सुभाष चंद्र बोस की जीवनी पर बनी फिल्म ‘स्पाई’ का हिंदी टीजर रिलीज

 

मुंबई, सुभाष चंद्र बोस की जीवनी पर बनी फिल्म ‘स्पाई’ का हिंदी टीजर रिलीज कर दिया गया है।फिल्म ‘स्पाई’ एक राष्ट्रवादी नेता के रहस्यमय ढंग से लापता होने की कहानी पर आधारित एक जासूसी थ्रिलर है।गैरी बीएच द्वारा निर्देशित ‘स्पाई’ में निखिल सिद्धार्थ ,मकरंद देशपांडे, ईश्वर्या मेनन, सान्या ठाकुर और अभिनव गोमातम लीड रोल में हैं।’स्पाई’ का टीजर शुरू होता है मकरंद देशपांडे के किरदार से, जो इंडिया की किसी स्पाई एजेंसी के चीफ लग रहे हैं। वो कहते हैं कि ‘भगवान जी की फाइल्स मिस हो गई हैं। भगवान की भी फाइल्स रखने का जोक गुजरने के बाद, मकरंद का डायलॉग बताता है कि इंडिया की जासूसी एजेंसी एक आदमी को अपना भगवान मानती है और वो हैं महान क्रांतिकारी- नेताजी सुभाष चंद्र बोस।टीजर में पता चलता है कि निखिल के किरदार का नाम जय है और वो चाहता है कि नेताजी की फाइल्स में जो बातें हैं, वो सभी तक पहुंचनी चाहिए. लेकिन उनके सीनियर का जवाब बताता है कि इस रहस्य के बाहर आने से दुनिया में बहुत खलबली मच जाएगी। फिल्म ‘स्पाई’ 29 जून को सभी दक्षिणी भाषाओं और हिंदी में भी रिलीज होने वाली है।

अमेरिका में ऋण सीमा सौदे की उम्मीद में वैश्विक बाजार में आई तेजी, गिरावट से उबरा शेयर बाजार

मुंबई, अमेरिका में ऋण सीमा सौदे की उम्मीद में वैश्विक बाजार में आई तेजी से उत्साहित निवेशकों की स्थानीय स्तर पर आईटी, टेक, यूटिलिटीज, ऑटो और बैंकिंग समेत 11 समूहों में हुई लिवाली की बदौलत शेयर बाजार आज लगातार पिछले तीन दिन की गिरावट से उबरकर तेजी के साथ बंद हुआ।बीएसई का तीस शेयराें वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 297.94 अंक की छलांग लगाकर 61729.68 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 73.45 अंक की तेजी लेकर 18203.40 अंक पर पहुंच गया। वहीं, इस दौरान बीएसई का मिडकैप भी 0.01 प्रतिशत फिसलकर 26,152.27 अंक और स्मॉलकैप 0.16 प्रतिशत गिरकर 29,748.14 अंक पर रहा।इस दौरान बीएसई में कुल 3595 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 1818 में बिकवाली जबकि 1629 में लिवाली हुई वहीं 148 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 30 कंपनियां तेजी जबकि शेष 20 गिरावट पर रही।बीएसई के 11 समूह तेजी पर रहे। इस दौरान आईटी 1.40, टेक कमोडिटीज 0.31, सीडी 0.22, एफएमसीजी 0.06, वित्तीय सेवाएं 0.25, यूटिलिटीज 0.52, ऑटो, बैंकिंग 0.56, पावर 0.27, रियल्टी 0.79 और टेक समूह के शेयरों में 1.24 प्रतिशत की बढ़त रही।वैश्विक स्तर पर अधिकांश बाजार तेजी पर रहे। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.44, जर्मनी का डैक्स 0.62, जापान का निक्केई 0.77 और दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.89 प्रतिशत की बढ़त पर रहा। वहीं, हांगकांग का हैंगसेंग 1.40 और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.42 प्रतिशत लुढ़क गया।शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 125 अंक की तेजी लेकर 61,556.25 अंक पर खुला लेकिन भारी बिकवाली के दबाव में दोपहर से पहले 61,251.70 अंक के निचले स्तर तक लुढ़क गया। इसके बाद हुई लिवाली की बदौलत यह कारोबार के अंतिम चरण में 61,784.61 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। अंत में पिछले दिवस के 61,431.74 अंक के मुकाबले 0.48 प्रतिशत चढ़कर 61,729.68 अंक पर रहा।इसी तरह निफ्टी 56 अंक की बढ़त लेकर 18,186.15 अंक पर खुला और सत्र के दौरान 18,060.40 अंक के निचले जबकि 18,218.10 अंक के उच्चतम स्तर पर भी रहा। अंत में पिछले सत्र के 18,129.95 अंक की तुलना में 0.41 प्रतिशत उछलकर 18,203.40 अंक पर पहुंच गया।इस दौरान सेंसेक्स की मुनाफा कमाने वाली प्रमुख कंपनियों में टाटा मोटर्स 3.22, टेक महिंद्रा 2.30, इंफोसिस 1.84, एचसीएल टेक 1.31, एक्सिस बैंक 1.08, महिंद्रा एंड महिंद्रा 1.04, आईसीआईसीआई बैंक 0.90, विप्रो 0.88, भारती एयरटेल 0.71, टीसीएस 0.68, मारुति 0.65, रिलायंस 0.37, एसबीआई 0.16, एचडीएफसी बैंक 0.12, एलटी 0.08 और आईटीसी 0.06 प्रतिशत शामिल रही। वहीं, एनटीपीसी 1.06, एशियन पेंट 0.77, टाइटन 0.66, पावरग्रिड 0.64, टाटा स्टील 0.52, सन फार्मा 0.36, एचडीएफसी 0.13 और बजाज फाइनेंस ने 0.04 प्रतिशत का नुकसान उठाया।

