लालच देकर मतांतरण करवा रहे पांच आरोपी गिरफ्तार

लालच देकर मतांतरण करवा रहे पांच आरोपी गिरफ्तार

झाबुआ दौरे पर गत दिनों आए मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने मंच से कहा था कि जिले में अब मतांतरण का कुचक्र चलने नहीं दिया जाएगा, बावजूद यह सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। अब ताजा मामला जिला मुख्यालय झाबुआ से करीब 12 किमी दूर ग्राम झेर में सामने आया है। ग्रामीणों की जागरूकता के कारण ऐसा कुप्रयास करने वाले पांच आरोपित पुलिस गिरफ्त में आए हैं।

जिले के कल्याणपुरा थाना और अंतरवेलिया चौकी के अंतर्गत आने वाले ग्राम झेर में आवेदक रमेश भाबौर को शनिवार शाम एक घर में जबरन बुलवाकर मतांतरित करवाने का कुछ लोगों ने प्रयास किया। जब उसने मना किया तो उसे धमकी दी गई। फिर भी वह भयभीत नहीं हुआ। उसने सभी ग्रामीणों को एकत्र कर लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने प्रकरण दर्ज करते हुए सभी पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने किया सुसाइड

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने किया सुसाइड

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने सुसाइड कर लिया है। उन्होंने सारनाथ थाना क्षेत्र के बुद्धा सिटी कालोनी स्थित होटल सुमेन्द्र रेसीडेंसी में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। आकांक्षा भदोही जनपद के चौरी थाना क्षेत्र के परसीपुरी की निवासी थीं। वे भोजपुरी इंडस्ट्री का एक जाना माना चेहरा थीं। आकांक्षा ने वीरो के वीर और कसम पैदा करने वाले की 2 जैसी फिल्मों में काम किया था। एक्ट्रेस ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया इस बारे में कोई भी जानकारी अभी पता नहीं चली है। इस खबर के आने के बाद से ही भोजपुरी इंडस्ट्री में शोक पसर गया है। सभी को एक बड़ा झटका लगा है।

आकांक्षा तीन साल की उम्र में ही पेरेंट्स के साथ मुंबई शिफ्ट हो गई थीं। उनके पेरेंट्स उन्हें आईपीएस अफसर बनाना चाहते थे। लेकिन आकांक्षा का मन डांस और एक्टिंग की तरफ ज्यादा था। एक्ट्रेस को बचपन से ही टीवी देखना काफी पसंद था। अपने इसी पैशन को फाॅलो करने के बाद उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखा। मुंबई में पढ़ाई खत्म करने के बाद आकांक्षा ने अपना करियर फिल्मों में शुरू किया था। उन्होंने बताया था कि उनकी दोस्त पुष्पांजलि पांडे ने इसमें उनकी काफी मदद की थी।

निकहत जरीन ने रचा इतिहास

निकहत जरीन ने रचा इतिहास

भारत की स्टार मुक्केबाज निकहत जरीन ने विमंस वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपिनशिप में इतिहास रचते हुए दूसरी बार वर्ल्ड चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया है। 50 किग्रा वेट कैटेगरी में भारतीय स्टार बॉक्सर निकहत ने 2 बार की एशियन चैंपियन वियतनाम की न्यूगेन थी ताम को 5-0 से हराकर गोल्ड मेडल जीता। इस तरह इस चैंपियनशिप में भारत ने तीसरा गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। इससे पहले शनिवार को नीतू गंघास (45-48 किग्रा) और स्वीटी बोरा ने (75-81 किग्रा) वेट कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीता था।

फाइनल मुकाबले में निकहत शुरु से ही विपक्षी मुक्केबाज पर हावी रहीं। उन्होंने पहले से लेकर तीसरे राउंड तक लगातार दबदबा बनाये रहा और विपक्षी मुक्केबाज को कोई मौका नहीं दिया। पहले राउंड में ही निकहत ने वियतनामी मुक्केबाज को गलती करने के लिए मजबूर किया और उसे येलो कार्ड मिल गया। पहला राउंड भारतीय मुक्केबाज ने एकतरफा अंदाज में जीता। बाद के दो राउंड्स में भी निकहत ने विपक्षी मुक्केबाज को संभलने का मौका नहीं दिया और 5-0 से मुकाबला जीत लिया।

