हुज़ूर विधान सभा ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल, सोनकच्छ जीता

Cricket match

भोपाल। कान्हासैया में चल रहे हुज़ूर विधान सभा ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट का रविवार को फाइनल मैच के साथ समापन हो गया, आठ दिन चले इस हुज़ूर विधानसभा स्तरीय टूर्नामेंट में ग्रामीण टीमों ने कुल 24 मैच खेले गए। फाइनल मुकाबला सोनकच्छ और देवांशी 11 के बीच खेला गया जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए सोनकच्छ ने 93 रनों के टारगेट दिया। तो वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी देवांशी 11 भी जुझारू प्रदर्शन करते हुए 82 रनों सिमट गई। फाइनल मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले शुभम मेन ऑफ द मैच बने तो पूरे टूर्नामेंट में अपने खेल से सबक ध्यान आकर्षित कर चुके अजय को मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य और मध्यप्रदेश कांग्रेस लौह काष्ठ कला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु विश्वकर्मा ने विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया, विजेता टीम को पुरस्कार के रूप में ट्रॉफी और 21 हज़ार रुपये दिए गए जबकि उपविजेता टीम को 11 हज़ार रुपये की राशि और ट्रॉफी दी गयी। टूर्नामेंट सम्पन्न होने पर विष्णु विश्वकर्मा ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनकी खेल भावना की तारीफ की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, बस उस प्रतिभा को निखारकर सामने लाने के लिए सभीको प्रयास करने होंगे। कांग्रेस नेता विष्णु विश्वकर्मा ने टूर्नामेंट के व्यवस्थापक मंडल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसी प्रतियोगिता आयोजित करने की बात कही। इस अवसर पर जनपद सदस्य खुमान सिंह, राहुल मालवीय, अचल ठाकुर, सरपंच अंतर सिंह लोधी, शमशेर ठाकुर एवं ग्रामीण छेत्र के युवा ग्रामीण जन उत्साह के साथ मैदान मे मौजूद थे।

राहुल गांधी ने बायो बदला, डिसक्वालिफाइड सांसद

आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ‘अयोग्य सांसद’ लिखते हुए अपना ट्विटर अकाउंट बायो अपडेट किया है। गौरतलब है कि कांग्रेस पार्टी के राहुल गांधी को उनकी ‘मोदी सरनेम’ टिप्पणी पर आपराधिक मानहानि के मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद संसद सदस्य के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया गया हैं, इसे लेकर बवाल मचा हुआ है।

यह विरोधियों की हवा टाइट करने का समय- बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा

यह विरोधियों की हवा टाइट करने का समय- बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा

 

भारतीय जनता पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा रविवार को भोपाल दौरे पर हैं। सुबह करीब साढ़े दस बजे विमान से उनका भोपाल आगमन हुआ। स्‍टेट हैंगर पर सीएम शिवराज सिंह चौहान, भाजपा के प्रदेश प्रभारी पी मुरलीधर राव, प्रदेशाध्‍यक्ष वीडी शर्मा, केंद्रीय मंत्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया समेत पार्टी के अनेक नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनका आत्‍मीय स्‍वागत किया। यहां से वह गांधी नगर स्‍थित बूथ कार्यालय पहुंचे और पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। इसके उपरांत वह अपराह्न करीब दो बजे पार्टी के कार्यालय पहुंचे हैं। यहां पर उन्‍होंने वैदिक मंत्रोच्‍चार के बीच पार्टी के नवीन कार्यालय का भूमिपूजन किया। भूमिपूजन के इस कार्यक्रम में वह अपनी पत्‍नी मल्लिका नड्‌डा के साथ शामिल हुए। इसके अलावा सीएम शिवराज सिंह और वीडी शर्मा भी सपत्‍नीक भूमिपूजन में बैठे।

इसके उपरांत जेपी नड्डा 2.45 बजे मोतीलाल नेहरू स्टेडियम (लाल परेड ग्राउंड) में भोपाल एवं नर्मदापुरम संभागों की 36 विधानसभाओं के बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में पहुंचे। नड्डा शाम पांच बजे कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन हाल में प्रबुद्धजन समागम को संबोधित करेंगे और शाम सात बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश कोर कमेटी की बैठक को संबोधित करेंगे।

बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को संबोधित करते भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, हम एक संभाग के बूथ अध्यक्ष का सम्मेलन करते है तो वह जनसभा में परिवर्तित हो जाता है। यह हमारी ताकत है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा था हर जिले में भाजपा का कार्यालय होना चाहिए। 290 कार्यालय बन गए, 115 बन रहे, 123 के लिए जमीन ले ली है। हमने मेघालय नागालैंड त्रिपुरा में सरकार बनाई और बड़ी बात ये है कि हमने दोबारा यहां सरकार बनाई। नड्डा ने कहा, भाजपा का कार्यकर्ता और सरकार समर्पण से काम कर रही है। विरोधी भी हमने टकराने में सौ बार सोचते है। अब तो मैं यह कहूंगा, यह समय गला खराब करने का नहीं, विपक्ष की हवा टाइट करने का समय है। स्मार्टफोन और उसका डाटा उपयोग करने में भारत एक नंबर पर खड़ा है। पहले लोग कहते थे कि भारत में डिजिटलाइजेशन है ही नहीं। भारत दूसरे देशों को पीछे छोड़कर 10वें नंबर से 5वें नंबर की अर्थव्यवस्था बना है। प्रवासी भारतीय सम्‍मेलन के सफल आयोजन से मध्य प्रदेश के इंदौर ने विश्व में पहचान बनाई है। अमृतकाल के भारत में 80 रेलवे स्टेशन चिन्हित किए है जिनका रिडेवलपमेंट होगा। बजट के मामले में मध्य प्रदेश वन ऑफ द टॉप स्टेट बना है।

जेपी नड्डा भाजपा के नए कार्यालय भवन का करेंगे भूमिपूजन

जेपी नड्डा भाजपा के नए कार्यालय भवन का करेंगे भूमिपूजन

 

भारतीय जनता पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा रविवार को भोपाल दौरे पर हैं। सुबह करीब साढ़े दस बजे विमान से उनका भोपाल आगमन हुआ। स्‍टेट हैंगर पर सीएम शिवराज सिंह चौहान, भाजपा के प्रदेश प्रभारी पी मुरलीधर राव, प्रदेशाध्‍यक्ष वीडी शर्मा, केंद्रीय मंत्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया समेत पार्टी के अनेक नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनका आत्‍मीय स्‍वागत किया।

स्वागत समारोह में जेपी नड्‌डा ने कहा कि राजा भोज की नगरी में आना मेरा सौभाग्य है। उन्‍होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि इस बार 200 पार करना है। यह संकल्‍प लें कि 51 प्रतिशत से ज्यादा वोट से हम मध्य प्रदेश में आएंगे। जेपी नड्डा ने शिवराज सरकार की लाडली बहना योजना को क्रांतिकारी कदम बताया। उन्‍होंने कहा कि बहनों के स्वाभिमान की दिशा में यह मील का पत्थर साबित होगी।

161 तहसीलदार और अधीक्षक बनाए गए प्रभारी डिप्टी कलेक्टर, List download

भोपाल। राज्य शासन ने शनिवार को 161 तहसीलदार और अधीक्षक भू अभिलेख को विभिन्न जिलों में प्रभारी डिप्टी कलेक्टर के तौर पर पदस्थ करने के आदेश जारी किए। शासन ने यह निर्णय इसलिए लिया है क्योंकि कोर्ट की रोक के चलते प्रमोशन नहीं हो रहे हैं।

पीसी शाक्य बनें भोपाल में संयुक्त कलेक्टरः राज्य शासन ने एक और आदेश जारी करते हुए मप्र वाणिज्यिक कर अपील प्राधिकरण के रजिस्ट्रार पीसी शाक्य को भोपाल जिले में संयुक्त कलेक्टर के पद पर पदस्थ किया है।

[pdf-embedder url=”https://kolar18.com/wp-content/uploads/2023/03/Ord-PC-Shakya-25.3.23.pdf” title=”Ord PC Shakya 25.3.23″]

नीतू घंघास बनी भारत की बॉक्सिंग की विश्‍व चैंपियन

नीतू घंघास बनी भारत की बॉक्सिंग की विश्‍व चैंपियन

नीतू घंघास ने शनिवार को महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप के 48 किग्रा वर्ग के फाइनल में मंगोलिया की लुत्सईखान अल्तानसेटसेग को हराकर स्वर्ण पदक जीता। नीतू ने शनिवार को महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल करने के लिए 48 किग्रा वर्ग के फाइनल में मंगोलिया की लुत्साइखान अल्तानसेत्सेग को सर्वसम्मति से 5-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता।

 

वह टूर्नामेंट के इतिहास में स्वर्ण पदक जीतने वाली छठी भारतीय महिला मुक्केबाज बन गई हैं। सेमीफाइनल में भारतीय मुक्केबाज स्टार ने कजाकिस्तान की अलुआ बाल्किबेकोवा को हराया था।

