जबलपुर में कमल नाथ और दिग्विजय सिंह की जय वीरू की जोड़ी के बयान पर बोले मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह

 

जबलपुर। डुमना एयरपोर्ट में कमल नाथ और दिग्विजय सिंह की जय वीरू की जोड़ी के बयान पर बोले मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह । सीएम ने बातचीत के दौरान कहा कि मुझे मज़ाक़ सा लग रहा है। अगर बनना ही है तो कमल नाथ और दिग्विजय ही बन जाएं। नक़ली चेहरा सामने आए और असली चेहरा छि‍पा रहे।

मध्य प्रदेश को तबाह और बर्बाद किया है

मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि मध्य प्रदेश को तबाह और बर्बाद किया है। सफ़ाई देने की क्या ज़रूरत जब झगड़ा नहीं है तो। एमपी के स्थापना दिवस पर मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि मैं उनसे आग्रह करता हूं। एमपी की जनता को सम्मान की दृष्टि से देखें कमल नाथ, मेरा प्रदेश कोई चौपट प्रदेश नहीं। 4 तारीख़ को पीएम मोदी का एमपी दौरा सुनिश्चित हुआ है। विधानसभा का विजन डॉक्युमेंट सांसद राकेश सिंह ने जारी किया है।

1 Nov 2023: आज से बदल गए आपके पैसों से जुड़े ये नियम, फेस्टिव सीजन में लोगों पर पड़ेगा सीधा असर

rules related to your money

 

आज से नए महीने की शुरुआत हो गई है. नवंबर की शुरुआत के साथ ही रुपये-पैसों से जुड़े कई नियमों में बदलाव हुआ है जिसका असर आम लोगों की जेब पर सीधे तौर पर पड़ेगा. भारत में त्योहारों का सीजन चल रहा है. ऐसे में सरकार के यह फैसले लोगों के घर के बजट पर सीधा असर डालने वाले हैं. जानते हैं आज से कौन-कौन से वित्तीय नियम बदल गए हैं.

1. एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़े

त्योहारी सीजन से पहले लोगों को महंगाई का झटका लगा है. आज से देश में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 100 रुपये से भी ज्यादा की तेजी देखी जा रही है. इसका असर खासतौर पर रेस्टोरेंट और होटल पर पड़ने वाला है जिससे त्योहारों सीजन में बाहर की खाने की चीजों के दाम पर असर पड़ेगा. इस फैसले के बाद राजधानी दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 101.50 रुपये महंगा होकर 1833 रुपये में मिल रहा है.

2. BSE ने इक्विटी डेरिवेटिव सेगमेंट में ट्रांजेक्शन शुल्क में किया इजाफा

BSE यानी बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज ने 20 अक्टूबर को ऐलान किया था कि इक्विटी डेरिवेटिव सेगमेंट पर ट्रांजेक्शन शुल्क बढ़ाया जा रहा है. यह शुल्क S&P BSE सेंसेक्स के ऑप्शन पर लग रहा है जिसका असर सीधे रिटेल निवेशकों पर पड़ने वाला है.

3. बैंकों में होगी छुट्टियों की भरमार

फेस्टिव सीजन होने के कारण बैंकों में इस महीने छुट्टी की भरमार रहेगी. धनतेरस, दिवाली, भाई दूज, छठ आदि जैसे त्योहारों के कारण बैंकों में कुल 15 दिन अवकाश रहेगा. इसमें शनिवार और रविवार की छुट्टियां भी शामिल हैं. ऐसे में अगर आपको बैंकों से संबंधित कोई काम पूरा करना है तो छुट्टियों की लिस्ट को देखकर ही घर से निकलें.

4. जीएसटी के नियमों में हो गया बदलाव

अब 100 करोड़ रुपये से अधिक के टर्नओवर वाले बिजनेस को 1 नवंबर, 2023 से जीएसटी इनवॉइस को ई-वॉइस पोर्टल पर एक महीने यानी 30 दिन के भीतर अपलोड करना होगा. जीएसटी अथॉरिटी ने सितंबर में यह फैसला लिया था.

5. लैपटॉप इंपोर्ट की डेडलाइन

मोदी सरकार ने एचएसएन 8741 कैटेगरी के तहत लैपटॉप, पर्सनल कंप्यूटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक आइटम के इंपोर्ट पर 31 अक्टूबर, 2023 तक छूट दी थी. इसके बाद से सरकार ने इस पर किसी तरह का फैसला नहीं लिया है. ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि सरकार इस पर आज कोई फैसला ले सकती है.

6. ATF हुआ सस्ता

त्योहारी सीजन से पहले जेट फ्यूल (ATF) की कीमत में कटौती हुई है. राजधानी दिल्ली में एटीएफ के दाम की बात करें तो यह 6,854.25 रुपये प्रति किलोलीटर सस्ता होकर 1,11,344.92 रुपये प्रति किलोलीटर मिल रहा है. मुंबई में 1,19,884.45 रुपये प्रति किलोलीटर, कोलकाता में 1,04,121.89 रुपये प्रति किलोलीटर और चेन्नई में 1,15,378.97 रुपये प्रति किलोलीटर मिल रहा है.

