20 पैपराजी बिना परमिशन सैफ अली खान के घर में घुसे थे 

20 पैपराजी बिना परमिशन सैफ अली खान के घर में घुसे थे

बाॅलीवुड एक्टर सैफ अली खान इन दिनों अपने एक कमेंट को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वे पैपराजी से ये कहते हुए नजर आ रहे हैं कि बेडरूम में आ जाइए। वहीं इसके बाद मीडिया को मिली जानकारी में ये भी बताया जा रहा है कि 2 मार्च की रात को 2 बजे 20 पैपराजी उनकी प्राइवेट प्राॅपर्ट में घुस गए थे। इसके बाद ऐसा भी दावा किया जा रहा था कि अपने प्राइवेट प्राॅपर्टी में पैपराजी के घूसने के बाद अपनी प्राइवेसी में खलल पड़ने के लिए सैफ अली खान पैपराजी के खिलाफ लीगल एक्शन लेने वाले हैं।

इसके साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि वे अपने गार्ड्स को भी नौकरी से निकालने वाले हैं। अब इन सब चीजों पर सैफ अली खान ने चुप्पी तोड़ी है। साथ ही उन्होंने इस बात को सही बताया है। सैफ अली खान ने कहा ‘सुरक्षा गार्ड्स को नौकरी से नहीं निकाला जा रहा है। ये उनकी गलती नहीं है और पैपराजी के खिलाफ कोई लीगल एक्शन भी नहीं लिया जा रहा है। हम ऐसा काम नहीं करना चाहते हैं। हालांकि उन लोगों ने ऐसा किया। गेट से हमारे प्राइवेट प्राॅपर्टी में घुसे और सिक्योरिटी गार्ड्स के सामने चढ़ाई की और 20 कैमरे और लाइट्स लगा दिए जैसा कि ये करना उनका अधिकार है। ऐसा करना बिल्कुल गलत है। हर किसी को लिमिट में रहने की जरूरत है।’

वहीं अपने बेडरूम वाले कमेंट्स के बारे में सैफ अली खान ने कहा, ‘हम लोग हर समय पैपराजी को सपोर्ट करते हैं। हम समझते हैं लेकिन घर के बाहर, गेट के बाहर, नहीं तो एक रेखा खींची जाती है। इसलिए मैंने बेडरूम वाला कमेंट किया। वे पहले ही रेखा पार कर चुके हैं।’ इसके आग सैफ ने कहा ‘पैपराजी बच्चों की शूटिंग कर रहे हैं जब वे एक्सट्रा क्लास या कोई भी क्लास करते हैं। पैपराजी स्कूल के अंदर नहीं आ सकते, वहां रेखाएं खींची गई हैं और हमलोग बस इतना ही कह रहे हैं और बाकी सब शोर और बकबक है। इसलिए कोई नहीं जानता कि सच्चाई क्या है और हर कोई कुछ न कुछ बेचना चाहता है लेकिन ये सच्चाई है। मुझे बस इतना ही कहना है |

कोलार में आपूर्ति के सामने गौसेवा के लिए तैयार हुआ गौवंश भोजन स्थल

Near Apurti bazar kolar

भोपाल के सबसे चर्चित उपनगर कोलार में शनिवार को मुख्य कोलार रोड पर आपूर्ति बाजार के सामने साईनाथ कॉलोनी में  गौ माता के लिए भोजन और पानी की व्यवस्था की गई। निर्माण कार्य के संयोजक बजरंग दल जिला गौ रक्षा प्रमुख वीरेंद्र सोनी ने आम जनता से अपील करते हुए कहा की  भाइयों और बहनों से निवेदन है की रोटी और इस गौ माता की थाली में डालें, पॉलिथीन में रोटी न दें।

उन्होंने बताया की स्थान में बिजली के तार खुले हुए है, कभी भी गौ वंश के साथ दुर्घटना हो सकती है इसलिए बिजली की पोल के पास भोजन सामग्री न डालें।

उन्होंने गौ सेवा कार्य के लिए अपना नम्बर भी जारी किया। वीरेंद्र सोनी बजरंग दल जिला गौ रक्षा प्रमुख 9131432285, 7909306020

जन्मदिन पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहन ने की अपील मेरे जन्म दिन पर पौधारोपण करें, ज़रूरत मंद की करें मदद!

भोपाल।सूबे के मुखिया शिवराज सिंह चौहान का जन्म दिन कल 5 मार्च को है। इसको लेकर मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा है की मेरे जन्म दिन पर किसी भी तरह का होर्डिंग या पोस्टर न लगाए।कार्यकर्ता मेरे जन्म दिन पर अपने आसपास एक पौधा लगा दें किसी ज़रूरत मंद की छोटी सी मदद कर दें।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के अनुसार हर व्यक्ति के जीवन में जन्म दिन बहुत ही महत्वपूर्ण होता है।इस दिन मानव सेवा में जुट कर अपने जीवन को सार्थक करना चाहिए।

