कोलार मे हुआ गाँधी चौपाल का आयोजन

 

 

भोपाल, उपनगर कोलार क्षेत्र में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के जन्मदिन पर 40-झुग्गी, सनखेडी वार्ड 83 में गाँधी चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में सचिन वत्स, अरूण श्रीवास्तव ने केक, बिस्किट बच्चों में बंटे उन्होंने बच्चों को पढ़ने लिखने के लिए प्रोत्साहित करते हुए शिक्षण सामग्री भी वितरित की। गाँधी चौपाल के आयोजक बहादुर सिंह तोमर ने पूर्व मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य एवं दीर्घायु के लिए प्राथर्ना की। कार्यक्रम में नीतू पटेल, रश्मि मणी, महेश पाटीदार, मालवीय, आर.के.पटेल, तरूवर सिंह, संजय राजपूत एवं रहवासी उपस्थित रहें।

मध्यप्रदेश में सबसे चर्चित विषय Ladli Bahana Yojana, घर घर चर्चा

MP Ladli Bahana Yojana

MP Ladli Bahana Yojana 2023 क्या है?

MP Ladli Bahana Yojana 2023 को शुरू मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा किया गया हैं। जिसके तहत राज्य की निम्न, मध्यमवर्गीय और गरीब महिलाएं को आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। लाडली बहना योजना 2023 ( MP Ladli Bahana Yojana )को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा नर्मदा जयंती के अवसर पर सीहोर जिले के गौरव दिवस और नर्मदा पुरम गौरव दिवस कार्यक्रम में एमपी लाडली बहना योजना को आरंभ करने का ऐलान किया गया था। इस योजना के माध्यम से महिलाओ को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी | यह आर्थिक सहायता राशि 1000 रूपए प्रतिमाह गरीब बहनों को प्रदान की जाएगी। यानी 1 वर्ष में महिलाओं को 12000 रुपए की राशि दी जाएगी। राज्य सरकार द्वारा यह राशि लाभार्थी बहनों के सीधे बैंक खातों में पहुचायी जाएगी।

Download PDF of Ladli Bahana Yojana 2023

Ladli Bahana Yojana 2023 के लिए पात्रता

लाडली बहना योजना के जरिए ₹1000 प्रति माह पाने के लिए सबसे पहले महिला को मध्य प्रदेश की निवासी होना आवश्यक है. इसके अलावा वह आयकर दाता नहीं हो इतना ही नहीं महिला गरीब या मध्यमवर्गीय परिवार की होना चाहिए. इस योजना का लाभ विवाहित और अविवाहित दोनों बहनों को दिया जाएगा. 23 से 60 वर्ष आयु के मध्य की विवाहित महिलाओं को योजना के लाभ की पात्रता होगी

Download PDF of Ladli Bahana Yojana 2023

MP Ladli Bahana Yojana के आवेदन की जानकारी

– आवेदन नि:शुल्क ऑनलाइन प्राप्त किए जाएंगे
– मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना 5 मार्च को लांच की जायेगी
– होली और रंगपंचमी के बाद 15 मार्च से आवेदन भरे जाएंगे
– योजना में 10 जून से पैसा बहन के बैंक खाते में डलना प्रारंभ हो जाएगा

MP Ladli Bahana Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज | ladli behna yojana document

आधार कार्ड
मोबाइल नंबर
समग्र आईडी
निवास प्रमाण पत्र
आय प्रमाण पत्र
बैंक खाता विवरण
पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ

MP Ladli Bahana Yojana में आवेदन कैसे करें?
MP Ladli Bahana Yojana आवेदन डाउनलोड करने लिंक 5 मार्च को जारी होगा, 15 मार्च से आवेदन भरे जाएंगे

MP Ladli Bahana Yojana आवेदन (प्रपत्र)

ladli bahna yojana
Scanned Image

 

