तीसरी बार पिता बने आतिफ असलम

तीसरी बार पिता बने आतिफ असलम

इस समय आतिफ असलम की खुशियों का ठिकाना नहीं है। सिंगर सातवें आसमान पर पहुंच चुके हैं। दरअसल आतिफ के घर तीसरी बार खुशियों ने दस्तक दी है। सिंगर और उनकी पत्नी ने एक प्यारी सी बच्ची का स्वागत किया है। रमजान के इस महीने में आतिफ की पत्नी ने एक बेटी को जन्म दिया है। बता दें कि आतिफ असलम तीसरी बार पिता बने हैं। इसकी जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम के जरिए दी है। आतिफ ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी की पहली फोटो शेयर कर उसके नाम का खुलासा भी किया है। आतिफ की पत्नी ने 23 मार्च को बेटी को जन्म दिया।

कांग्रेस देश की समस्‍या है, पर कांग्रेस की समस्‍या राहुल’-सीएम शिवराज

कांग्रेस देश की समस्‍या है, पर कांग्रेस की समस्‍या राहुल’-सीएम शिवराज

लोकसभा (Lok Sabha) से राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की सदस्यता रद्द होने के बाद देश भर में विरोध प्रदर्शन हो रहा है. ऐसे में मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर हमला बोला है. सीएम शिवराज ने कहा कि, ‘आज कांग्रेस के लोग मुंह पर ताला लगाकर बैठे हैं. राहुल गांधी आपने उस समय अपने मुंह पर ताला क्यों नहीं लगाया, जब आपने पीएम मोदी, मोदी जाति के बारे में अपमानजनक बातें कही? आपने ओबीसी का अपमान किया. आपको ओबीसी के अपमान का हक किसने दिया? क्या पिछड़े वर्ग में पैदा होना पाप है?’

शुक्रवार को राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता रद्द होने के बाद देश भर के नेताओं की प्रतिक्रिया आ रही है. वहीं विपक्ष में एकजुटता और केंद्र की बीजेपी सरकार के खिलाफ आक्रोश दिखाई दे रहा है. दूसरी तरफ बीजेपी के नेताओं ने इस कार्यवाही को जायज ठहराया है. बीजेपी ने इसे संविधान के अनुरूप बताया है. ऐसे में इस मसले को लेकर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर करारा हमला बोला है. सीएम सिवराज ने कहा कि असल बात तो यह है कि आज कांग्रेस देश के लिए समस्या है और कांग्रेस की समस्या राहुल गांधी हैं.

सीएम शिवराज चीफ सेक्रेटरी के लिए इकबाल सिंह को 6 महीने फिर से एक्सटेंशन देने की तैयारी

सीएम शिवराज चीफ सेक्रेटरी के लिए इकबाल सिंह को 6 महीने फिर से एक्सटेंशन देने की तैयारी

मध्यप्रदेश में मिशन 2023 (Mission 2023) की तैयारी शुरू हो चुकी है। आगामी विधानसभा चुनाव जीतने सरकार विशेष रणनीति बना रही है। इसी कड़ी में बतौर चीफ सेक्रेटरी (Chief Secretary) के लिए इकबाल सिंह बैंस (Iqbal Singh Bains) पर सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj singh chouhan) ने फिर से दांव खेला है। सीएम शिवराज चुनावी साल में अपने विश्वासपात्र इकबाल सिंह बैंस को ही चीफ सेक्रेटरी रखना चाहते हैं। सरकार 6 महीने का फिर से एक्सटेंशन (extension) देने की तैयारी में है।

मई में इकबाल सिंह बैंस का टेन्योर खत्म हो रहा है। 2 महीने बाद मध्यप्रदेश के चीफ सेक्रेटरी का कार्यकाल खत्म होगा। एक्सटेंशन मिलने पर इकबाल सिंह नवंबर तक चीफ सेक्रेटरी के पद पर पदस्थ रहेंगे। पिछले साल नवंबर में डीओपीटी ने एक्सटेंशन दिया था। मध्यप्रदेश के पांचवें चीफ सेक्रेटरी होंगे जो 3 साल का कार्यकाल पूरा कर करेंगे। बैस से पहले चार चीफ सेक्रेटरी को सरकार एक्सटेंशन दे चुकी है।

