महंगाई से जेब हुई खाली, लोग एक किलो की जगह 250 ग्राम टमाटर खरीद रहे

tamatar rate in bhopal

 

भोपाल, टमाटर के बाद अब मिर्च और अदरक पर महंगाई का रंग चढ़ गया है। वहीं इस महंगाई की दौड़ में ब्रॉकली ने सबको पीछे छोड़ दिया है। पिछले महीने करीब 80 रुपये किलो बिकने वाली ब्रोकली की कीमत 300 हो गई है। महंगाई से आम आदमी की जेब में आग लग रही है।

पिछले करीब 10 दिनों से सब्जियों के दाम में लगातार उछाल जारी है। पहले टमाटर और फिर अन्य सब्जियों के दाम बढ़ रहे है। दुकानदारों की मानें तो लोगों ने महंगाई बढ़ने के कारण मात्रा में समझौता करना शुरू कर दिया है। लोग एक किलो की जगह 250 ग्राम व आधा किलो ही खरीद रहे है। ऐसे में सब्जियां नहीं बिकने के कारण खराब हो रही है। सभी सब्जियों पर लगभग 10-100 रूपये बढ़े हैं, लोग हरी सब्जियों को पहले के मुकाबले कम खरीद रहे हैं।

इसलिए आसमान छू रहे दाम

ललिता नगर मार्केट में सब्जियां बेच रहे मिश्रा जी ने बताया कि सब्जी खेत से ही महंगी मिल रही है, बारिश का समय है, अक्सर बारिश के दौरान सभी सब्जियों के भाव बढ़ जाते हैं। इस वर्ष बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है। बारिश के दौरान किसानों को काफी नुकसान होता है और जितनी मात्रा में सब्जी मंडी में पहुंचना चाहिए, वह नहीं पहुंच पा रहा है। इसलिए सब्जियां महंगी खरीदकर महंगा ही बेचना पड़ रहा है। आगामी कुछ दिनों में दाम घट जाएगा।

मीम की आई बौछार

सब्जियों के बढ़े रेट से परेशान लोग सोशल मीडिया पर मीम शेयर रहे हैं। महंगाई को लेकर लोग विभिन्न सोशल मीडिया के माध्यम से मीम व वीडियो बनाकर सांझा करते हुए सरकार पर कटाक्ष कर रहे हैं। पिछले 10 दिनों से सब्जियों के रेट में बढ़ोतरी के बाद सोशल मीडिया पर मीम की बौछार आ गई है।

बृजलाल साहू का कहना है सब्जियों के आसमान छूते भाव ने लोगों की जेब पूरी तरह खाली कर दिया है। महंगाई लोगों का कमर तोड़ रही है, एकाएक सब्जियों के दाम में बढ़ोतरी से लोग परेशान हो गए हैं।

राहुल ने पकड़ी है सत्य की कठिन राह, हम सब उनके साथ : कमलनाथ

rahul ganghi bhopal

 

भोपाल, 07 जुलाई/ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी पर आज गुजरात उच्च न्यायालय का फैसला आने के बाद पार्टी की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि गांधी ने सत्य की कठिन राह पकड़ी है और इस संघर्ष में हम सभी उनके साथ हैं। कमलनाथ ने ट्वीट करते हुए कहा कि मानहानि केस में गांधी के विषय में गुजरात हाईकोर्ट के फैसले के बाद महात्मा गांधी का एक कथन याद आता है। बापू ने कहा था कि सत्य का मतलब सत्य बोलना मात्र नहीं है। सत्य का अर्थ है, सत्य की रक्षा के लिए सब कुछ दांव पर लगा देना और बड़ी से बड़ी कुर्बानी देकर भी सत्य से विचलित नहीं होना। उन्होंने कहा कि गांधी ने सत्य की ऐसी ही कठिन राह पकड़ी है। हम सब उनके साथ हैं। इतिहास गवाह है कि चाहे जितनी परेशानियां आएं, चाहे जितनी परीक्षाएं हों, चाहे जितने षड्यंत्र किए जाएं, लेकिन अंत में जीत सत्य की ही होती है।