5 मार्च को नीलबड़ में वृद्ध जन सेवा एवं सम्मान समारोह

भोपाल, हुजूर विधानसभा क्षेत्र में आने वाले राजधानी के उपनगर नीलबड़ क्षेत्र में वृद्ध जन सेवा एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में गुरुवार को आयोजित की गई। वीरेंद्र गोलू मारण ने बताया कि बैठक में तय किया गया कि 5 मार्च को शाम 5 बजे शिव सावरिया गार्डन नीलबड़ में वृद्धजनों का सम्मान किया जाएगा। क्षेत्र के करीब दो हजार से ज्यादा वृद्धजनों का सम्मान होगा। इस दौरान एक भजन संध्या का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें नीलबड़ के आसपास के लोग सम्मिलित होंगे।

महाशिवरात्रि के बाद उज्‍जैन में निकली शिव की बरात 

महाशिवरात्रि के बाद उज्‍जैन में निकली शिव की बरात

महाशिवरात्रि के बाद शुक्रवार को शयन आरती भक्त मंडल द्वारा छत्रीवाले गणेश मंदिर परिसर में शिव-पार्वती विवाह के माधुर्य भोज का आयोजन किया गया। दोपहर में नगर कोट से शिव बरात निकाली गई। इस अवसर पर शाम को आयोजन में सैकड़ों भक्तों ने महाप्रसादी ग्रहण की।

आयोजकों द्वारा भक्तों के सहयोग से बीते 23 सालों से महाशिवरात्रि के बाद शिव विवाह का रिसेप्शन आयोजित किया जाता है। इस बार भी शुक्रवार को माधुर्य भोज का आयोजन हुआ।

अयोध्या में राम मंदिर जनवरी 2024 तक तैयार

अयोध्या में राम मंदिर जनवरी 2024 तक तैयार

धर्म धम्म सम्मेलन में मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल पहुंचे राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंददेव गिरि का कहना है कि राम मंदिर का निर्माण कार्य 70 प्रतिशत पूरा कर लिया गया है। 2024 के जनवरी के तीसरे सप्ताह में रामलला की स्थापना के साथ भव्य राम मंदिर के प्रथम तल का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इसके साथ ही लोगों के दर्शन के लिए राम मंदिर में व्यवस्था शुरू हो जाएगी। छोटे-छोटे कार्य चलते रहेंगे। नईदुनिया से खात बातचीत में उन्होंने कहा कि मंदिर के निर्माण में 1400 करोड़ रुपये का बजट तय किया गया है। देशभर के एक-एक घर से सहयोग राशि मिली है। 18 मार्च को अयोध्या में ट्रस्ट की बैठक की जाएगी। मंदिर निर्माण को लेकर पूरी प्रक्रिया तय कर ली गई है। ट्रस्ट की ओर से राम प्रतिष्ठा डाटकाम नाम से वेबसाइट 21 मार्च को लांच की जा रही है। इसके माध्यम से देशभर में सौ करोड़ हनुमान चालीसा का पाठ होगा

ट्रस्ट व मूर्तिकारों की बैठक 18 मार्च को होगी – गोविंददेव गिरी ने कहा कि रामलला की मूर्ति का निर्माण अयोध्या में ही कराया जाएगा। इसके लिए 18 मार्च को ट्रस्ट के साथ देश भर से आए मूर्तिकारों की बैठक बुलाई गई है। मूर्तिकारों से अलग-अलग मूर्ति बनाकर लाने के लिए कहा गया है। उनकी कला को देखा व परखा जाएगा। जिसकी मूर्ति पसंद आएगी, उनसे रामलला की मूर्ति बनवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से धर्मशालाओं का निर्माण भी कराया जा रहा है।

भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनीं नगरोटा बगवां की सोनाली

भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनीं नगरोटा बगवां की सोनाली

क्षेत्र के गांव ठारु गांव की सोनाली शर्मा ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनी हैं। विद्यालय स्तर पर वह पढ़ाई के साथ-साथ टेबल टेनिस की राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी रह चुकी हैं। सोनाली शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक शिक्षा रेनबो इंटरनेशनल स्कूल नगरोटा बगवां से की है। 2018 में भारतीय सेना में मिलिट्री नर्सिंग सर्विसेज में प्रवेश पाया और पूरे देश में नौवें स्थान पर रहीं।

सोनाली शर्मा ने अपना चार साल का प्रशिक्षण भारतीय सेना के अंतर्गत आईएनएचएस कॉलेज मुंबई से पूरा किया। इस दौरान वह कॉलेज की स्पोर्ट्स चेयरपर्सन भी रहीं और अपनी पढ़ाई के साथ-साथ खेल गतिविधियों को भी जारी रखा।

पिच के कारण 26 साल बाद इंदौर पर फिर लगा दाग

पिच के कारण 26 साल बाद इंदौर पर फिर लगा दाग

खराब पिच के कारण इंदौर को फिर एक दाग झेेलना पड़ा। भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेेले गए तीसरे टेस्ट मैच को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने खराब माना है। रेफरी ने जांच के बाद तीन डिमेरिट अंक दिए हैं। इस पिच पर सवा दो दिन मेें 30 विकेट गिर गए और भारत को हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले 1997 में 25 दिसंबर को भारत और श्रीलंका के बीच होने वाले वन डे मैच को खराब पिच के कारण रद्द करना पड़ा था। इसके बाद मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने होलकर स्टेडियम का निर्माण किया, लेकिन यहां के पिच के कारण फिर एमपीसीए को आलोचना झेलना पड़ रही है।

