भोपाल। अयोध्या में श्रीराम मंदिर में भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व देशभर के विभिन्न रामभक्तों द्वारा लगातार आयोजन कराए जा रहे हैं। श्री राम जी के विराजमान को लेकर देश उत्साहित है। शहर की हुजूर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामेश्वर शर्मा भी श्री रामलला विराजमान के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करा रहे हैं। गुरुवार को उन्होंने मालवीय नगर स्थित अपने कार्यालय पर श्रीराम मंदिर की प्रतिकृति बनाकर प्रदर्शनी का आयोजन कराया है। इस प्रदर्शनी में प्लाईवुड सीट द्वारा अयोध्या में बन रहे श्रीराम मंदिर के स्वरूप की प्रतिकृति को प्रदर्शनी के रूप में सजाया गया है। 21 फीट ऊंची, 32 फीट चौड़ी इस प्रतिकृति को 12 कारीगरों ने तीन दिन में तैयार किया। गुरुवार को मप्र विधानसभा के अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने इस प्रदर्शनी का दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया। तोमर ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर सेल्फी भी ली। वहीं बैरसिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक विष्णु खत्री ने भी प्रदर्शनी देख कर सेल्फी ली। अन्य श्रद्धालुओं का सेल्फी लेने की होड़ लगी रही। विधानसभा अध्यक्ष तोमर ने कहा कि वरिष्ठ विधायक रामेश्वर शर्मा बहुत ही कल्पज्ञ बुद्धि की धनी हैं। वह हमेशा ऐसे अवसरों को ठीक से जनता के बीच में रख सकें। आम जनता उससे जुड़ सके। इसका वह प्रयत्न निरंतर करते रहते हैं। इसी उपलक्ष्य में प्रभु राम का मंदिर जैसा अयोध्या में बना है। इसकी प्रतिकृति यहां पर उन्होंने स्थापित की है। यहां लोग आएंगे, दर्शन करेंगे, अपनी श्रद्धा व्यक्त करेंगे। राम मंदिर के साथ अपनी सेल्फी खिंचवाएंगे और आनंद का अनुभव करेंगे। यह रामभक्तों की आस्था को ध्यान में रखकर किया गया अत्यंत पुनीत कार्य है। इसके लिए विधायक शर्मा का अभिनंदन करता हूं। वहीं विधायक शर्मा ने कहा कि रामभक्त हूं, रामकाज के लिए जीवन समर्पित है। कारसेवा के बाद का हर संघर्ष देखा है। प्रभु श्रीराम जी 500 वर्षों के इंतजार के बाद लौट रहे हैं। रामजी के लौटने का अवसर हम सभी के लिए महोत्सव है। इस परम पुनीत उपलक्ष्य से जन-जन को जोड़ ने के लिए हमने अयोध्या धाम के मंदिर की प्रतिकृति को प्रदर्शनी के रूप में सजाया है। इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का फोटो भी भी आकर्षक का केंद्र बना हुआ है।
Social News
जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद: विद्यार्थियों को कानून, अधिकार और सुरक्षा की दी जानकारी
भोपाल, 18 अगस्त 2026। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के तहत युवाओं को कानून, नागरिक अधिकारों, कर्तव्यों और सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के...
एका वेलफेयर फाउंडेशन का कपड़े दान अभियान, जरूरतमंदों को वस्त्र के साथ मिला सम्मान...
जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए आगे आए नागरिक
अभियान के दौरान नागरिकों और सहयोगकर्ताओं ने जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए कपड़े दान किए।...
मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा
भोपाल। कोलार रोड पर राष्ट्रीय संस्था मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गेनाइजेशन द्वारा उपनगर कोलार में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनाधिकारों के प्रति जागरूकता...
Social welfare: सतरंगी सावन सीजन-5 का आयोजन आज से, महिलाओं के हुनर को...
भोपाल। संस्कार सुधा फाउंडेशन द्वारा सतरंगी सावन सीजन-5 का दो दिवसीय आयोजन 15 और 16 अगस्त को श्यामला हिल्स स्थित तुलसी मानस प्रतिष्ठान (मानस...
मध्यप्रदेश में ‘सृजन संवाद’ अभियान शुरू, हर शनिवार स्कूलों में पुलिस पढ़ाएगी कानून और...
भोपाल। मध्यप्रदेश में विद्यार्थियों को कानून, साइबर सुरक्षा, राष्ट्रीय सुरक्षा और जिम्मेदार नागरिकता के प्रति जागरूक बनाने के उद्देश्य से 'सृजन संवाद' अभियान की...
युवाओं को नशे से बचाने की पहल Nasha Mukt Yuva Campaign में 100 सप्ताह...
युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए सरकार का बड़ा अभियान, स्कूल-कॉलेजों से लेकर गांवों तक चलेंगे कार्यक्रम
नई दिल्ली। युवाओं को नशे की...

