नागरिकों को वर्षाजनित समस्याओं से बचाने के लिए प्रशासनिक अमला सक्रिय रहे: मुख्यमंत्री चौहान

Malaria in Bhopal

 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि वर्षाकाल के आगमन के साथ ही शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में नागरिकों को वर्षाजनित समस्याओं से बचाने के लिए प्रशासनिक अमला सक्रिय रहे। मुख्यमंत्री चौहान ने कलेक्टर्स को निर्देश दिए हैं कि वे अपने जिले में ऐसे क्षेत्रों जहाँ अधिक वर्षा की स्थिति में जलभराव होता है, वहाँ पूर्व से आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करें।

मुख्यमंत्री चौहान ने कलेक्टर्स को निर्देशित किया कि स्वास्थ्य विभाग के अमले द्वारा वर्षाजनित रोगों की रोकथाम और प्रभावितों के उपचार के लिए समुचित कार्यवाही की जाए।

किसानों के लिए खाद के भंडारण की व्यवस्था करें

मुख्यमंत्री चौहान ने कलेक्टर्स को दिए निर्देश दिए हैं कि खरीफ के लिए किसानों को खाद की उपलब्धता और आवश्यक भंडारण व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। यह देख लें कि किसी क्षेत्र में खाद और उर्वरक की आपूर्ति और उपलब्धता में कमी न हो। मुख्यमंत्री चौहान ने नर्मदापुरम सहित विभिन्न जिलों में मूंग की खरीदी के संबंध में भी कलेक्टर्स से चर्चा की।

कमरतोड़ महंगाई से आम आदमी परेशान: रानी अग्रवाल

rani-agrwal

 

भोपाल, भाजपा राज में दिन ब दिन बढ़ती महंगाई को लेकर आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि महंगाई के कारण आम आदमी का जीना दूभर हो गया है। गैस सिलेंडर, सब्जियों और रोजमर्रा की चीजों के बेहताशा बढ़े दामों ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। महंगाई रोकने में केंद्र सरकार नाकाम हैं।
आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष और सिंगरौली महापौर रानी अग्रवाल ने कहा कि महंगाई को लेकर आसमान सिर पर उठा लेने वाले भाजपा नेता अब कहां हैं। उन्होंने कहा कि टमाटर और सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। गैस सिलेंडर से लेकर रोजमर्रा की चीजें भी महंगी हो रही हैं जिसे आम लोगों पर अतिरिक्त भार पड़ रहा है। भाजपा राज में एक साधारण परिवार के लिए घर चलाना मुश्किल हो गया है।

रानी अग्रवाल ने कहा कि केंद्र सरकार अपने दोस्तों को फायदा पहुंचा रही है और आम लोगों से टैक्स वसूलने में लगी है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल, डीजल और बिजली के दाम मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा है। सब्जियां, फल, दूध, अनाज सब महंगी हैं। ऐसे में लोग कैसे अपना घर चलाए। महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। उन्होंने कहा कि पूंजीपतियों की भाजपा सरकार गरीब और मध्यम वर्गीय लोगों को भूल चुकी है।

आप की प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल ने कहा कि कभी भाजपा को डायन लगने वाली महंगाई अब उऩ्हें अच्छी क्यों लगने लगी। क्यों भाजपा के लोग अब महंगाई का विरोध नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि टमाटर की कीमतें आसमान छू रही हैं। बाजार में टमाटर 140 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। मध्य प्रदेश में लाडली बहना योजना के तहत महिलाओं को मिली पहली किश्त तो टमाटर खरीदने में ही खर्च हो गई। अब महिलाएं कैसे अपना घर चलाएं।