नोटबंदी 2.0, दो हजार का नोट वापस लेगा RBI, 30 सितंबर तक बैंक में जमा करा सकेंगे

2000 Note

 

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) 2000 रुपये के नोट को वापस लेने जा रही है. हालांकि ये वैध मुद्रा बना रहेगा. भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंकों को सलाह दी है कि वे तत्काल प्रभाव से 2000 रुपये के नोट जारी करना बंद कर दें. आरबीआई ने 30 सितंबर तक ये नोट वैध मुद्रा (सर्कुलेशन) बने रहेंगे. यानि कि जिनके पास इस समय 2000 रुपये के नोट्स हैं, उन्हें बैंक से एक्सचेंज करना होगा.

आरबीआई ने प्रेस रिलीज में बताया कि 2018-19 में ही दो हजार रुपये का नोट को छापना बंद कर दिया था. आरबीआई ने कहा कि आप 23 मई से एक बार में 20 हजार रुपये तक के ही 2 हजार रुपये के नोट बदल या जमा कर सकते हैं. इसके लिए बैंकों को स्पेशल विंडो खोलना होगा. इसके अलावा आरबीआई नोट बदलने और जमा करने के लिए 19 शाखा खोलेगी.

2000 हजार के नोट कब लाए गए थे

साल 2016 नवंबर में नोटबंदी के बाद 2000 हजार रुपये का नोट लाया गया था. नोटबंदी में 500 और 1000 रुपये के नोट बंद कर दिया गया था. इस दौरान सरकार ने कहा था कि ये कदम भ्रष्टाचार खत्म करने और छप रहे जाली नोटों पर लगाम लगाने के लिए लिया गया है. इस पर विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा था कि ये निर्णय सरकार ने बिना सोचे समझे लिया है.

कोलार सिक्स लेन रोड निर्माण का कार्य स्पीड में, हैवी ट्रैफिक से बचने पढ़े, एडवाइजरी

 

किसी प्रकार की असुविधा होने पर यातायात पुलिस भोपाल के दूरभाष नं. 0755-2677340, 2443850 पर सम्पर्क करें।

भोपाल, कोलार 6-लेन सड़क निमार्ण हेतु डी-मार्ट चैराहा से बीमाकुंज-सर्वधर्म पुलिया-चूनाभटटी चैराहा से कोलार गेस्ट हाउस तिराहा तक का एक ओर का मार्ग की भिन्न-भिन्न स्थानों पर ख्ुादाई कार्य प्रारंभ हो गया है इस कारण कोलार गेस्ट हाउस तिराहे से डी-मार्ट चैराहा तक कोलार रोड के एक ही मार्ग पर दोनो ओर का यातायात संचालित होने के कारण भारी एवं बडे वाहनों को डायवर्सन आवष्यकतानुसार किया जावेगा।

