मणिपुर के हालत हो गये हैं बहुत खराब : भक्तचरण

bh

दिल्ली, 11 मई/ कांग्रेस ने मणिपुर में हिंसा की निंदा करते हुए केंद्र सरकार से राज्य में शांति बहाली के लिए तत्काल कदम उठाने, मृतक परिजनों को 20 लाख रुपए का मुआवजा देने और राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है । कांग्रेस के मणिपुर के प्रभारी भक्त चरण दास ने गुरुवार को यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मणिपुर के हालत बहुत खराब हो गये हैं। हिंसा के कारण वहां लोग तबाह हो गए हैं और अपनों को खोने के बाद राहत शिविरों में रहने को विवश है लेकिन आश्चर्य की बात है कि केंद्र सरकार हिंसा रोकने और शांति बहाली के कोई उपाय नहीं कर रही है।

शिवराज ने किया मोबाइल बस ‘स्पेस ऑन व्हील्स’ का शुभारंभ

cm

भोपाल, 11 मई/ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर मोबाइल
बस ‘स्पेस ऑन व्हील्स’ का शुभारंभ कर इसका अवलोकन किया। आधिकारिक जानकारी के अनुसार श्री चौहान ने अंतरिक्ष विज्ञान में भारत की प्रगति को प्रदर्शित करती मोबाइल बस ‘स्पेस ऑन व्हील्स’ का शुभारंभ कर इसका अवलोकन भी किया।

उज्जैन में ”महाकाल लोक” के सौंदर्यीकरण का कार्य जोरों पर

mahakal

उज्जैन 11 मई/ भारत के प्रसिद्ध 12 ज्योतिर्लिंगों में प्रमुख भगवान महाकालेश्वर मंदिर देश विदेश के यहां आने वाले
श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को देखते हुए मंदिर के आसपास करोड़ों रुपए की राशि से किए जा रहे विस्तार और
सौंदर्यीकरण का कार्य जोरशोर से जारी है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक श्री महाकाल महालोक का प्रथम चरण पूर्ण हो
चुका है। द्वितीय चरण में रूद्र सागर के सौंदर्यीकरण का कार्य जारी है। इसमें बड़े रूद्र सागर तालाब के डि-सिल्टिंग, ड्रेजिंग एवं स्लज हटाने का कार्य शामिल है। छोटे रूद्र सागर में लैंड स्केपिंग सहित मनोरंजक क्षेत्र, वैदिक वाटिका, ध्यान कुटी एवं छायादार विश्राम व्यवस्था भी तैयार की जा रहीका का है। इन सबके साथ अत्याधुनिक तकनीक से आकर्षक पेडेस्ट्रियन पुल का निर्माण बड़े रूद्र सागर पर चारधाम पार्किंग की ओर से मानसरोवर के बीच किया जा रहा है। इस पुल के निर्माण होने से रूद्र सागर के सौंदर्य में चार चांद लग जायेंगे।

मणिपुर से आए सभी विद्यार्थी अपने गंतव्य स्थल पहुंचे : राजौरा

24

भोपाल, 11/ हिंसाग्रस्त मणिपुर में फंसे मध्यप्रदेश के सभी विद्यार्थी अपने गंतव्य स्थल पर सुरक्षित पहुंच गए हैं। गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ राजेश राजौरा ने कल देर रात बताया कि मणिपुर से आ रहे प्रदेश के सभी 24 विद्यार्थी निर्धारित गंतव्य स्थलों पर पहुंच गए हैं। 23 छात्र-छात्राएँ कल निर्धारित फ्लाइट से समय पर इंदौर हवाईअड्डे पहुंच गए। छिन्दवाड़ा का एक छात्र भी कोलकाता से सीधे नागपुर पहुंच गया है।