चैत्र नवरात्रि 2023: चौथे दिन होती है माँ कूष्मांडा की पूजा

चैत्र नवरात्रि 2023: चौथे दिन होती है माँ कूष्मांडा की पूजा

नवरात्र के चौथे दिन की अधिष्‍ठात्री देवी हैं मां कूष्‍मांडा। ये सृष्टि की आदि-स्वरूपा आदि शक्ति हैं। ब्रह्मांड को उत्पन्न करने की शक्ति प्राप्त करने के बाद उन्हें कूष्मांडा कहा जाने लगा। अपनी मंद मुस्‍कान द्वारा ब्रह्मांड को उत्पन्न करने के कारण इन्हें कूष्मांडा देवी के रूप में पूजा जाता है। संस्कृत भाषा में कूष्मांड को कुम्हड़ कहते हैं। ऐसी मान्‍यता है कि मां दुर्गा के इस स्‍वरूप की पूजा करने से रोग और शोक सब आपसे दूर रहते हैं। जो मनुष्‍य सच्‍चे मन से और विधि-विधान से मां की पूजा करते हैं, उनकी आयु, यश, बल और आरोग्य में वृद्धि होती है।

मां कूष्‍मांडा, अष्‍टभुजाओं वाली देवी हैं। मां के सात हाथों में कमंडल, धनुष, बाण, कमल-पुष्‍प, अमृतपूर्ण कलश, चक्र और गदा है। वहीं आठवें हाथ में जपमाला है, जिसे सभी सिद्धियों और निधियों को देने वाली माना गया है। मां का वाहन सिंह है। पौराणिक मान्‍यताओं के अनुसार देवी कूष्‍मांडा का निवास सूर्यमंडल के भीतर के लोक में माना जाता है। मां के शरीर की कांति और प्रभा भी सूर्य के समान तेज है। देवी कूष्‍मांडा के इस दिन का रंग हरा है।

पैदल परिक्रमा पर निकली माता को माँ नर्मदा मान रहे दर्शनार्थियों की उमड़ी भीड़

भोपाल, राजधानी से 200 किमी दूर नरसिंहपुर जिले में मां नर्मदा के तट बरमान घाट जिसका उल्लेख पुराणों में भी है। वहां से हमारे साथी अंकित नेमा ने जानकारी दी है की अद्भुत अविश्वसनीय अकल्पनीय घटना – माँ नर्मदा तट बरमान पर देखने मे आई है। अकेले ही पैदल परिक्रमा पर निकली एक माता जी को जनता माँ नर्मदा के रूप दर्शन कर रही है, माँ नर्मदा के तट बरमान के गोपाल घाट पर लोग कहते है माता जी जब माँ नर्मदा में स्नान करती है तो उनका शरीर सूखा ही रहता है केवल बाल गीले रहते हैं कोई किसी बीमारी से ग्रसित दीन दुखी उनके दर्शन करने आता है तो उनके आशीर्वाद से स्वस्थ हो जाता है अंकित ने बताया मैंया से साक्षात चर्चा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। माता दर्शन के लिए उमड़े जनसैलाब से सुआतला थाना प्रभारी टीआई ज्योति दिखेत की सुरक्षा में माता जी की पैदल परिक्रमा मार्ग केरपानी घाट से सुरक्षित निकाला गया। नर्मदापुरम की ओर माता पैदल परिक्रमा पर निकली हैं।

विपक्षीय राजनीती में बड़ा अवसर, गांधी परिवार का वर्चस्व हुआ कमजोर

rahul gandhi

दिल्ली, 2024 का चुनाव सिर्फ एक साल दूर है. सभी राजनीतिक पार्टियां जमीन पर सियासी गठजोड़ करने में लगी हैं. ऐसे में कांग्रेस एक बड़े सियासी झटके से जूझ रही है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता रद्द कर दी गई है. कांग्रेस राहुल गांधी के दम पर आगामी लोकसभा चुनाव में अपना सियासी वनवास खत्म करने की कवायद में जुटी थी. उन्हीं के चेहरे को आगे कर चुनाव लड़ने की तैयारी में थी. विपक्ष के दूसरे दलों को भी साथ लाने का प्रयास हो रहा था और राहुल को ही आगे कर विपक्षी एकता की पटकथा लिखी जा रही थी. लेकिन एक फैसले ने जमीन पर सबकुछ बदल दिया है. राहुल गांधी की सदस्यता जाना एक तरफ कांग्रेस के लिए माना जा रहा है तो वहीं विपक्ष के कई दूसरे नेताओं के लिए एक बड़ा अवसर भी बताया जाने लगा है. राहुल की सांसदी जाना नीतीश, ममता, केजरीवाल और KCR के लिए अवसर साबित हो सकती है.