आम वाहन चालकों की सुविधा हेतु यातायात पुलिस निम्नानुसार एडवायजरी जारी करती है-

न्यू-मार्केट, मातामंदिर, मैनिट चैराहा की ओर से आने वाले मध्यम एवं हल्के (कार/जीप) वाहन जो कोलार रोड अथवा चूनाभट्टी जाना चाहते है वे नेहरू नगर से खुषीलाल आयुर्वेद चिकित्सालय वाले मार्ग का प्रयोग करें।

इसी प्रकार चार इमली, 5 नम्बर, राजीव गांधी चैराहा की ओर से आने वाले मध्यम एवं हल्के (कार/जीप) वाहन जो कोलार रोड अथवा चूनाभट्टी जाना चाहते है वे प्रषासन अकादमी, मनीषा मार्केट, बाबानगर से जे0के0 अस्पताल जाने वाले मार्ग का प्रयोग करें।

कजलीखेडा व बैरागढ चीचली की ओर से आने वाले वाहन डी-मार्ट चैराहा से डायवर्ट होकर सनखेडी, दानिष चैराहा, बाबा नगर, मनीषा मार्केट वाले मार्ग का प्रयोग करें।

आम जनता से अनुरोध है कि उक्तानुसार डार्यवर्सन व्यवस्था का उपयोग कर यातायात व्यवस्था में सहयोग करें । किसी प्रकार की असुविधा होने पर यातायात दूरभाष नं. 0755-2677340, 2443850 पर सम्पर्क करें।

‘जल्लीकट्टू’ पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर‘जल्लीकट्टू’ पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर

jallikattu

 

दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने गुरुवार को सांडों को वश में करने के पारंपरिक खेल ‘जल्लीकट्टू’ से संबंधित कानून को न्याय संगत बताते हुए इससे संबंधित तमिलनाडु, कर्नाटक और महाराष्ट्र के कानून की वैधता को गुरुवार को बरकरार रखा।न्यायमूर्ति के एम जोसेफ, और न्यायमूर्ति अनिरुद्ध बोस, न्यायमूर्ति अजय रस्तोगी, न्यायमूर्ति ऋषिकेश रॉय और न्यायमूर्ति सी टी रविकुमार की संविधान पीठ ने तमिलनाडु के साथ इस प्रकार के पारंपरिक खेल से संबंधित महाराष्ट्र और कर्नाटक के कानूनों में पर भी अपनी मुहर लगाई।शीर्ष अदालत ने कहा कि जल्लीकट्टू पिछले कुछ सदियों से राज्य में चल रहा है और राज्य सरकार द्वारा पारित कानून में जानवरों के प्रति क्रूरता (यदि कोई हो) का ध्यान रखा गया है।न्यायमूर्ति बोस ने फैसले का एक हिस्सा पढ़ते हुए कहा कि किसी राज्य की सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा क्या है, इस पर निर्णय लेने के लिए विधायिका सबसे अच्छी संस्था है और इसे न्यायपालिका द्वारा तय नहीं किया जा सकता है।शीर्ष अदालत ने यह भी नोट किया कि तीन राज्यों द्वारा पारित संशोधन अधिनियमों को राष्ट्रपति की सहमति भी मिली थी और यह पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन नहीं करता है।संविधान पीठ न्यायमूर्ति रस्तोगी, न्यायमूर्ति रॉय और न्यायमूर्ति रविकुमार ने भी घोषित किया कि राज्य के कानून संविधान के अनुच्छेद 14 और 21 के तहत मौलिक अधिकारों का उल्लंघन नहीं करते हैं।न्यायमूर्ति जोसेफ की अध्यक्षता वाली संविधान पीठ ने राज्य के कानूनों की वैधता को चुनौती देने वाली पशु अधिकार संस्था पेटा द्वारा दायर एक सहित सभी याचिकाओं को खारिज कर दिया।पीठ ने कहा, “हम विधानों की योजना को बाधित नहीं करेंगे।”

