खाटू श्याम मंदिर द्वारा निकाली जायेगी भगवा यात्रा

भोपाल, उपनगर कोलार में श्री हनुमान गणेश एवं दुर्गा सेवा उत्सव समिति खाटू श्याम मंदिर सर्वधर्म द्वारा हर वर्ष भगवा यात्रा आयोजित करती है। इस बार भी 5 अप्रैल शाम को 4:30 से यात्रा निकाली जायेगी।

भगवान मत्स्य का जन्मोत्सव 24 अप्रैल को कोलार में धूमधाम से मनाया जायेगा

भोपाल, हर वर्ष की मीना समाज के आराध्य भगवान विष्णु के प्रथम अवतार भगवान मत्स्य के जन्मोत्सव पर पहाड़ी मंदिर पर 24 मार्च शुक्रवार को विशाल भंडारे का आयोजन कर रहा है। मंदिर में भगवान का अभिषेक, हवन, महाआरती, कन्याभोज का आयोजन भी होगा।

दिल्‍ली एनसीआर, पंजाब, उत्‍तराखंड में भूकंप के झटके

दिल्‍ली एनसीआर, पंजाब, उत्‍तराखंड में भूकंप के झटके

मंगलवार की रात सवा दस बजे बाद दिल्‍ली एनसीआर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इसके अलावा उत्‍तराखंड, पंजाब व जम्‍मू सहित उत्‍तर प्रदेश के भी कुछ हिस्‍सों में भूकंप के झटके महसूस किए जाने की खबर मिली। ये झटके काफी देर तक रहे। पूरे उत्‍तर भारत में इसे अनुभव किया गया। उत्तर भारत के कई हिस्सों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए जाने के बाद गाजियाबाद के वसुंधरा में लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। भारत में दिल्ली-एनसीआर के अलावा हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, मध्यप्रदेश, उत्तराखंड में भी भूकंप के तेज झटके लगे। भूकंप के अन्य झटकों की आशंका के चलते काफी लोग देर रात तक घरों के बाहर खुले में ही डटे रहे।

भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान में हिदू कुश क्षेत्र रहा। जर्मन रिसर्च सेंटर फार जियोसाइंसेज के अनुसार भूकंप 184 किमी (114 मील) की गहराई पर आया। यहां रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6.8 दर्ज की गई। रिपोर्टों के अनुसार, तुर्कमेनिस्तान, भारत, कजाकिस्तान, पाकिस्तान, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान, चीन, अफगानिस्तान और किर्गिस्तान सहित रिक्टर पैमाने पर 7.7 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के कलाफगन से 90 किमी दूर माना जा रहा है।

ताइवान के समुद्र में 5.3 तीव्रता का भूकंप

ताइवान के समुद्र में 5.3 तीव्रता का भूकंप

देश-दुनिया के विभिन्न हिस्सों में भूकंप का क्रम जारी है। ताजा खबर ताइवान से है। द्वीप के मौसम ब्यूरो ने कहा कि मंगलवार को ताइवान के पूर्वी तट पर 5.3 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का झटका इतना तीव्र था कि राजधानी ताइपे में इमारतें भी थोड़ी देर के लिए हिल लगीं।

अच्छी बात यह है कि अब तक किसी तरह के जान-मान के नुकसान की खबर नहीं है। मौसम ब्यूरो ने कहा कि भूकंप का केंद्र 7.2 किमी (4.5 मील) की गहराई के साथ हुलिएन के कम आबादी वाले पूर्वी काउंटी में था। ताइवान दो टेक्टोनिक प्लेटों के जंक्शन के पास स्थित है और यही कारण है कि यह भूकंप के लिहाज से संवेदनशील है।

पूज्य सिन्धी पंचायत कोलार मना रहा है 3 दिवसीय झूलेलाल महोत्सव

भोपाल, उपनगर कोलार के बीमाकुंज में पूज्य सिन्धी पंचायत कोलार 3 दिवसीय झूलेलाल महोत्सव 21 , 22 , 23 मार्च तक मनाया जायेगा।

 

बीमा कुंज में तैयार किये गए भव्य पंडाल में आज बङी धूम धाम के साथ भगवान झूलेलाल जी स्थापना की गई। पंडित राजेश शर्मा द्वारा पूजा अर्चना की गई। पल्लव अरदास कर भगवान झूलेलाल से सम्पूर्ण देश मे सुख शांति एवं खुशहाली की प्राथना की गई।
आज हुए आयोजन में मोहनलाल भठेजा, अशोक बूलचंदानी, विजय पाहूजा, महेश अभिचन्दानी, राजू लालवानी, पप्पी हरपलानी, महेश कुकरेजा, कविता शर्मा, वर्षा कोटवानी, आशा आहूजा, रेखा लालवानी, सहित नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए।

दिन बुधवार 22 मार्च को शाम 7बजे आरती पल्लव अरदास साहब, 8 बजे प्रसाद वितरण किया जायेगा।