क्रिकेट विश्व कप पर पड़ा वायु प्रदूषण का असर, BCCI ने लिया यह बड़ा फैसला

Cricket World Cup

 

दिल्ली/मुंबई। सर्दी की शुरुआत होते ही देश के बड़े शहरों में वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ गया। खासतौर पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और मायानगरी मुंबई की हवा सांस लेने लायक नहीं बताई जा रही है। इसका असर इन दोनों महानगरों में होने वाले क्रिकेट विश्व कप के मुकाबलों पर भी पड़ा है।

दिल्ली और मुंबई मैचों को लेकर हुआ यह फैसला

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने तय किया है कि दिल्ली और मुंबई में क्रिकेट मैचों के दौरान आतिशबाजी नहीं की जाएगी। यहां प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। बोर्ड का मानना है कि इससे वायु प्रदूषण बढ़ सकता है।

मैंने इस मामले को औपचारिक रूप से आईसीसी के सामने उठाया है और मुंबई तथा दिल्ली में कोई आतिशबाजी का प्रदर्शन नहीं होगा। इससे प्रदूषण का स्तर बढ़ सकता है। बोर्ड पर्यावरण को लेकर जागरूक है और सभी के स्वास्थ्य का ख्याल रखना अपनी जिम्मेदारी समझता है।
जय शाह, सचिव, बीसीसीआई

दिल्ली और मुंबई में होने हैं ये अहम मुकाबले

मुंबई: 2 नवंबर को भारत-श्रीलंका मुकाबला
दिल्ली: 6 नवंबर को बांग्लादेश-श्रीलंका मैच
मुंबई: 7 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया-अफगानिस्तान मैच
मुंबई: 15 नवंबर को पहला सेमीफाइनल

अमृत कलश यात्रा का समापन समारोह, पीएम मोदी बोले- नए संकल्प का कर रहे हैं शुभारंभ

ceremony of Amrit Kalash Yatra

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को मेरा माटी मेरा देश-अमृत कलश यात्रा के समापन समारोह में स्मारक और अमृत वाटिका का शिलान्यास किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर कर्तव्य पथ एक ऐतिहासिक महायत्र का साक्षी बना है। पीएम मोदी ने कहा, ‘देश के हर घर-आंगन से जो मिट्टी यहां पहुंची है। वो कर्तव्य भाव की यादव दिलाती रहेगी। ये मिट्टी हमें विकसित भारत के अपने संकल्प की सिद्धि के लिए परिश्रम के लिए प्रेरित करेगी।’

उन्होंने कहा कि एक तरफ जहां हम महाउत्सव का समापन कर रहे हैं। वहीं, एक नए संकल्प का शुभारंभ भी कर रहे हैं। 21वीं सदी में राष्ट्र निर्माण के लिए मेरा भारत युवा संगठन बड़ी भूमिका निभाने वाला है। पीएम मोदी ने कहा, ‘देशभर से जो पौधे आए हैं। उनसे यहां अमृत वाटिका बनाई जा रही है। ये आने वाली पीढ़ियों को एक भारत-श्रेष्ठ भारत की प्रेरणा देगी।’

पति के दीर्घायु के लिए आज सुहागिन महिलाएं रखेंगी निर्जला व्रत, करवाचौथ से पहले रचाई हाथों में मेहंदी

women will keep Nirjala fast

 

पति के दीर्घायु के लिए आज बुधवार को सुहागिन महिलाएं पूरे दिन करवाचौथ का निर्जला व्रत रखेंगी। दोपहर में करवाचौथ की कथा और रात्रि में पूजन के पश्चात छलनी से चंद्रमा को देखेंगी और अर्घ्य देकर पति के हाथों जल ग्रहण करके व्रत का पारणा करेंगी। इससे पहले मंगलवार को दिनभर बाजार में उल्लास छाया रहा। पूजन सामग्री और मिट्टी का करवा (कलश) श्रृंगार सामग्री की खूब खरीदारी की गई। हाथों में मेहंदी रचाने के लिए नवविवाहिताओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया। मेहंदी लगाने सुहागिनों की इतनी भीड़ लगी रही कि बैजनाथपारा में सड़क पर पंडाल लगाना पड़ा। सुहागिनों ने व्रत रखने से पहले रात्रि में ही फल मिठाई और मेवों का सेवन करके सरगी खाने की परंपरा निभाई।

 