शहीद दिवस एक्टिव फ्रेंड्स भोपाल द्वारा मनाया गया

 

भोपाल, शहीद दिवस पर एक्टिव फ्रेंड्स भोपाल द्वारा औरा मॉल के पास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रान्त संघचालक अशोक पाण्डेय, पूर्व सासंद व भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष प्रभात झा, पूर्व मंत्री दीपक जोशी व अनेक गणमान्य नेतागण व नागरिक उपस्थित रहे।

कौन हैं किट्टी ओ’नील? गूगल ने Doodle के जरिए किया याद

नई दिल्ली, गूगल हमेशा से ही कुछ खास दिनों को गूगल डूडल के जरिए सेलिब्रेट करता है। आज गूगल किटी ओ’नील की जयंती को डूडल के जरिए मना रहा है। अमेरिका की किटी ओ’नील की आज 77वीं जयंती है। अमेरिकी स्टंट कलाकार ने “दुनिया की सबसे तेज महिला” का ताज पहना था। किटी ओ’नील की जयंती के अवसर पर वाशिंगटन डीसी स्थित बधिर अतिथि कलाकार मीया तजियांग ने यह डूडल बनाया है। किटी ओ’नील एक जानी मानी अमेरिकी स्टंट कलाकार थीं। वह बहुत ज्यादा साहसी थीं। वह रॉकेट के इंजन से चलने वाले एक तरीके के वाहन की चालक थीं और इसमें उन्होंने महारत हासिल की हुई थी।

किट्टी ओ’नील कौन थी?

किट्टी ओ’नील का जन्म 1946 में अमेरिका के टेक्सास में कॉर्पस क्रिस्टी में हुआ था। उन्हें जीवन में कई संघर्षों का सामना करना पड़ा था। वह किसी बीमारी के कारण बहरी हो गई थीं। हालाँकि, नील ने इसे कभी भी उसके लिए बाधा नहीं बनने दिया। बल्कि उन्होंने अपने सपनों को पूरा करके की दम लिया।

दुनिया की सबसे तेज महिला बनीं किट्टी

किट्टी ओ’नील ने अपने बहरेपन को कमजोरी नहीं बनने दिया, बल्कि उन्होंने इसे अपनी मजबूती बना लिया। जब वह ट्रैक पर रेसिंग कार दौड़ाती थीं तो कोई उनकी तेज स्पीड के सामने टिक नहीं पाता था इसीलिए उन्हें संसार की सबसे तेज महिला के नाम से जाना जाता है।

वह एक बेहतरीन स्टंटबाज थीं। वह रॉकेट से लेकर रेसिंग कार चलाने में माहिर थीं। हालांकि रेसिंग कार चलाते समय उनकी कलाई में भी चोट आ गई थी, लेकिन फिर भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और एक पेशेवर एथलीट बनने के सपने को हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध रहीं।

स्टंट अनलिमिटेड में शामिल होने वाला पहली महिला

किट्टी ओ’नील ने 1970 के दशक में बड़े पर्दे के लिए एक स्टंट डबल के रूप में अपना करियर शुरू किया था। उन्होंने द बायोनिक वुमन (1976), वंडर वुमन (1977-1979) जैसी हॉलिवुड फिल्मों में काम किया था। स्टंट अनलिमिटेड नामक संगठन जिसमें हॉलीवुड में स्टंट करने वाले बेस्ट लोगों के नाम शामिल हैं, इस लिस्ट में शामिल होने वाली ओ’नील पहली महिला थीं। उन्होंने 2018 में दुनिया को अलविदा कह दिया था।

मंशापूर्ण धाम, दिव्य दरबार लगाने वाले एक नए बाबा आए सामने

हनुमान दास सेनिल

 

बाग्शेवर धाम के धीरेंद्र शास्त्री लगातार खबरों में बने हुए हैं. इस बीच एक और बाबा सामने आए हैं जो खुद को धीरेंद्र शास्त्र का शिष्य बताते हैं और दिव्य दरबार भी लगाते हैं. ये बाबा हैं राघोगढ़ में रहने वाले मंशापूर्ण धाम के हनुमंत दास.