रानी अग्रवाल ने कहा कि बीजेपी सरकार में दाल, चावल, आटा, तेल और सब्जी सब कुछ महंगा हो गया है। लोगों को दो वक्त की रोटी मिलना मुश्किल हो गया है लेकिन सरकार आंख बंद करके बैठी है। उन्होंने कहा कि महंगाई पर रोकथाम लगाने के मोर्चे पर केंद्र सरकार विफल है। महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है लेकिन केंद्र सरकार कुछ नहीं कर पा रही है।

आप की प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आम जनता महंगाई से त्रस्त है और भाजपा सरकार को कोस रही है। आने वाले चुनाव में जनता को टैक्स और महंगाई देने वाली भाजपा सरकार को जनता उखाड़ फेंकेगी।

केंद्र ने 19 जुलाई को बुलाई सर्वदलीय बैठक, 20 से मानसून सत्र होगा शुरू

sabsad

दिल्ली, 06 जुलाई/ संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होने वाला है। मानसून सत्र से पहले केंद्र सरकार ने 19 जुलाई को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इस बैठक में सभी दलों से मानसून सत्र को सुचारु ढंग से चलाने के लिए योगदान देने की अपील की जाएगी।

मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होगी

बता दें कि संसद के मानसून सत्र की शुरुआत 20 जुलाई को होगी। 23 दिनों तक चलने वाला सत्र 11 अगस्त को समाप्त होगा। इस दौरान संसद के दोनों सदनों में 17 बैठकें प्रस्तावित हैं। केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने मानसून सत्र की तारीखों की घोषणा की थी। उन्होंने कहा, मैं सभी दलों से सत्र के दौरान संसद के विधायी और अन्य कार्यों में रचनात्मक योगदान देने की अपील करता हूं।

इन मुद्दों पर हो सकता है हंगामा
साल के अंत में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव और अगले साल लोकसभा चुनाव है। इलेक्शन को देखते हुए मानसून सत्र में हंगामा हो सकता है। समान नागरिक संहिता, मणिपुर हिंसा, महंगाई और एलएसी पर चीनी अतिक्रमण के मुद्दे पर गहमागहमी हो सकती है।

पेश हो सकता है यूसीसी बिल
समान नागरिक संहिता पर केंद्र ने फिलहाल औपचारिक चर्चा-विमर्श की पहल नहीं की है। हालांकि, यूसीसी पर सरकार के कदम तेज होने से हलचल बढ़ा दी है। कहा जा रहा कि मानसून सत्र में बिल पेश किया जा सकता है।

छत्तीसगढ़ में शासकीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में पांच प्रतिशत का इजाफा

500

रायपुर 06 जुलाई/ छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के शासकीय कर्मचारियों के मंहगाई भत्ते में पांच प्रतिशत की बढ़ोत्तरी करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रिपरिषद की बैठक में यह निर्णय लिया गया। इससे राज्य सरकार पर प्रति वर्ष एक हजार करोड़ रूपए का अतिरिक्त वित्तीय भार आएगा। मंत्रि परिषद ने इसके साथ ही सरकारी कर्मचारियों की पूर्ण पेंशन की पात्रता अवधि को 33 वर्ष से घटाकर 30 वर्ष करने साथ ही स्वैच्छिक सेवा निवृत्ति हेतु अर्हतादायी सेवा की अवधि को 20 वर्ष से घटाकर 17 वर्ष करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