मोदी कल रवाना होंगे जापान , पापुआ न्यूगिनी, आस्ट्रेलिया की यात्रा पर

modi-ji

दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल सुबह जापान, पापुआ न्यू गिनी और आस्ट्रेलिया की पांच दिन की यात्रा पर रवाना होंगे और इस यात्रा में वह जी-7 और क्वाड के शिखर सम्मेलनों के अलावा भारत फिपिक शिखर बैठक में भी भाग लेंगे। विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने आज यहां एक संवाददाता सम्मेलन में प्रधानमंत्री की विदेश यात्रा की जानकारी साझा की। संवाददाता सम्मेलन में विदेश मंत्रालय में सचिव पूर्व सौरभ कुमार, सचिव आर्थिक संबंध दामू रवि और आधिकारिक प्रवक्ता अरिंदम बागची भी थे। क्वात्रा ने बताया कि मोदी जापान के प्रधान मंत्री किशिदा फुमियो के निमंत्रण पर कल सुबह हिरोशिमा के लिए रवाना होंगे और जापान की अध्यक्षता में होने वाले जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। जी-7 शिखर सम्मेलन में परमाणु निरस्त्रीकरण, आर्थिक सुरक्षा, क्षेत्रीय मुद्दों, जलवायु परिवर्तन एवं पर्यावरण, खाद्य एवं ऊर्जा सुरक्षा, विकास, डिजीटलीकरण तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के मुद्दों पर विचार विमर्श होगा। उन्होंने कहा कि जी-7 के तीन सत्र होंगे जिनमें से एक सत्र शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा और विकास, दूसरा सत्र जलवायु परिवर्तन, ऊर्जा एवं पर्यावरण तथा तीसरा सत्र शनिवार को स्थायी वैश्विक शांति, स्थिरता एवं समृद्धि पर होगा। शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री भागीदार देशों के साथ जी-7 सत्रों में एक वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि, खाद्य, उर्वरक और ऊर्जा सुरक्षा, स्वास्थ्य, लैंगिक समानता, जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण, लचीला बुनियादी ढांचा और विकास सहयोग के विषयों पर भारत के दृष्टिकोण को साझा करेंगे। जी-7 शिखर बैठक में जी-20 के संदेश को भी भारत रखेगा। वैश्विक दक्षिण की चिंताओं खासकर ऋण के बोझ से मुक्त विकास की जरूरत पर भी बात होगी। उन्होंने कहा कि हिराेशिमा में ही जी-7 शिखर बैठक के इतर क्वाड की शिखर बैठक भी होगी जिसमें ऑस्ट्रेलिया के प्रधान मंत्री एंथोनी अल्बनीस, अमेरिका के राष्ट्रपति जोसेफ आर. बिडेन और जापान के प्रधान मंत्री श्री किशिदा भाग लेंगे। क्वाड शिखर सम्मेलन में भारत-प्रशांत क्षेत्र में विकास के बारे में विचारों का आदान-प्रदान होगा और नेताओं को मुक्त, खुले और समावेशी भारत-प्रशांत के लिए अपनी दृष्टि को आगे बढ़ाने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री इनके अलावा इतर जापान के प्रधानमंत्री भाग लेने वाले कुछ नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे। विदेश सचिव ने बताया कि यात्रा के दूसरे चरण में मोदी 21 मई की देर शाम पापुआ न्यू गिनी की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी पहुंचेंगे जहां वह पापुआ न्यू गिनी के गवर्नर-जनरल सर बॉब डाडे और प्रधानमंत्री जेम्स मारापे से भेंट करेंगे। किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पापुआ न्यू गिनी की यह पहली यात्रा होगी। पापुआ न्यू गिनी वर्ष 2014 में गठित फिपिक मंच का हिस्सा है जिसमें 14 प्रशांत द्वीप देश फिजी, पापुआ न्यू गिनी, टोंगा, तुवालु, किरिबाती, समोआ, वानुअतु, नीयू, माइक्रोनेशिया के संघीय राज्य, रिपब्लिक ऑफ मार्शल आइलैंड्स, कुक आइलैंड्स, पलाऊ, नौरू और सोलोमन आइलैंड्स शामिल हैं। उन्होंने कहा कि यहां भी मोदी की फिजी के नये प्रधानमंत्री सितिवेनी राबुका समेत कुछ नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठक होगी। क्वात्रा ने कहा कि तीसरे चरण में मोदी 22-24 मई को सिडनी (ऑस्ट्रेलिया) जाएंगे। प्रधानमंत्री की 24 मई को मेजबान प्रधानमंत्री अल्बनीज़ के साथ द्विपक्षीय बैठक होगी। वह ऑस्ट्रेलियाई सीईओ और व्यापारिक प्रतिनिधियों के साथ भी बातचीत करेंगे। मोदी 23 मई को सिडनी में एक सामुदायिक कार्यक्रम में भारतीय प्रवासियों को संबोधित करेंगे। एक सवाल पर क्वात्रा ने बताया कि प्रधानमंत्री की ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय बैठक में दोनों समाजों के सुरक्षा हितों से संबंधित मुद्दों पर अवश्य ही चर्चा होगी। खालिस्तानी आंदोलन की संवेदनशीलता के मद्देनज़र हम लगातार ऑस्ट्रेलियाई सरकार के साथ बातचीत कर रहे हैं।

