Kolar News Today: कोलार रोड थाना क्षेत्र में रिश्ते के भाई की हत्या के मामले में आरोपी को उम्रकैद

भोपाल,  कोलार रोड थाना क्षेत्र में 25 नवंबर 2024 को हुई राकेश लडिया की हत्या के मामले में अदालत ने आरोपी राहुल सिलावट को उम्रकैद की सजा सुनाई है। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार श्रीवास्तव ने आरोपी को दोषी ठहराते हुए यह फैसला सुनाया।
अभियोजन के अनुसार, राहुल मृतक राकेश का रिश्ते का भाई था। राहुल, राकेश की पत्नी से शादी करना चाहता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। आरोप है कि राहुल ने राकेश को शराब पिलाने के बाद बांके से सिर और गर्दन पर हमला कर उसकी हत्या कर दी और शव को झाड़ियों में फेंक दिया।
पुलिस को राकेश का शव कोलार स्थित होली क्रॉस स्कूल के पास झाड़ियों में मिला था। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने राहुल को गिरफ्तार किया। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल बांका भी बरामद किया गया।
अदालत ने एफएसएल और डीएनए रिपोर्ट समेत अन्य साक्ष्यों को महत्वपूर्ण मानते हुए आरोपी को दोषी ठहराया और उम्रकैद की सजा सुनाई।

Previous articleअटल पेंशन योजना (APY): असंगठित क्षेत्र के करोड़ों लोगों को बुढ़ापे की आर्थिक सुरक्षा
Next articleकलियासोत डैम के पास फिर दिखा बाघ! सड़क पार कर जंगल में जाता नजर आया, राहगीरों ने बनाया वीडियो