गुरूवार 23 मार्च को
सुबह 8:30 बजे सुखमनी पाठ साहिब, सुबह 10 बजे बहराणा साहिब पूजा अर्चना एवं महाआरती, सुबह 11 बजे सुनील सतसंगी द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, दोपहर 1 बजे से प्रसाद वितरण किया जाएगा।

 

मैहर में सजा मां शारदा का दरबार

मैहर में सजा मां शारदा का दरबार

देवी भक्तों की आस्था के केंद्र मैहर के माता शारदा मंदिर में चैत्र नवरात्र मेले की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यहां बुधवार से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व पर माता रानी के दर्शन करने श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है।

 

मेला क्षेत्र में यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के इंतजाम मुकम्मल कर लिए गए हैं। मेला क्षेत्र में 1 हजार जवानों की तैनाती के साथ ही ड्रोन कैमरों से निगरानी का इंतजाम किया गया है।

 

रेलवे ने भी दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए मेला स्पेशल ट्रेन के संचालन के अलावा नवरात्रि पर 94 ट्रेनों का स्टॉपेज मैहर में तय किया है।

 

शक्ति पर्व नवरात्र पर मैहर के त्रिकूट पर्वत पर विराजीं विद्या एवं बुद्धि की अधिष्ठात्री देवी माता शारदा के चरणों मे अपनी आस्था के फूल समर्पित करने श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है।

मध्य प्रदेश के तीन लाख 14 हजार करोड़ रुपये का बजट विधानसभा मे पारित

मध्य प्रदेश के तीन लाख 14 हजार करोड़ रुपये का बजट विधानसभा मे पारित

तीन लाख 14 हजार 24 करोड़ रुपये का वर्ष 2023-24 का बजट मंगलवार को विधानसभा में पारित हो गया। संसदीय कार्य मंत्री डा.नरोत्तम मिश्रा के प्रस्ताव पर वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने सभी विभागों की अनुदान मांगों को एक साथ प्रस्तुत करते हुए सदन से पारित करने का अनुरोध किया। विपक्ष ने सरकार के इस कदम का विरोध करते हुए बहिर्गमन किया। अध्यक्ष गिरीश गौतम ने प्रक्रिया पूरी कराई और बजट पारित हो गया।

 

अविश्वास प्रस्ताव को सदन द्वारा अस्वीकार करने के बाद संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि कुछ विभागों को छोड़ दें तो सभी विभाग अभी बचे हुए हैं। सत्र की अवधि कम बची है, इसलिए प्रस्ताव है कि सभी मांगों को एक साथ प्रस्तुत करने की अनुमति दी जाए। इसे अध्यक्ष ने स्वीकार किया।

 

इसके बाद वित्त मंत्री ने सभी विभागों की अनुदान मांगों को प्रस्तुत कर विनियोग विधेयक रखा। सदन का मत लेने के बाद इसे पारित कर दिया गया। बजट वर्ष 2022-23 की तुलना में 12 प्रतिशत अधिक है। चुनावी वर्ष में सरकार ने बजट के माध्यम से सभी वर्गों को साधने का प्रयास किया है।

मुख्यमंत्री चौहान की अध्यक्षता में हुई मंत्रि-परिषद की बैठक

मुख्यमंत्री चौहान की अध्यक्षता में हुई मंत्रि-परिषद की बैठक

मुख्यमंत्री चौहान की अध्यक्षता में हुई मंत्रि-परिषद की बैठक में जिला दमोह के कुंडलपुर सिद्ध क्षेत्र और जागेश्वर नाथ तीर्थ क्षेत्र को पवित्र घोषित करने का निर्णय लिया गया। कुंडलपुर सिद्ध क्षेत्र के लिए ग्राम पंचायत कुंडलपुर और जागेश्वर नाथ तीर्थ क्षेत्र के लिए ग्राम पंचायत बांदकपुर के क्षेत्र को पवित्र क्षेत्र घोषित किया गया है।

मंत्रि-परिषद ने कलाओं से समृद्ध शिक्षा “अनुगूँज” अंतर्गत विद्यार्थियों की सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए 10 करोड़ रुपए व्यय करने एवं योजना की स्वीकृति दी। “अनुगूंज” के प्रभाव को देखते हुए इसे प्रदेश स्तर, जिला स्तर एवं हाई एवं हायर सेकेण्डरी स्कूलों में आयोजित किये जाने का निर्णय लिया गया।

 

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2019 में भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति का प्रारूप जारी किया गया था। इसमें शिक्षा की गुणवत्ता और पाठ्य सहगामी गतिविधियों (Extra-Curricular Activities) पर बहुत अधिक बल दिया गया है। स्टीम (S.T.E.A.M.) शिक्षा पद्धति के (Way Forward) के रूप में तथा शिक्षा को कला के माध्यम से समृद्ध करने के उद्देश्य से वित्तीय वर्ष 2019-20, 2020-21 एवं 2021-22 में भोपाल स्तर पर एक उच्च गुणवत्तायुक्त सांस्कृतिक एवं थियेटर कार्यक्रम “अनुगूंज आयोजित किया गया था।