त्रिपुरा और नगालैंड में बीजेपी को बहुमत-एग्जिट पोल

त्रिपुरा और नगालैंड में बीजेपी को बहुमत-एग्जिट पोल

मतदान संपन्न होने के बाद विभिन्न मीडिया चैनलों ने अपने एग्जिट पोल के अनुमान जारी किये हैं। इनके मुताबिक पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा में फिर से भाजपा की सरकार बननेवाली है। वहीं नगालैंड में भी बीजेपी-एनडीपीपी गठबंधन की भारी जीत का अनुमान लगाया गया है। मेघालय में NPP को बहुमत मिलने की संभावना जताई जा रही है। आईये देखते हैं इन तीनों राज्यों में एग्जिट पोल के मुताबिक क्या अनुमान लगाये गये हैं।

एग्जिट पोल के अनुसार, त्रिपुरा में 60 सीटों में से बीजेपी को 36-45 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं टीएमपी (टिपरा मोथा) को 9-16 सीटें मिलती दिख रही हैं।

बीएससी नर्सिंग व पोस्ट बेसिक प्रथम वर्ष की परीक्षा पर लगाई रोक-ग्वालियर हाई कोर्ट

बीएससी नर्सिंग व पोस्ट बेसिक प्रथम वर्ष की परीक्षा पर लगाई रोक-ग्वालियर हाई कोर्ट

हाई कोर्ट की युगल पीठ ने सोमवार को जनहित याचिका की सुनवाई करते हुए बीएससी प्रथम वर्ष व पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग प्रथम वर्ष की परीक्षा पर रोक लगा दी। कोर्ट ने मेडिकल यूनिवर्सिटी जबलपुर को लेकर बहस के दौरान टिप्पणी करते हुए कहा कि इस यूनिवर्सिटी को विद्यार्थियों के अच्छे भविष्य के लिए खोला गया था, लेकिन यहां जालसाजी व घोटालों के अलावा कोई दूसरा काम नहीं हो रहा है। बिना सत्यापन, जांच के विद्यार्थियों की परीक्षा कराई जा रही है। अब याचिका की सुनवाई फिर से 14 मार्च को होगी। बता दें पोस्ट बेसिक नर्सिंग प्रथम वर्ष की परीक्षा 28 फरवरी और बीएससी नर्सिंग प्रथम वर्ष की परीक्षा एक मार्च से शुरू हो रही थीं।

जनहित याचिका दायर

दिलीप कुमार शर्मा ने पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग प्रथम वर्ष व बीएससी नर्सिंग प्रथम वर्ष की परीक्षा को लेकर जनहित याचिका दायर की है। याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता जितेंद्र शर्मा ने तर्क दिया कि मध्य प्रदेश मेडिकल साइंस यूनिवर्सिटी जबलपुर ने जुलाई 2022 से जनवरी 2023 के बीच कालेजों को संबद्धता दी। इसके बाद 11 से 18 फरवरी 2023 के बीच विद्यार्थियों का नामांकन किया गया। 28 फरवरी से परीक्षाओं की तारीख घोषित कर दी। संबद्धता देने से पहले विश्वविद्यालय ने न विद्यार्थियों का सत्यापन किया और विद्यार्थी ने कब प्रवेश लिया, यह भी नहीं देखा। जुलाई 2022 से जनवरी 2023 के बीच संबद्धता दी जा रही है और परीक्षाएं सत्र 2019-20 व 2020-21 की कराई जा रही हैं। विश्वविद्यालय ने फर्जीवाड़ा किया है। बैक डेट में संबद्धता देकर परीक्षाएं कराई जा रही हैं।

मनीष सिसोदिया को 4 मार्च तक सीबीआई रिमांड रखने का कोर्ट ने सुनाया फैसला

मनीष सिसोदिया को 4 मार्च तक सीबीआई रिमांड रखने का कोर्ट ने सुनाया फैसला

शराब घोटाला मामले में सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को 4 मार्च तक सीबीआई रिमांड में भेज दिया है। दिल्ली आबकारी घोटाले में डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया था। सीबीआई ने कोर्ट से 5 दिनों की रिमांड मांगी थी। दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद कोर्ट ने सीबीआई की मांग मानते हुए मनीष सिसोदिया को 4 मार्च तक के रिमांड पर सौंप दिया। इससे पहले रविवार को 8 घंटे की मैराथन पूछताछ के बाद सीबीआई ने मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया था। इससे पहले आप कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में भारी विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस से झड़प भी हुई। पुलिस ने भारी संख्या में आप कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है।