टॉयलेट पेपर से उर्फी जावेद ने बना डाली ड्रेस

टॉयलेट पेपर से उर्फी जावेद ने बना डाली ड्रेस

अपने फैशन सेंस से हमेशा चर्चा में बने रहने वाली उर्फी जावेद ने टेलीविजन की दुनिया में अपनी एक अलग ही पहचान बना ली है। उर्फी जावेद आए दिन कोई न कोई एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं। उनके तरह-तरह के फैशन सेंस देख लोगों के भी होश उड़ जाते हैं। उर्फी जावेद ने अब तक न जाने कितनी चीजों से तरह-तरह की ड्रेस बनाकर पहन ली होगी। उर्फी कब क्या कर जाए, किसी को पता नहीं। अब एक बार फिर उर्फी ने अजीब ड्रेस तैयार की है। उन्होंने बाथरूम में रखे टॉयलेट पेपर से ही ड्रेस बना डाली। उर्फी ने टॉयलेट पेपर से शॉर्ट स्कर्ट और क्राॅप टाॅप बना लिया।

उर्फी अपने इस एक्सपेरिमेंट के कारण अब ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं। दरअसल उर्फी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक लड़की टॉयलेट पेपर से निकलती है और कहती है अरे मम्मी कहां गए सारे टॉयलेट पेपर कल ही तो लाए थे। इसके बाद उर्फी टॉयलेट पेपर से बनी शॉर्ट स्कर्ट और क्राॅप टाॅप पहनकर सामने आ जाती हैं।

चुनावी साल: पुलिस विभाग में बड़ा फेलबदल

पुलिस अधिकारियों के तबादले : भोपाल के एएसपी सचिन अतुलकर को छिंदवाड़ा भेजा गया

साल 2025 तक भारत में खत्म होगी टीबी-पी एम मोदी 

साल 2025 तक भारत में खत्म होगी टीबी-पी एम मोदी

प्रदेश के 24 लाख विद्यार्थी शनिवार से शुरू होने वाली पांचवीं व आठवीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। इसके लिए प्रदेश में 12 हजार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 11.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। बच्चों को सुबह आठ बजे ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। भोपाल जिले में 201 केंद्रों पर 78 हजार बच्चे शामिल होंगे। कुछ परीक्षा केंद्र आठ से 10 किमी दूरी तक बनाए गए हैं। पांचवीं का पहला प्रश्नपत्र प्रथम भाषा-विशिष्ठ हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मराठी का होगा। वहीं, आठवीं का पहला पेपर विज्ञान का होगा।

इस परीक्षा की तैयारी को लेकर शुक्रवार को स्कूल शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव रश्मि अरुण शमी और राज्य शिक्षा केंद्र के संचालक धनराजू एस ने सभी जिलों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों एवं जिला परियोजना समन्वयकों की आनलाइन वर्चुअल समीक्षा बैठक ली। प्रमुख सचिव शमी ने सभी जिले के अधिकारियों को निर्देशित किए कि किसी भी कारणवश कोई भी बच्चा परीक्षा से वंचित न रह पाए। 5वीं व 8वीं की बोर्ड परीक्षाएं 25 मार्च से प्रारंभ होकर तीन अप्रैल तक आयोजित होंगी।

भोपाल AIIMS में अंगदान से 3 लोगों को नई जिंदगी की उम्मीद, शिवानी को...

0
भोपाल/नर्मदापुरम। अपनों को खोने का दर्द कितना गहरा होता है, यह उस परिवार से बेहतर कौन समझ सकता है, जिसने सड़क हादसे में अपनी...
social welfare 2026

₹53,428 करोड़ की सामाजिक सहायता योजना मंजूर, दिव्यांग पेंशन के नियमों में बदलाव

0
नई दिल्ली, 16 अक्टूबर। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) को अगले पांच वर्षों तक जारी रखने के लिए ₹53,428 करोड़ की...
PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...
Women and Child Development;

महिला एवं बाल विकास पर केंद्र-राज्य मंथन, पोषण और महिला सुरक्षा पर फोकस

0
नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का दो दिवसीय विभागीय सम्मेलन 8 और 9 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जा...
yogi modi modal

उत्तर प्रदेश Social Welfare योजनाएं 2026: पेंशन, छात्रवृत्ति और सरकारी योजनाओं की जानकारी

0
पेंशन, छात्रवृत्ति, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सहायता और गरीब परिवारों के लिए प्रमुख सरकारी योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी उत्तर प्रदेश में सामाजिक कल्याण योजनाओं का दायरा...