हरियाली तीज का व्रत 19 अगस्त 2023 शनिवार को रखा जाएगा

teej

हिंदू धर्म में हर व्रत-त्योहार का काफी महत्व होता है। सावन का महीना शुरू हो चुका है। ये महीना भगवान शिव को समर्पित होता है। हर साल सुहागिन महिलाएं हरियाली तीज का व्रत करती हैं, जिससे उन्हें अखंड सौभाग्य की प्राप्ति हो। हरियाली तीज का व्रत सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को रखा जाता है। माना जाता है कि हरियाली तीज के दिन भगवान शंकर और माता पार्वती का पुनर्मिलन हुआ था। हरियाली तीज के दिन व्रत रखने से पति की उम्र लंबी होती है। साथ ही दांपत्य जीवन में खुशहाली आती है। हरियाली तीज का व्रत निर्जला रहकर किया जाता है। सुहागिन महिलाओं के अलावा कुंआरी लड़कियां भी ये व्रत करती हैं।
4 जुलाई 2023 से सावन का महीना शुरू हो चुका है, जो कि 31 अगस्त तक चलेगा। हरियाली तीज का व्रत 19 अगस्त 2023 शनिवार को रखा जाएगा। हिंदी पंचांग के अनुसार सावन महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 18 अगस्त 2023 की रात 08 बजकर 01 मिनट पर शुरू होगी और 19 अगस्त 2023 को रात 10 बजकर 19 मिनट पर समाप्त होगी। उदया तिथि के अनुसार हरियाली तीज व्रत 19 अगस्त 2023 को रखा जाएगा।
हरियाली तीज पर सोलह श्रृंगार का काफी महत्व रहता है। हरियाली तीज सौंदर्य और प्रेम प्रतीक मानी जाती है। इस दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार कर शंकर और पार्वती की उपासना करती हैं। हाथों में मेहंदी रचाकर हरी चूड़ियां पहनती हैं। नवविवाहित महिलाओं को इस दिन ससुराल से वस्त्र, गहने, श्रृंगार का सामान, मेहंदी और मिठाई भेजी जाती है।

एम्स ने अपनी संपदा की सुरक्षा के लिए समिति गठित की

aims

दिल्ली, 06 जुलाई/ दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने गुरुवार को कहा कि उसने अपनी मूल्यवान संपदा को किसी भी प्रकार के अतिक्रमण और अनधिकृत कब्जे से बचाने और उसकी सुरक्षा करने के लिए संपदा संरक्षण समिति का गठन किया है। एक अधिकारी ने कहा , “अपने विभिन्न परिसरों में 500 एकड़ से ज्यादा विशाल भूमि क्षेत्र के साथ, एम्स दिल्ली अतिक्रमण और अनधिकृत कब्जे के खिलाफ अपनी मूल्यवान संपदा की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। एम्स निदेशक द्वारा इसकी रक्षा करने के लिए एक समिति का गठन किया गया है।” अधिकारी ने कहा कि समिति का प्रारंभिक कार्य एम्स संपदा की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए, समिति प्रत्येक माह अपने सभी परिसरों का नियमित निरीक्षण करेगी। समिति का उद्देश्य भूसंपदा के उपयोग की बारीकी से निगरानी करते हुए अतिक्रमण और अनधिकृत कब्जे को प्रभावी रूप से रोकना है। अधिकारी ने कहा कि इसके अलावा, समिति को वैधानिक एजेंसियों, पुलिस और जिला प्रशासन के साथ सहयोग एवं समन्वय करने का अधिकार होगा। यह सहयोग समिति को किसी भी प्रकार के अतिक्रमण या अनधिकृत कब्जे को हटाने या रोकने के लिए उचित कार्रवाई करने में सक्षम बनाएगा। इस बीच, एम्स (दिल्ली) के निदेशक डॉ एम श्रीनिवास ने एक बयान में कहा , “एम्स अपनी संपदा की सुरक्षा एवं अखंडता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य संपदा संरक्षण समिति की स्थापना करके अपनी मूल्यवान भूमि की सुरक्षा को बढ़ावा देना और उन्हें रोगियों, चिकित्सा पेशेवरों और अनुसंधान कार्यों के लिए संरक्षित करना है।”