आईसीसी पिच और आउटफील्ड मॉनिटरिंग प्रक्रिया के तहत इंदौर के पिच को खराब बताया गया है। दोनों टीमों के स्पिनरों को पहले दिन की शुरुआत से ही स्पिन के अनुकूल सतह से काफी मदद मिली थी। पहले दिन 14 में से 13 विकेट स्पिनर्स ने लिए थे। पूरे मैच के दौरान गिरे 31 विकेटों में से 26 स्पिनरों ने लिए, जबकि केवल चार विकेट तेज गेंदबाजों के खाते में गए। एक रन आउट हुआ। होल्कर स्टेडियम को आईसीसी ने तीन डिमेरिट अंक दिए हैं। काउंसिल ने यह फैसला मैच रेफरी क्रिस ब्रॉड के पिच को लेकर रिपोर्ट जमा करने के बाद और भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ से बात करने के बाद लिया है। इसके खिलाफ अपील करने के लिए बीसीसीआई के पास अब 14 दिनों का समय है।

नाइजीरिया में अवैध तेल रिफाइनरी में जोरदार धमाका

नाइजीरिया में अवैध तेल रिफाइनरी में जोरदार धमाका

नाइजीरिया के नाइजर डेल्टा क्षेत्र में एक अवैध तेल रिफाइनरी साइट में शुक्रवार को जोरदार धमाका हुआ और आग लग गई। इस घटना में कम से कम 12 लोगों के मारे जाने की सूचना सामने आई है।

राष्ट्रपति बाइडन के सीने से निकाला गया घाव कैंसर सेल

राष्ट्रपति बाइडन के सीने से निकाला गया घाव कैंसर सेल

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के स्वास्थ्य को लेकर व्हाइट हाउस के डॉक्टर ने बड़ा खुलासा किया है। व्हाइट हाउस के चिकित्सक डॉ. केविन ओ’कॉनर (Dr. Kevin O’Connor) ने शुक्रवार को कहा कि पिछले महीने राष्ट्रपति जो बाइडन के सीने से निकाला गया घाव कैंसर का ‘बेसल सेल’ था। ओ’कॉनर ने कहा, जैसी उम्मीद की जा रही थी, बायोप्सी ने पुष्टि की कि छोटा घाव बेसल सेल कार्सिनोमा था। उन्होंने कहा कि सभी कैंसरयुक्त ऊतकों को सफलतापूर्वक हटा दिया गया है। अब उन्हें किसी इलाज की जरूरत नहीं है।

ओ’कॉनर ने बताया कि बेसल सेल कार्सिनोमा घाव मेलेनोमा या स्क्वैमस सेल कार्सिनोमा जैसे कुछ गंभीर त्वचा कैंसर की तरह ‘फैलने’ वाले या मेटास्टेसाइज (metastasize) नहीं होते हैं। हालांकि, बेसल सेल के पास आकार में वृद्धि करने की क्षमता होती है, इसलिए उन्हें सर्जरी के जरिए हटाने की जरूरत होती है, वरना समस्या गंभीर भी हो सकती है। ओ’कॉनर ने कहा कि बायोप्सी की जगह अच्छी तरह से ठीक हो गई है। राष्ट्रपति बाइडन अपनी व्यापक स्वास्थ्य सेवा के हिस्से के रूप में त्वचा संबंधी निगरानी जारी रखेंगे।

भोपाल AIIMS में अंगदान से 3 लोगों को नई जिंदगी की उम्मीद, शिवानी को...

0
भोपाल/नर्मदापुरम। अपनों को खोने का दर्द कितना गहरा होता है, यह उस परिवार से बेहतर कौन समझ सकता है, जिसने सड़क हादसे में अपनी...
social welfare 2026

₹53,428 करोड़ की सामाजिक सहायता योजना मंजूर, दिव्यांग पेंशन के नियमों में बदलाव

0
नई दिल्ली, 16 अक्टूबर। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) को अगले पांच वर्षों तक जारी रखने के लिए ₹53,428 करोड़ की...
PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...
Women and Child Development;

महिला एवं बाल विकास पर केंद्र-राज्य मंथन, पोषण और महिला सुरक्षा पर फोकस

0
नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का दो दिवसीय विभागीय सम्मेलन 8 और 9 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जा...
yogi modi modal

उत्तर प्रदेश Social Welfare योजनाएं 2026: पेंशन, छात्रवृत्ति और सरकारी योजनाओं की जानकारी

0
पेंशन, छात्रवृत्ति, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सहायता और गरीब परिवारों के लिए प्रमुख सरकारी योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी उत्तर प्रदेश में सामाजिक कल्याण योजनाओं का दायरा...