साबरमती जेल से अतीक अहमद को लेकर रवाना हुई यूपी पुलिस

साबरमती जेल से अतीक अहमद को लेकर रवाना हुई यूपी पुलिस

यूपी पुलिस की टीम, कुख्यात माफिया और नेता अतीक अहमद को साबरमती जेल से लेकर प्रयागराज के लिए निकल चुकी है। आपको बता दें कि उमेश पाल अपहरण मामले में प्रयागराज की एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट 28 मार्च को फैसला सुनाने वाली है। इसके लिए अतीक अहमद को कोर्ट में उपस्थित होने का आदेश दिया गया है। इसी आदेश के पालन के लिए यूपी एसटीएफ की टीम रविवार सुबह साबरमती जेल पहुंची। यहां से माफिया अतीक अहमद को सड़क के रास्ते प्रयागराज जेल लाया जा रहा है। पहले अतीक अहमद ने सड़के रास्ते से जाने से मना कर दिया था, लेकिन पुलिस ने उसे वज्र वाहन में बिठा दिया और लेकर निकल गई।

अतीक अहमद को प्रयागराज जेल में रखने से पहले सुरक्षा के तमाम इंतजाम किये गये हैं। मिली जानकारी के मुताबिक अतीक अहमद के लिए नैनी जेल के एक बैरक को खाली करा लिया गया है। इस दौरान जेल में 3 से 16 सीसीटीवी कैमरों से उस पर निगरानी रखी जाएगी। डीजी (जेल), आनंद कुमार ने बताया कि अतीक अहमद को जेल में हाई-सिक्योरिटी बैरक में आइसोलेशन में रखा जाएगा। उनके सेल में सीसीटीवी कैमरा होगा। जेल कर्मचारियों को उनके रिकॉर्ड के आधार पर चुना और तैनात किया जाएगा, उनके पास बॉडी वियर कैमरे होंगे। साथ ही प्रयागराज जेल कार्यालय व जेल मुख्यालय चौबीसों घंटे निगरानी करेगा। सभी व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए डीआईजी जेल मुख्यालय को भी प्रयागराज जेल में भेजा जा रहा है।

अभिनेत्री जया प्रदा ने महाकाल के दर्शन किये

अभिनेत्री जया प्रदा ने महाकाल के दर्शन किये

अभिनेत्री और राज्‍यसभा सदस्‍य जया प्रदा रविवार को उज्‍जैन पहुंची। उन्‍होंने भगवान महाकाल के दर्शन किए।जयाप्रदा ने महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान महाकाल के दर्शन कर रुद्राभिषेक भी किया। महाकाल मंदिर के गर्भगृह में पुजारियों ने पूजन और अभिषेक करवाया। मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने उन्‍हें भगवान महाकाल की तस्‍वीर और प्रसाद भेंट किया।

इसके बाद वे हरसिद्धि मंदिर भी देवी दर्शन के लिए पहुंची। उन्‍होंने बाद में मीडियाकर्मियों से बातचीत भी की। जया प्रदा ने कहा कि भगवान महाकाल की नगरी उज्‍जैन आकर वे खुद को धन्‍य मानती हैं। उन्‍होंने परिसर में बने श्री महाकाल महालोक की तारीफ भी की। उन्‍होंने कहा कि इसके जरिए भावी पीढ़ी को यहां के बारे में जानकारी मिल सकेगी।

स्क्रैप प्रमाणपत्र देने के बाद ही नए सरकारी वाहन खरीदने के लिए मिलेगा बजट

स्क्रैप प्रमाणपत्र देने के बाद ही नए सरकारी वाहन खरीदने के लिए मिलेगा बजट

केंद्र सरकार की स्क्रैप पालिसी के तहत 15 वर्ष पुराने सरकारी वाहनों को स्क्रैप करना अनिवार्य कर दिया गया है। नए वाहन खरीदने के लिए संबंधित विभाग को वाहनों के स्क्रैप कराने का प्रमाणपत्र देना होगा, तभी वित्त विभाग नए वाहन खरीदने के लिए बजट आवंटित करेगा। ऐसे में अब सभी विभाग 15 वर्ष पुराने वाहनों को सूचीबद्ध कर स्क्रैप कराने की तैयारी में जुट गए हैं।

प्रदेश में सरकारी वाहनों को स्क्रैप कराने पर केंद सरकार डेढ़ सौ करोड़ रुपये अनुदान भी देगी। यह अनुदान राज्य के सरकारी कार्यालयों, निकायों, उपक्रमों, त्रिस्तरीय पंचायतों में चल रहे 15 वर्ष या इससे अधिक वर्ष पुराने सरकारी वाहनों को स्क्रैप कराने पर दिया जाएगा।