जापान के निगाता में जी-7 देशों के वित्त मंत्रियों की बैठक 11 मई से

g7

टोक्यो, 11 मई/ जापान के निगाता शहर में जी-7 देशों के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक के गवर्नरों की 11 से 13 मई तक बैठक होगी। यह बैठक 2023 में जापान द्वारा जी-7 की अध्यक्षता ग्रहण करने के साथ हो रही है। साल भर में जी-7 देशों के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक के गवर्नरों की कई बैठकें होंगी। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ), विश्व बैंक समूह तथा आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (ओईसीडी) जैसे अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रमुख भी बैठक में भाग लेंगे। बैठकों के एजेंडे में वैश्विक अर्थव्यवस्था के मुद्दों की एक विस्तृत श्रृंखला शामिल होगी, जिसमें बैंक रन का मुकाबला करने के लिए जी-7 योजना भी शामिल है।

निष्पक्ष चुनाव परिणामों को स्वीकार करेंगे: ट्रम्प

trump

वाशिंगटन, 11 मई/ अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगर 2024 के राष्ट्रपति चुनाव निष्पक्ष होंगे तो वह इसके नतीजों को स्वीकार करेंगे। श्री ट्रम्प से सीएनएन टाउन हॉल ने जब पूछा कि क्या वह किसी भी हालत में 2024 के चुनाव परिणामों को स्वीकार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, तो उन्होंने कहा, हां, अगर मुझे लगता है कि यह एक निष्पक्ष चुनाव है, तो बिल्कुल, मैं करूंगा। श्री ट्रम्प ने पिछले साल के अंत में अपने 2024 अभियान की घोषणा की। वर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडेन ने आधिकारिक तौर पर अप्रैल में अपना पुन: चुनाव अभियान शुरू किया।

मध्य ओवरों में डॉट गेंदें खेलना भारी पड़ा : पॉन्टिंग

po

चेन्नई, 11 मई/ दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच रिकी पॉन्टिंग ने चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों मिली हार के बाद स्वीकार किया कि मध्य ओवरों में बहुत अधिक डॉट गेंदें खेलना उनके लिये घातक साबित हुआ। चेन्नई ने बुधवार रात चेपौक स्टेडियम पर खेले गये मुकाबले में दिल्ली के सामने 168 रन का लक्ष्य रखा, जिसके जवाब में दिल्ली 140 रन ही बना सकी। इस हार के साथ दिल्ली प्लेऑफ की दौड़ से भी बाहर हो गयी।

सीतारमण जी7 की बैठक के लिए जापान रवाना

sita

दिल्ली, 10 मई/ वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी7 बैठक में भाग लेने के लिए दो दिन की जापान यात्रा पर आज रवाना हो
गईं। जापान के निगाता में होने वाली जी7 समूह के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक के गवर्नरों की इस बैठक में भारत को भी आमंत्रित किया गया है।

महाभारत पर आधारित फिल्म बनाना चाहते हैं एसएस राजामौली

ss

मुंबई, 11 मई/ दक्षिण भारतीय फिल्मों के जानेमाने फिल्मकार एसएस राजामौली महाभारत पर आधारित फिल्म बनाना
चाहते हैं। राजामौली अपने ड्रीम प्रोजेक्ट महाभारत पर आधारित फिल्म बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा, “मैंने ये फैसला
लिया है कि मैं 4-5 फिल्में बनाने के बाद ही महाभारत पर काम शुरू करूंगा। मैं महाभारत को अपने अंदाज में बताउंगा। इसके लिए मैं पूरा एक साल रिसर्च करूंगा। इसके बाद ही इस सब्जेक्ट पर फिल्म बनाऊंगा। ये मेरा ड्रीम प्रोजेक्ट हैं और इसे मैं 10 पार्ट्स की फिल्म में बनाने की प्लानिंग कर रहा हूं। मैं महाभारत बनाने की सतत यात्रा पर हूं, जैसे ही मुझे लगेगा मैं इस पर काम शुरू कर दूंगा। राजामौली ने बताया कि महाभारत के लिये इंटरनेट पर जिस स्टार कास्ट की बात की जा रही है वह सही नहीं है। राजामौली ने कहा कि वे महाभारत बनाना चाहते हैं, लेकिन इसमें अभी समय लगेगा।

स्वीमिंगपूल हादसा: सुहागपुर ग्राम ( kolar road) के स्विमिंग पूल में नहाते समय डूबा किशोर, मौत