सीबीआई ने कोर्ट से कहा कि सिसोदिया के कहने पर कमीशन को पांच करोड़ से बढ़ाकर 12 करोड़ रुपये किया गया था। इसलिए मामले में पूछताछ करने के लिए रिमांड की जरूरत है। मनीष सिसोदिया की तरफ से वरिष्ठ अधिवक्ता मोहित माथुर ने कहा कि एलजी ने नीति को मंजूरी दी, लेकिन एजेंसी इसे नहीं देख रही है। एलजी ने इस पर राय भी दी थी और विशेषज्ञों से भी पूछा था। उपराज्यपाल की मंजूरी के बाद कमीशन बढ़ाया गया था, इसलिए इसमें साजिश की कोई गुंजाइश नहीं है।

मंगलवार को हनुमानजी की पूजा करने से 4 प्रकार की समस्याओं का होगा समाधान

मंगलवार को हनुमानजी की पूजा करने से 4 प्रकार की समस्याओं का होगा समाधान

सनातन धर्म में मंगलवार भगवान हनुमान जी महाराज को समर्पित दिन होता है। इस दिन उनका विधि-विधान के साथ पूजन किया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि हनुमान महाराज यदि अपने भक्त से प्रसन्न हो जाएं तो उसके जीवन में आ रहे सभी दुखों को दूर कर देते हैं। हनुमान जी की कृपा से खुशहाली की प्राप्ति होती है। इसके अलावा अगर कोई व्यक्ति नौकरी या धन प्राप्ति के क्षेत्र में बाधाओं का सामना कर रहा है, तो उसे मंगलवार के दिन हनुमान जी का पूजन करने के साथ ही कुछ विशेष उपाय भी अपनाने चाहिए।

समस्याओं के 4 समाधान

1. यदि आपको रोजगार नहीं मिल रहा है। बार-बार मिल रही असफलताओं से आप दुखी हैं, तो निराश न हो, बल्कि मंगलवार के दिन हनुमान जी का पूजन करें। इस दिन हनुमान जी के मंदिर में जाकर उनके समक्ष चमेली के तेल का दीपक जलाएं और वहीं बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करें। इस सामान्य से उपाय को करने आपके रोजगार के रास्ते खुलने लगेंगे।

.यदि आपके घर में सुख-समृद्धि नहीं है। किसी न किसी बात पर क्लेश होता रहता है, तो प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को हनुमान मंदिर में जाकर हनुमान जी का पूजन करें। उन्हें 21 मंगलवार तक गुड़ और चना अर्पित करें। 21वें मंगलवार के दिन हनुमान जी को चोला चढ़ाएं। इस उपाय को नियमित श्रद्धा पूर्वक करने से आपके घर में सुख-समृद्धि आने लगेगी।

 

3. यदि आप अपने कार्यक्षेत्र व निजी जीवन में शत्रुओं से परेशान हो चुके हैं, तो मंगलवार को सुबह स्नान के बाद हनुमान मंदिर में जाकर पूरे श्रद्धा भाव के साथ बजरंग बाण का पाठ करें। 21 मंगलवार तक इस उपाय को करने से आपके सभी शत्रुओं का नाश होगा।

4. यदि आप किसी गंभीर रोग से परेशान हैं, तो दवाओं का उपचार लेने के साथ ही मंगलवार के दिन एक पात्र में जल लेकर उस हनुमान जी की प्रतिमा के समक्ष रखें और वहीं बैठकर हनुमान बाहुक का पाठ करें और पाठ पूरा होने के बाद जल ग्रहण कर लें। फिर पात्र में दूसरा जल भरकर रखें और ऐसा लगातार 21 मंगलवार तक करें। इस उपाय को करने से व्यक्ति को समस्त रोगों से छुटकारा मिलेगा।