सिद्धारमैया होंगे कर्नाटक के नये मुख्यमंत्री, शिवकुमार उप मुख्यमंत्री

sidhamariya

दिल्ली, कांग्रेस ने तमाम अटकलों को विराम देते हुए गुरुवार को अपने कद्दावर नेता सिद्धारमैया को कर्नाटक का नया मुख्यमंत्री और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार को उपमुख्यमंत्री बनाने की घोषणा की।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के शीर्ष नेताओं सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और श्री शिवकुमार के साथ कई घंटों के विचार-विमर्श के बाद पार्टी ने यह घोषणा की। सिद्धारमैया वरुणा विधानसभा क्षेत्र से जीते हैं, जबकि शिवकुमार कनकपुरा सीट से जीते हैं।
कांग्रेस महासचिव एवं संगठन प्रभारी केसी वेणुगोपाल ने पार्टी मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, “कांग्रेस अध्यक्ष ने व्यापक विचार-विमर्श के बाद फैसला किया है कि सिद्धारमैया कर्नाटक के मुख्यमंत्री होंगे और डीके शिवकुमार इकलौते उप मुख्यमंत्री होंगे।” उन्होंने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह 20 मई को होगा।
श्री वेणुगोपाल ने कहा कि मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के साथ मंत्रियों का एक समूह भी शपथ लेगा। उन्होंने विधानसभा चुनाव में पार्टी की शानदार जीत का श्रेय दक्षिणी राज्य के दोनों नेताओं को देते हुए कहा, “दोनों नेता कर्नाटक में कांग्रेस की बड़ी संपत्ति हैं। कांग्रेस एक लोकतांत्रिक पार्टी है। हम सर्वसम्मति में विश्वास करते हैं न कि तानाशाही में। मैं कर्नाटक के लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं। यह चुनाव गरीब बनाम अमीर था।”
एक सवाल के जवाब में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह में समान विचारधारा वाले सभी दलों के नेताओं को आमंत्रित किया जायेगा।
कांग्रेस के कर्नाटक प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि पार्टी कर्नाटक में पारदर्शी सरकार देने और राज्य के लोगों के कल्याण के लिए काम करने के लिए प्रतिबद्ध है।
इस बीच, खड़गे ने ट्वीट कर कहा, “टीम कांग्रेस कर्नाटक के लोगों की प्रगति, कल्याण और सामाजिक न्याय के लिए प्रतिबद्ध है।”
कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान 6.5 करोड़ कन्नड़ लोगों से किए गए वादे के मुताबिक पार्टी पांच गारंटी लागू करेगी।
गौरतलब है कि हाल ही में संपन्न कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 224 सदस्यीय विधानसभा में 135 सीटें जीतीं जबकि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी 65 सीटों पर सिमट कर रह गयी।

एक सौ यूनिट बिजली माफ और दो सौ यूनिट हॉफ – कमलनाथ

धार, मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के पूर्व आज वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने पर एक सौ यूनिट बिजली ‘माफ’ और दो सौ यूनिट बिजली ‘हाफ’ की जाएगी।श्री कमलनाथ ने धार जिले के बदनावर में एक सभा को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि वे पहली बार कह रहे है कि राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने ‘एक सौ रुपए में एक सौ यूनिट नहीं’, बल्कि एक सौ यूनिट बिजली माफ की जाएगी। इसके साथ ही दो सौ यूनिट बिजली हाॅफ की जाएगी। यानी कि दो सौ यूनिट बिजली के बिल आधे किए जाएंगे।श्री कमलनाथ विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पहले ही नारी सम्मान योजना की घोषणा कर चुके हैं, जिसके तहत महिलाओं के खाते में प्रतिमाह पंद्रह सौ रुपए जमा करने और रसोईगैस टंकी पांच सौ रुपए में मुहैया कराने का वचन दिया गया है। इसके लिए प्रदेश कांग्रेस की ओर से महिलाओं से फार्म भी भरवाना प्रारंभ कर दिया गया है।इसके पहले बदनावर पहुंचे कमलनाथ ने जनसभा और पत्रकार वार्ता में राज्य की शिवराज सिंह चौहान सरकार को जमकर निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि किसान, गरीब, युवा और प्रत्येक वर्ग राज्य में परेशान है। उन्होंने कानून व्यवस्था की स्थिति के साथ ही भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जनजातीय वर्ग के लोग भी परेशान हैं।