 

परिवहन विभाग ने सभी विभाग प्रमुखों से 15 से 20 वर्ष पुराने आन रोड एवं आफ रोड वाहनों की जानकारी मांगी है, प्रदेशभर में स्क्रैप योग्य वाहनों की जानकारी एकत्र कर केंद्र सरकार को भेजी जाएगी। इधर, विभागों के लिए नए सरकारी वाहन क्रय करने में ईवी (इलेक्ट्रिकल व्हीकल) को प्राथमकिता देने पर भी विचार किया जा रहा है।

लगातार बढ़ रहे कोरोना केस

लगातार बढ़ रहे कोरोना केस

भारत में कोरोना के मरीज एक बार फिर बढ़ने लगे हैं। इस बीच, केंद्र सरकार ने बड़ी तैयारी शुरू कर दी है। राज्यों को एडवाइजरी जारी की जा चुकी है और सभी जरूरी कदम उठाने को कहा गया है। इस बीच, बड़ी खबर यह है कि अगले महीने 10 और 11 अप्रैल को देशभर में मॉक ड्रिल की जाएगी। इसके जरिए अस्पतालों में कोरोना से निपटने की तैयारियों का जायजा लिया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक, केंद्र सरकार ने पुष्टि कर दी है कि कोविड -19 मामलों से निपटने के लिए आपातकालीन तैयारी का आकलन करने के लिए सार्वजनिक और निजी, दोनों अस्पतालों में मॉक ड्रिल 10 और 11 अप्रैल को पूरे भारत में आयोजित की जाएगी।

मॉकड्रिल का उद्देश्य दवाओं, अस्पतालों में बिस्तरों, चिकित्सा उपकरणों, दवाओं और मेडिकल ऑक्सीजन की उपलब्धता की समीक्षा करना है। कमी-पेशी की सूरत में इनकी उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।

FD पर ज्यादा ब्याज पाने का आखिरी मौका

FD पर ज्यादा ब्याज पाने का आखिरी मौका

भारत में सुरक्षित निवेश के लिए बैंक एफडी हमेशा से लोगों की पसंद रही है. बीते एक साल में ब्याज दरों में लगातार बढ़ोतरी होने से बैंकों ने भी एफडी पर इंटरेस्ट रेट बढ़ाया है. इसी कड़ी में देश का सबसे बड़ा सरकारी और प्राइवेट बैंक ज्यादा ब्याज देने वाली अपनी अपनी स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम को बंद करने जा रहे हैं. आइये जानते हैं आखिर आप कब तक इनमें निवेश कर सकते हैं.

भारतीय स्टेट बैंक और एचडीएफसी बैंक अपनी दो स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम बंद करने जा रहे हैं. इन विशेष एफडी में निवेश करने की आखिरी तारीख 31 मार्च 2023 है.

बीच हवा में आमने-सामने आ गए थे एअर इंडिया और नेपाल एयरलाइंस के विमान

बीच हवा में आमने-सामने आ गए थे एअर इंडिया और नेपाल एयरलाइंस के विमान

नेपाल में शुक्रवार को एअर इंडिया (Air India) और नेपाल एयरलाइंस (Nepal Airlines) के विमान बीच हवा में भिड़ने वाले थे, तभी वॉर्निंग सिस्टम ने पायलटों को सतर्क कर दिया और उनके तुरंत हरकत में आने से एक बड़ा हादसा टल गया. अधिकारियों ने रविवार को यहां यह जानकारी दी. नेपाल के नागर विमानन प्राधिकरण (सीएएएन) ने लापरवाही के आरोप में हवाई यातायात नियंत्रण विभाग के तीन कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है. सीएएएन के प्रवक्ता जगन्नाथ निरूला ने यह जानकारी दी.