नागालैंड के प्रतिनिधिमंडल ने शाह से मुलाकात की

naga

दिल्ली 06 जुलाई/ नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफुई रियो के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बुधवार को मुलाकात की और पूर्वोत्तर राज्य से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने कल केन्द्रीय मंत्री से मुलाकात के दौरान उन्हें समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पर राज्य के लोगों की चिंताओं से अवगत कराया। श्री रियो ने गुरुवार को एक ट्वीट में लिखा, ‘राज्य के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ गृह मंत्री अमित शाह जी से मुलाकात की। यूसीसी और पूर्वी नागालैंड के संबंध में राज्य के नागरिकों की चिंताओं पर चर्चा की।’ मुख्यमंत्री ने श्री शाह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा, ‘एक महान राजनेता, मैं मुद्दों को समझने और राज्य को निरंतर समर्थन देने में उनकी बुद्धिमत्ता के लिए उन्हें धन्यवाद देता हूं।’ प्रतिनिधिमंडल में शामिल नागालैंड के उपमुख्यमंत्री वाई पैटन, ने एक ट्वीट में बैठक के बारे में जानकारी देते हुए लिखा, ‘मैं हमारे राज्य के मुद्दों के प्रति उनके अटूट धैर्य और सहानुभूतिपूर्ण समझ के लिए अमित शाह जी के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करना चाहता हूं।’ वह हमारी बैठक का प्राथमिक फोकस थे।’ श्री पैटन ने कहा, ‘उनका निरंतर समर्थन और समर्पण वास्तव में सराहनीय है।’

प्रधानमंत्री मोदी कल छत्तीसगढ़ के दौरे पर

modi

रायपुर 06 जुलाई/ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल छत्तीसगढ़ के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। श्री मोदी कुछ शासकीय कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के साथ ही राजधानी रायपुर में एक जनसभा को सम्बोधित कर वर्ष के अन्त में होने वाले विधानसभा चुनावों के प्रचार अभियान का शुभारंभ करेंगे। आधिकारिक जानकारी के अनुसार श्री मोदी सुबह लगभग 10 बजे रायपुर विमानतल पर पहुंचेगे और फिर वहां से हेलीकाप्टर से साइंस कालेज मैदान जायेंगे।श्री मोदी पहले केन्द्र सरकार के कुछ विभागों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस कार्यक्रम में वह पांच राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। उसके बाद जनसभा स्थल पहुंचेगे। श्री मोदी वहां एक जनसभा को सम्बोधित करेंगे,फिर वहां से विमानतल लौटकर गोरखपुर के लिए रवाना हो जायेंगे।
श्री मोदी लगभग चार वर्ष बाद छत्तीसगढ़ आ रहे है ,पिछली बार वह लोकसभा चुनावों के प्रचार के सिलसिले में 2019 में राज्य के दौरे में आए थे।प्रदेश भाजपा ने उनके इस कार्यक्रम को सफल बनाने में पूरी ताकत झोंक दी है।राज्य में विधानसभा के आम चुनावों के मद्देनजर आन्तरिक सर्वेक्षणों में भाजपा के पिछडने की खबरों के बाद पार्टी की राज्य में सक्रियता काफी बढ़ गई है। प्रधानमंत्री के यहां आगमन के एक दिन पूर्व गृह मंत्री अमित शाह कल देर शाम यहां पहुंचे और पार्टी के राज्य मुख्यालय में बन्द कमरे में चुनिन्दा नेताओं के साथ लम्बी मंत्रणा की।इस बैठक में संघ के भी प्रमुख लोगो के मौजूद रहने की खबर है।श्री मोदी के दौरे के ठीक पहले श्री शाह के दौरे को राजनीतिक हल्कों में आने वाले दिनों में राज्य में पार्टी के और आक्रामक होने के रूप में देखा जा रहा है।

anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...

भोपाल AIIMS में अंगदान से 3 लोगों को नई जिंदगी की उम्मीद, शिवानी को...

0
भोपाल/नर्मदापुरम। अपनों को खोने का दर्द कितना गहरा होता है, यह उस परिवार से बेहतर कौन समझ सकता है, जिसने सड़क हादसे में अपनी...
social welfare 2026

₹53,428 करोड़ की सामाजिक सहायता योजना मंजूर, दिव्यांग पेंशन के नियमों में बदलाव

0
नई दिल्ली, 16 अक्टूबर। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) को अगले पांच वर्षों तक जारी रखने के लिए ₹53,428 करोड़ की...
PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...