हनुमंत दास का दावा कि उन्होंने बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से गुरु दीक्षा ली है, जिसके बाद उन्होंने मंशापूर्ण धाम के नाम से दिव्य दरबार लगाना शुरू कर दिया.

दरबार में मंच पर बैठे हनुमंत दास भी बागेश्वर धाम की तरह ही गले में हनुमानजी का लॉकेट पहनते हैं और उनके हाथ में गदा होती है. वे भी अपने पास पेन और पर्चे रखते हैं. लोग उनके पास अपनी समस्या और पीड़ा लेकर पहुंचते हैं.

धीरेंद्र शास्त्री स्टाइल में लगाते हैं दरबार

हनुमंत दास का दिव्य दरबार लगभग उसी अंदाज में होता है जिस तरह से धीरेंद्र शास्त्र अपना दरबार लगाते हैं. नाम लेकर किसी को बुलाना, फिर उसे मंच पर बिठा कर उसके परिजनों का नाम बताना, पर्ची लिखना सब कुछ धीरेंद्र शास्त्री स्टाइल में.हनुमंत दास दरबार में मौजूद सभी लोगों से 5 मिनट तक राम नाम जाप करने को बोलते हैं. 5 मिनट बाद वे गदा को अपने सीने पर टच करते हैं और फिर माइक पर लोगों के नाम लेकर पुकारते हैं.

कौन हैं हनुमंत दास

इनका पूरा नाम हनुमान दास सेनिल है. यह राघोगढ़ में रहते हैं जो कि गुना जिले में स्थित है. इनके परिवा में माता पिता दो भाई और एक बहन है. पिता प्राइवेट कंपनी में जॉब करते हैं. हनुमंत दास का कहा है कि उन्होंने BA किया है.

डेढ़ साल से लगा रहे हैं दिव्य दरबार

हनुमंत दास बताते हैं कि 19 साल की उम्र से उनमें आध्यात्मिक रूचि बढ़ने लगी. आगे चलकर धीरेंद्र शास्त्री से दीक्षा भी ली. उनका कहना है कि दीक्षा लेने के बाद उनके ऊपर भी हनुमान जी की कृपा हो गई. वह करीब डेढ़ साल से दिव्य दरबार लगा रहे हैं.

 

आई.टी. एसोसिएशन  BITOAA के चुनाव की घोषणा

भोपाल शहर के आई.टी. एसोसिएशन  BITOAA ( Bhoj Information Technology & Office Automation Association) के नई कार्यकारणी (वर्ष  2023 – 25 )के गठन के लिए पदाधिकारियों के चुनाव की घोषणा कर दी गई हैं जो विगत माह 8 अप्रैल 2023 को होटल सिग्नेटिक ब्लू एम पी नगर जॉन 2 में सम्पन्न होंगे।
अध्यक्ष पद के लिए अनूप जैन (Globus Laptop House), सचिव पद के लिए धीरेंद्र पटेल (Rad Corporation) एवम कोषाध्यक्ष पद के लिए  दीपक जैन (Tech Exchange) ने उम्मीदवारी हेतु नाम प्रस्तुत किए हैं।

भोपाल AIIMS में अंगदान से 3 लोगों को नई जिंदगी की उम्मीद, शिवानी को...

0
भोपाल/नर्मदापुरम। अपनों को खोने का दर्द कितना गहरा होता है, यह उस परिवार से बेहतर कौन समझ सकता है, जिसने सड़क हादसे में अपनी...
social welfare 2026

₹53,428 करोड़ की सामाजिक सहायता योजना मंजूर, दिव्यांग पेंशन के नियमों में बदलाव

0
नई दिल्ली, 16 अक्टूबर। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) को अगले पांच वर्षों तक जारी रखने के लिए ₹53,428 करोड़ की...
PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...
Women and Child Development;

महिला एवं बाल विकास पर केंद्र-राज्य मंथन, पोषण और महिला सुरक्षा पर फोकस

0
नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का दो दिवसीय विभागीय सम्मेलन 8 और 9 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जा...
yogi modi modal

उत्तर प्रदेश Social Welfare योजनाएं 2026: पेंशन, छात्रवृत्ति और सरकारी योजनाओं की जानकारी

0
पेंशन, छात्रवृत्ति, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सहायता और गरीब परिवारों के लिए प्रमुख सरकारी योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी उत्तर प्रदेश में सामाजिक कल्याण योजनाओं का दायरा...