शुक्रवार सुबह मलेशिया के कुआलालंपुर से काठमांडू आ रहे नेपाल एयरलाइंस के एयरबस ए-320 विमान और नयी दिल्ली से काठमांडू आ रहे एअर इंडिया के विमान की भिड़ंत होने वाली थी. निरूला ने कहा कि एअर इंडिया का विमान 19 हजार फुट की ऊंचाई से नीचे की ओर आ रहा था जबकि नेपाल एयरलाइंस का विमान उसी समय 15 हजार फुट की ऊंचाई पर उड़ रहा था

सर्व विश्‍वकर्मा समाज समिति का रंगारंग होली मिलन एवं सम्‍मान समारोह सम्‍पन्‍न, विश्‍वकर्मा समाज की महिला सशक्तिकरण की पहल

भोपाल। सर्व विश्‍वकर्मा समाज समिति मध्‍यप्रदेश भोपाल द्वारा समन्‍वय भवन अपेक्‍स बैंक परिसर में रंगारंग होली मिलन, सांस्‍कृतिक कार्यक्रम, कोरोना दिवंगतों को विनम्र श्रद्धांजलि, विश्‍वकर्मा समाज के पत्रकारों का सम्‍मान, उत्‍कृष्‍ट कार्य करने वाले युवक-युवतियों तथा सामाजिक जनप्रतिनिधियों का सम्‍मान किया गया । उक्‍त आयोजन समाज की महिलाओं की अगुआई में ही किया गया।

आयोजन में बेटी बचाओ नाट्य प्रस्‍तुति भी की गई जिसमें लड़के की चाहत में ल़‍ड़कियों को गर्भ में न मारने की अपील की गई थी। मयंक एवं नन्‍हे मुन्‍ने बच्‍चों ने हनुमान चालीसा की प्रस्‍तुति दी। नेशनल स्‍केटर प्रथमेश एवं 26 जनवरी की दिल्‍ली की परेड की सहभागी रही सृष्टि का भी सम्‍मान किया गया। कोरोना में दिवंगत समाज के वरिष्‍ठ समाज सेवियों के परिजनों का मंच से शोक संदेश पत्र प्रदान कर विनम्र श्रद्धां‍जलि अर्पित की गई। समाज के पत्रकारों की श्रेणी में दैनिक भास्‍कर के दीपक विश्‍वकर्मा, सहारा समय के ब्‍यूरोचीफ एम के झा तथा श्रीमती अंतिमा विश्‍वकर्मा अनादि टीवी को भी सम्‍मानित किया गया। वरिष्‍ठ समाजसेवियों में एस एस विश्‍वकर्मा निज सचिव स्‍व रमेशचंद्र जी अग्रवाल भास्‍कर समूह को भी सम्‍मानित किया गया। रामजी महाजन पुरस्‍कार से पुरस्‍कृत समाज के 06 साथियों का भी सम्‍मान किया गया।

मंच संचालन श्रीमती शांति विश्‍वकर्मा, श्रीमती संध्‍या विश्‍वकर्मा एवं समाज की बच्चियों के द्वारा किया गया। उक्‍त अवसर पर श्रीमती रीना विष्‍णु विश्‍वकर्मा पूर्व जिला पंचायत सदस्‍य तथा पार्षद श्रीमती ममता मनोज विश्‍वकर्मा एवं श्रीमती रीता जगदीश विश्‍वकर्मा उपस्थित थीं। सुश्री रीटा विश्‍वकर्मा महिला प्रकोष्‍ठ अध्‍यक्ष के द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया।

उक्‍त जानकारी प्रदेश कार्यकारी अध्‍यक्ष विनोद विश्‍वकर्मा के द्वारा प्रदान की गई।

भोपाल AIIMS में अंगदान से 3 लोगों को नई जिंदगी की उम्मीद, शिवानी को...

0
भोपाल/नर्मदापुरम। अपनों को खोने का दर्द कितना गहरा होता है, यह उस परिवार से बेहतर कौन समझ सकता है, जिसने सड़क हादसे में अपनी...
social welfare 2026

₹53,428 करोड़ की सामाजिक सहायता योजना मंजूर, दिव्यांग पेंशन के नियमों में बदलाव

0
नई दिल्ली, 16 अक्टूबर। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) को अगले पांच वर्षों तक जारी रखने के लिए ₹53,428 करोड़ की...
PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...
Women and Child Development;

महिला एवं बाल विकास पर केंद्र-राज्य मंथन, पोषण और महिला सुरक्षा पर फोकस

0
नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का दो दिवसीय विभागीय सम्मेलन 8 और 9 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जा...
yogi modi modal

उत्तर प्रदेश Social Welfare योजनाएं 2026: पेंशन, छात्रवृत्ति और सरकारी योजनाओं की जानकारी

0
पेंशन, छात्रवृत्ति, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सहायता और गरीब परिवारों के लिए प्रमुख सरकारी योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी उत्तर प्रदेश में सामाजिक कल्याण योजनाओं का दायरा...