भोपाल, कोलार रोड पर ग्राम सुहागपुर स्थित एक स्विमिंग पूल में नहाते समय डूबने से किशोर की मौत हो गई। वह मंगलवार दोपहर अपने पड़ोसी और उनके बेटे के साथ घूमने के लिए घर से निकला था। पूल से निकालकर किशोर को अस्पताल पहुंचाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कोलार पुलिस के मुताबिक सोहित करोसिया पुत्र जगदीश करोसिया (16) मूलतः रायसेन का रहने वाला था। वह यहां अपने तीन अन्य बड़े भाइयों के साथ बावड़ियाकला में नाना मोहनलाल के साथ रहता था। बताया गया है। कि मंगलवार दोपहर करीब दो बजे पड़ोस में रहने वाला पप्पू सिंह अपने आठ साल के बेटे मोहित के साथ घूमने निकला था। वह सोहित को भी उसके नाना से पूछकर घुमाने के लिए ले गया।

तीनों कोलार रोड स्थित ग्राम सुहागपुर पहुंचे। बताया गया है कि यहां स्थित स्विमिंग पूल में 50 अपर एक पल के ‘रुपए फीस देकर एक घंटे के लिए नहाने की सुविधा दी जाती है। स्विमिंग पूल में दो फीट से लेकर आठ फीट गहराई तक पानी भरा रहता है। पप्पू और सोहित पूल में नहाने के लिए उतर गए, जबकि उनका बेटा मोहित बाहर बैठा रहा। कुछ देर तक सोहित पूल के किनारे कम पानी में नहा रहा था, लेकिन उसके बाद वह गहरे पानी में कब चला गया, पता नहीं चला।

पानी से निकालकर पहुंचाया गया था अस्पताल : कुछ देर बाद पप्पू की नजर पड़ी तो सोहित कहीं दिखाई नहीं दिया। उसने आसपास देखा, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद तैराकी जानने वाले युवकों ने उसे पूल के गहरे पानी में तलाश किया। करीब 10 मिनट में सोहित को बेहोशी की हालत में पानी से निकाला गया। उसे तत्काल ही जेपी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने चेक करने के बाद सोहित को मृत घोषित कर दिया। बिना सेफ्टी के नहा रहे थे दोनों: शुरुआती जांच में पुलिस स्विमिंग पूल चलाने वाले मैनेजमेंट की परवाना मान लापरवाही मान रही है। क्योंकि दोनों स्विमिंग पूल में बिना सेफ्टी नहा रहे थे। पुलिस का कहना है कि स्विमिंग पूल का निरीक्षण किया गया है, साथ दस्तावेज मागे जाएंगे। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस हादसे को लेकर पूल प्रबंधन की क्या लापरवाही रही, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो पाएगा। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

भोपाल AIIMS में अंगदान से 3 लोगों को नई जिंदगी की उम्मीद, शिवानी को...

0
भोपाल/नर्मदापुरम। अपनों को खोने का दर्द कितना गहरा होता है, यह उस परिवार से बेहतर कौन समझ सकता है, जिसने सड़क हादसे में अपनी...
social welfare 2026

₹53,428 करोड़ की सामाजिक सहायता योजना मंजूर, दिव्यांग पेंशन के नियमों में बदलाव

0
नई दिल्ली, 16 अक्टूबर। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) को अगले पांच वर्षों तक जारी रखने के लिए ₹53,428 करोड़ की...
PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...
Women and Child Development;

महिला एवं बाल विकास पर केंद्र-राज्य मंथन, पोषण और महिला सुरक्षा पर फोकस

0
नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का दो दिवसीय विभागीय सम्मेलन 8 और 9 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जा...
yogi modi modal

उत्तर प्रदेश Social Welfare योजनाएं 2026: पेंशन, छात्रवृत्ति और सरकारी योजनाओं की जानकारी

0
पेंशन, छात्रवृत्ति, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सहायता और गरीब परिवारों के लिए प्रमुख सरकारी योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी उत्तर प्रदेश में सामाजिक कल्याण योजनाओं का दायरा...