मुख्यमंत्री से इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट्स फेडरेशन के प्रतिनिधि-मंडल ने भेंट की

मुख्यमंत्री से इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट्स फेडरेशन के प्रतिनिधि-मंडल ने भेंट की

मुख्यमंत्री चौहान से इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट्स फेडरेशन के प्रतिनिधि-मंडल ने मुख्यमंत्री निवास स्थित भवन समत्व में सौजन्य भेंट की। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया साथ थी। मुख्यमंत्री चौहान ने प्रतिनिधि-मंडल का पुष्प-गुच्छ तथा अंगवस्त्रम् भेंट कर स्वागत किया। प्रतिनिधि-मंडल ने फेडरेशन के अध्यक्ष लुचिआनो रॉसी, नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष रणिंदर सिंह, नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महासचिव के. सुल्तान सिंह और चीफ कोच श्री मनझेर सिंह शामिल थे। उल्लेखनीय है कि आईएसएसएफ वर्ल्ड कप भोपाल में 21 से 27 मार्च तक हो रहा है। मुख्यमंत्री चौहान को खेल एवं युवा कल्याण मंत्री सिंधिया ने आईएसएसएफ वर्ल्ड कप का लेपल पिन लगाया।

मुख्यमंत्री चौहान से भेंट के दौरान प्रतिनिधि-मंडल के सदस्यों ने भोपाल में शूटिंग स्पोर्ट्स के लिए मौजूद विश्व-स्तरीय अधो-संरचना और सुविधाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि भोपाल में स्पोर्ट्स टूरिज्म की पर्याप्त संभावनाएँ हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि आई एस एस एफ वर्ल्ड कप के आयोजन से भोपाल में अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताएँ आयोजित कराने की क्षमता से वैश्विक खेल समुदाय अवगत होगा। मुख्यमंत्री चौहान ने प्रतिनिधि मंडल को राज्य में ग्राम स्तर तक खेलों के विस्तार, खेलों को प्रोत्साहन और खिलाड़ियों के कौशल को निखारने के लिए जारी गतिविधियों की जानकारी दी।

हिन्दू नववर्ष की पूर्व संध्या पर भव्य आतिशबाजी

भोपाल,  प्रारंभ हो रहे विक्रम संवत 2080 का आगाज राजधानी के रोशनपुरा चौराहा पर कर्मश्री संस्था द्वारा 111 पुरोहितों ने शंखनाद के साथ किया गया।

विधायक रामेश्वर शर्मा की अध्यक्षता में संचालित कर्मश्री संस्था द्वारा इस भव्य आतिशबाजी का आयोजन किया गया, हजारों लोग जुटे। नववर्ष को महोत्सव बनाने के उद्देश्य से हर साल कर्मश्री कराती है आतिशबाजी का आयोजन। कल गुड़ी पड़वा पर शाम 06 बजे से भोपाल के माता मंदिर पर होगा अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन। कवि सम्मेलन में देश के प्रख्यात कवि करेंगे अपनी रचनाओं का पाठ, प्रदेशभर से हजारों लोग सम्मिलित होंगे। भोपाल में हिन्दू नववर्ष का उत्साह जोरों पर, कर्मश्री कवि-सम्मेलन के पोस्टर-बैनरों से सजे चौक चौराहे। आपको बता दें कि विधायक रामेश्वर शर्मा के नेतृत्व मे हर साल कर्मश्री द्वारा हिन्दू नववर्ष का पर्व मनाया जाता है। इस दौरान पूर्व संध्या पर आतिशबाजी और गुड़ी पड़वा पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का होता है आयोजन।

भोपाल AIIMS में अंगदान से 3 लोगों को नई जिंदगी की उम्मीद, शिवानी को...

0
भोपाल/नर्मदापुरम। अपनों को खोने का दर्द कितना गहरा होता है, यह उस परिवार से बेहतर कौन समझ सकता है, जिसने सड़क हादसे में अपनी...
social welfare 2026

₹53,428 करोड़ की सामाजिक सहायता योजना मंजूर, दिव्यांग पेंशन के नियमों में बदलाव

0
नई दिल्ली, 16 अक्टूबर। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) को अगले पांच वर्षों तक जारी रखने के लिए ₹53,428 करोड़ की...
PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...
Women and Child Development;

महिला एवं बाल विकास पर केंद्र-राज्य मंथन, पोषण और महिला सुरक्षा पर फोकस

0
नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का दो दिवसीय विभागीय सम्मेलन 8 और 9 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जा...
yogi modi modal

उत्तर प्रदेश Social Welfare योजनाएं 2026: पेंशन, छात्रवृत्ति और सरकारी योजनाओं की जानकारी

0
पेंशन, छात्रवृत्ति, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सहायता और गरीब परिवारों के लिए प्रमुख सरकारी योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी उत्तर प्रदेश में सामाजिक कल्याण योजनाओं का दायरा...