उमेश पाल हत्याकांड का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर हुआ

उमेश पाल हत्याकांड का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर हुआ

प्रयागराज के उमेश पाल मर्डर केस के एक संदिग्ध आरोपी अरबाज की पुलिस के साथ मुठभेड़ में मौत हो गई। बदमाश अरबाज को चार गोली लगी थीं। गोली लगने के बाद घायल हालत में बदमाश को स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भेजा गया। आरोपी अरबाज अतीक अहमद का करीबी बताया जा रहा है। इस एनकाउंटर को लेकर पुलिस ने बताया कि यहां पर तीन बदमाश थे लेकिन दो बदमाश भाग निकले। पुलिस भागे गए बदमाशों की तलाश में जुट गई है।

कैसे हुआ इनकाउंटर?

सोमवार को अरबाज पैशन प्रो बाइक से जा रहा था। मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर दी। इसी दौरान वह नेहरू पार्क पहुंच गया। जहां दोनों तरफ से फायरिंग हुई। एनकाउंटर में अरबाज को गोली लगी, जबकि एसओजी टीम का भी एक सदस्य घायल हुआ। घायल अरबाज को पुलिस एसआरएन ले जा रही थी, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक उमेश पाल मर्डर केस के आरोपी की प्रयागराज के नेहरू पार्क में यूपी पुलिस से मुठभेड़ हुई, जिसमें पुलिस ने उसे मार गिराया। पुलिस ने बताया कि इस आरोपी की पहचान सीसीटीवी फुटेज से हुई थी, जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश में थी। अरबाज प्रयागराज के पूरामुफ़्ती के सल्लाहपुर का रहने वाला था। गैंग का पुराना सदस्य था। बताया जा रहा कि उमेश पाल के हत्याकांड के दौरान अरबाज ही हमलावरों की क्रेटा कार चला रहा था।अरबाज खान, पुत्र आफाक खान की उम्र 25 वर्ष बताई जा रही है।

स्मार्टफोन PLI योजना के 19 महीनों में ऐपल के वेंडरों ने दीं 1 लाख नौकरियां

स्मार्टफोन PLI योजना के 19 महीनों में ऐपल के वेंडरों ने दीं 1 लाख नौकरियां

पिछले 19 महीने में 1 लाख प्रत्यक्ष नए रोजगार का सृजन कर ऐपल ने इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में सबसे अधिक कामगारों को रोजगार दिया है।

 

ये कामगार ऐपल के लिए भारत में सरकार की स्मार्टफोन के लिए उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (PLI) योजना के तहत आईफोन बनाने में मदद करते हैं।

 

अगस्त 2021 में पीएलआई योजना शुरू होने के बाद से इन 19 महीनों में इन रोजगारों का अधिसंख्य हिस्सा सृजित हुआ।

 

आईफोन को एसेंबल करने वाले तीन वेंडर फॉक्सकॉन होन हाई, पेगाट्रॉन और विस्ट्रॉन ने इन नई नौकरियों का 60 फीसदी सृजन किया है। यह पहले से ही लगभग 7,000 नई नौकरियों द्वारा योजना के तहत नए रोजगार पैदा करने की उनकी दूसरे वर्ष की प्रतिबद्धता से अधिक है।

 

वित्त वर्ष पूरा होने में अभी एक महीना बाकी है, उम्मीद है कि कुछ हजार और नौकरियां बढ़ेंगी।

 

शेष नौकरियां ऐपल ने ही सृजित की हैं जिनमें घटकों और चार्जरों के सप्लायर शामिल हैं। इन सप्लायर्स ने 40,000 रोजगार का सृजन किया है, जिनमें टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स, सैलकॉम्प, एवरी, फॉक्सलिंक, सनवोडा और जैबिल का नाम शामिल है।

 

