल कार्यवाही की मांग की।

धरने में शामिल पूर्व विधायक जितेन्द्र डागा ने बताया कि यह छोटे छोटे गुमठिया भोपाल के विभिन्न स्थानो से कलेक्टर के निर्देश पर विस्थापित कर रोजगार देने के नाम स्थापित कि गई थी जिसे बिना किसी नोटिस और आगे की विस्थापन कार्यवाही के बिना ही कोलार सिक्स लेन निर्माण के नाम पर हटाने हेतु व्यापारियो को डराया धमकाया जा रहा है जिसका कांग्रेस कड़े शब्दो मे बिना व्यवस्थित विस्थापन की कार्यवाही करने का विरोध करती है।

उपस्थित कांग्रेस नेता राहुल सिंह राठौड़ का कहना है मुख्यमंत्री अपने निवास पर कहते है किसी भी छोटे दुकानदार, पथ विक्रेता, गुमठी वाले को परेशान नहीं किया जायेगा, न हीं उन्हें उस स्थान से हटाया जायेगा, वही स्थानीय विधायक रामेश्वर शर्मा के इशारे पर गरीब कमजोर व्यापारियों को बिना नया स्थान सुनिचित किये हटाया जा रहा है। उन्हें उजाड़ा जा रहा है।

व्यापारियों ने कांग्रेस के बैनर तले दुकानो के समक्ष धरने व प्रदर्षन करने का आयोजन किया जिसमे कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोनू प्रदीप सक्सेना,महेश नंदमेहर, प्रवीण सक्सेना, अखिलेश जैन, राजकुमार सिंह, रामराज तिवारी, बबलू खान, ब्रजलाल साहू, श्रीमती इंदू ताई, श्रीमती रत्ना ताई, श्रीमती मुन्ना बाई, श्रीमती सीमा राठौर, खालिद खान, विजय शंकर दिक्षित, दिलावर ओसवाल, रामविलास तिलवारी, नोमेष नंदमेहर, बडी संख्या मे कांग्रेसी कार्यकर्ता व व्यापारीगण उपस्थित रहे।

 

anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...

भोपाल AIIMS में अंगदान से 3 लोगों को नई जिंदगी की उम्मीद, शिवानी को...

0
भोपाल/नर्मदापुरम। अपनों को खोने का दर्द कितना गहरा होता है, यह उस परिवार से बेहतर कौन समझ सकता है, जिसने सड़क हादसे में अपनी...
social welfare 2026

₹53,428 करोड़ की सामाजिक सहायता योजना मंजूर, दिव्यांग पेंशन के नियमों में बदलाव

0
नई दिल्ली, 16 अक्टूबर। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) को अगले पांच वर्षों तक जारी रखने के लिए ₹53,428 करोड़ की...
PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...