बाइडेन, ब्लिंकन जी-7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने हिरोशिमा पहुंचे

BAIDREN

हिरोशिमा, 18 मई (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन और विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन जी-7 शिखर सम्मेलन में शिरकत करने गुरुवार को जापान के हिरोशिमा पहुंचे, जहां शुक्रवार से यह सम्मेलन शुरू होने वाला है।हवाई अड्डे से आयोजकों के प्रसारण में दिखाया गया कि जापान में अमेरिकी राजदूत रहम एमैनुएल ने बाइडेन और ब्लिंकन से रैंप पर मुलाकात की। अमेरिकी राष्ट्रपति और जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के बीच आज द्विपक्षीय बैठक होने की संभावना है।गौरतलब है कि जापान ने इस साल जी-7 की अध्यक्षता संभाली। शिखर सम्मेलन 19 से 21 मई तक हिरोशिमा में आयोजित किया जायेगा।इस बार जी-7 सदस्य देशों के अलावा, भारत, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, दक्षिण कोरिया, वियतनाम, इंडोनेशिया, कुक आइलैंड्स और कोमोरॉस संघ के नेताओं को शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है।इसके अलावा सात अंतरराष्ट्रीय संगठनों संयुक्त राष्ट्र, अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष, आर्थिक सहयोग एवं विकास संगठन, विश्व बैंक, विश्व स्वास्थ्य संगठन और विश्व व्यापार संगठन के प्रतिनिधियों को भी निमंत्रण भेजा गया है। जी-7 के सदस्य देश कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, ब्रिटेन और अमेरिका हैं।

एडब्लूएस भारत में करेगा 12.7 अरब डॉलर का निवेश

AWS Business

मुंबई, एमेज़ॉन वेब सर्विसेज़ ने भारत में 2030 तक क्लाउड इन्फ्रास्ट्रक्चर में 12.7 अरब डॉलर अर्थात 1,05,600 करोड़ रुपये का निवेश करने की आज घोषणा की। कंपनी ने यहां कहा कि यह निवेश भारत में ग्राहकों द्वारा क्लाउड सर्विसेज़ की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए किया जाएगा। इस निवेश से 2030 तक भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 1,94,700 करोड़ रुपये (23.3 अरब डॉलर) का योगदान मिलेगा। भारत में डेटा सेंटर इन्फ्रास्ट्रक्चर में इस योजनाबद्ध निवेश से हर साल भारतीय व्यवसायों में औसतन 1,31,700 फुलटाईम ईक्ववैलेंट (एफटीई) नौकरियों का निर्माण करने में मदद मिलेगी। ये नौकरियाँ भारत में डेटा सेंटर सप्लाई चेन के अंतर्गत कंस्ट्रक्शन, फैसिलिटी मेंटेनेंस, इंजीनियरिंग, टेलीकम्युनिकेशंस, एवं अन्य क्षेत्रों में होंगी।

भोपाल AIIMS में अंगदान से 3 लोगों को नई जिंदगी की उम्मीद, शिवानी को...

0
भोपाल/नर्मदापुरम। अपनों को खोने का दर्द कितना गहरा होता है, यह उस परिवार से बेहतर कौन समझ सकता है, जिसने सड़क हादसे में अपनी...
social welfare 2026

₹53,428 करोड़ की सामाजिक सहायता योजना मंजूर, दिव्यांग पेंशन के नियमों में बदलाव

0
नई दिल्ली, 16 अक्टूबर। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) को अगले पांच वर्षों तक जारी रखने के लिए ₹53,428 करोड़ की...
PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...
Women and Child Development;

महिला एवं बाल विकास पर केंद्र-राज्य मंथन, पोषण और महिला सुरक्षा पर फोकस

0
नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का दो दिवसीय विभागीय सम्मेलन 8 और 9 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जा...
yogi modi modal

उत्तर प्रदेश Social Welfare योजनाएं 2026: पेंशन, छात्रवृत्ति और सरकारी योजनाओं की जानकारी

0
पेंशन, छात्रवृत्ति, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सहायता और गरीब परिवारों के लिए प्रमुख सरकारी योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी उत्तर प्रदेश में सामाजिक कल्याण योजनाओं का दायरा...