आंकड़े तीन वेंडरों और ऐपल पारिस्थितिकी तंत्र में कंपनियों पर आधारित हैं। इन्हें सरकारी अधिकारियो के साथ नियमित रूप से रोजगार के आंकड़े बताने पड़ते हैं।

दिल दहला देने वाली कहानी है रानी मुखर्जी की अगली फिल्म

दिल दहला देने वाली कहानी है रानी मुखर्जी की अगली फिल्म

कुछ समय पहले ही रानी मुखर्जी की अपकमिंग फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सज नार्वे का ट्रेलर रिलीज हुआ है। इस फिल्म के ट्रेलर ने सभी का दिल दहला दिया है और इसकी कहानी सच में हैरान कर देने वाली है। बता दें कि फिल्म में रानी के किरदार के बच्चों को नार्वे के चाइल्ड वेलफेयर ने ले लिया है, क्योंकि उनके हिसाब से वे अपने बच्चों का ठीक से ध्यान नहीं रख रही हैं। रानी का किरदार किस तरह देश के सिस्टम से, अपने बच्चों के लिए लड़ता है। ये फिल्म एक ट्रू स्टोरी पर बेस्ड है। कोलकाता के एक कपल ने इस खौफनाक अनुभव को जिया है और अपने बच्चों के लिए लड़ाई की है।

मिसेज चटर्जी वर्सज नार्वे कोलकाता के एक कपल पर आधारित कहानी है। जिनका नाम अनुरूप-सागरिका भट्टाचार्य है। सागरिका ने अनुरूप से साल 2007 में शादी की थी और 2008 में उनके घर एक बेटे का जन्म हुआ था, जिसका नाम उन्होंने अभिज्ञान रखा। बता दें कि अभिज्ञान ऑटिज्म बीमारी का शिकार था और 2010 में सागरिका ने अपनी बेटी को जन्म दिया।

कांन्हा कुंज की नई कार्यकारिणी घोषित, राहुल-भूपेश को मिली नई जिम्मेदारी

 

भोपाल, उपनगर की चर्चित वार्ड 81 में आने वाली रहवासी कॉलोनी में कांन्हा कुंज रहवासी कल्याण समिति की नई कार्यकारिणी की 26 फरवरी को घोषित की गई। अध्यक्ष वी के एस परिहार ने लेटर जारी सूची जारी की। श्रीमती अनुराधा शर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राहुल बबेले उपाध्यक्ष, भूपेश लोखंडे सचिव, राकेश टितरिया कोषाध्यक्ष, राजेंद्र माथुर संगठन सचिव, हंसा सक्सेना सह सचिव, रामगोपाल मिश्रा, शशिकांत शुक्ला, के टी अशोक, पद्मेश श्रीवास्तव, हेमंत शर्मा, अरुण पांडे को सदस्य बनाया गया है।

भोपाल AIIMS में अंगदान से 3 लोगों को नई जिंदगी की उम्मीद, शिवानी को...

0
भोपाल/नर्मदापुरम। अपनों को खोने का दर्द कितना गहरा होता है, यह उस परिवार से बेहतर कौन समझ सकता है, जिसने सड़क हादसे में अपनी...
social welfare 2026

₹53,428 करोड़ की सामाजिक सहायता योजना मंजूर, दिव्यांग पेंशन के नियमों में बदलाव

0
नई दिल्ली, 16 अक्टूबर। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) को अगले पांच वर्षों तक जारी रखने के लिए ₹53,428 करोड़ की...
PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...
Women and Child Development;

महिला एवं बाल विकास पर केंद्र-राज्य मंथन, पोषण और महिला सुरक्षा पर फोकस

0
नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का दो दिवसीय विभागीय सम्मेलन 8 और 9 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जा...
yogi modi modal

उत्तर प्रदेश Social Welfare योजनाएं 2026: पेंशन, छात्रवृत्ति और सरकारी योजनाओं की जानकारी

0
पेंशन, छात्रवृत्ति, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सहायता और गरीब परिवारों के लिए प्रमुख सरकारी योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी उत्तर प्रदेश में सामाजिक कल्याण योजनाओं का दायरा...