इसलिए देखती हैं छलनी से चांद

करवा चौथ की कथा के अनुसार सात भाइयों की बहन ने व्रत रखा। भूखे रहने पर भाइयों से अपनी बहन की दशा देखी नहीं गई। एक भाई ने छलनी की ओट में दीप प्रज्वलित कर कहा कि चांद निकल आया। बहन ने व्रत तोड़ दिया। बाद में जब बहन को पता चला कि भाइयों से उसकी दशा नहीं देखी गई इसलिए बहन को भूख से बचाने के लिए भाइयों ने छल से छलनी की ओट में दीप जलाकर चंद्रमा दिखवाने का नाटक किया था। इससे बहन दुखी हो गई। बहन ने पूरे साल चतुर्थी का व्रत रखा। करवा चौथ पर अपने हाथ में छलनी लेकर चांद के दर्शन किए। इसके बाद से छलनी से चांद देखने की परंपरा शुरू हुई।

 

एक नवंबर को रात 8.15 बजे चंद्रोदय की संभावना

करवा चौथ पर चंद्रोदय एक नवंबर की रात्रि 8.15 बजे चंद्रोदय की संभावना है। शाम 5.36 से 6.54 के शुभ मुहूर्त में पूजन किया जाएगा। पूजन के लिए एक घंटा 18 मिनट का समय मिलेगा। 2023 में करवा चौथ पर चार योगों का संयोग बन रहा है। लगभग एक सदी के पश्चात मंगल और बुध ग्रह एक साथ विराजमान हो रहे हैं। दोनों के एक साथ होने से बुधादित्य योग का संयोग बन रहा है।

करवा चौथ पर सुहाग सामग्री का करें दान

ज्योतिषाचार्य डा. दत्तात्रेय होस्केरे के अनुसार करवा, कलश में चावल, उड़द दाल, सुहाग सामग्री भरकर सास के चरण छूकर सास को अथवा किसी बुजुर्ग महिला को अथवा ब्राह्मण को दान करें। दान में सफेद वस्तुओं का दान नहीं करना चाहिए। साथ ही सुहागिनें कैंची, चाकू का उपयोग न करें।

रात 10.42 बजे से प्रारंभ होगी चतुर्थी

31 अक्टूबर की रात्रि 10.42 बजे चतुर्थी तिथि प्रारंभ होगी। एक नवंबर की रात्रि 9.19 बजे तक चतुर्थी तिथि रहेगी। सूर्योदय के समय अर्थात उदया तिथि में पड़ने वाली तिथि को महत्व दिए जाने से एक नवंबर को करवा चौथ मनाई जाएगी। सुहागिनें अपने पति की लंबी उम्र और सुख, समृद्धि के लिए दिनभर व्रत रखकर शाम को पूजन करके चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत का पारणा करेंगी।

2024 में तीसरी बार नहीं बनी मोदी सरकार, तो शेयर बाजार में आ सकती है सुनामी! क्रिस वुड ने की भविष्यवाणी

tsunami in the stock market!

 

अगले वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व वाली एनडीए सरकार लगातार तीसरे बार सत्ता में नहीं आई तो भारतीय शेयर बाजार में सुनामी आ सकती है. शेयर बाजार 25 फीसदी तक धराशायी हो सकता है. ये आशंका जाहिर किया है दुनिया के दिग्गज निवेशक जेफ्फरीज के क्रिस्टोफर वुड (Christopher Wood) ने.

शेयर बाजार का सबसे बड़ा रिस्क फैक्टर

बिजनेस स्टैंडर्ड बीएफएसआई समित 2023 को संबोधित करते हुए क्रिस वुड ने शेयर बाजार के लिए सबसे बड़े जोखिम का जिक्र करते हुए कहा कि अगर सत्ताधारी दल 2024 में लगातार तीसरे बार सत्ता में नहीं आई तो भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट आ सकती है. हालांकि क्रिस्टोफर वुड ने साथ में ये भी कहा कि इसके आसार बेहद कम नजर आ रहे.

2024 में हो सकती है 2004 की पुनरावृत्ति!

दरअसल पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार को कांग्रेस की अगुवाई वाली यूपीए सरकार ने 2004 के लोकसभा चुनाव में शिकस्त दी थी जिसकी किसी को भी उम्मीद नहीं थी. चुनाव के नतीजों के सामने आने के बाद तब शेयर बाजार में लगातार दो दिनों तक लोअर सर्किट लगा था. क्योंकि यूपीए सरकार वामपंथी दल सीपीएम के समर्थन से बन रही थी जो आर्थिक सुधारों की धुरविरोधी थी. क्रिस वुड ने 2004 को याद करते हुए कहा कि 2004 में जो हुआ अगर वैसा ही 2024 में होता है तो शेयर बाजार में 25 फीसदी तक की गिरावट आ सकती है. हालांकि उन्होंने ये भी साथ में कहा कि उतने ही तेजी के साथ बाजार फिर से ऊपर भी आ जाएगा.

नरेंद्र मोदी की जीत ने भरा बाजार में जोश

बात करें 2014 लोकसभा चुनाव के नतीजों की तो 16 मई 2014 को जिस दिन वोटों की गितनी हो रही थी जैसे ही स्पष्ट हो गया कि केंद्र में नरेंद्र मोदी की अगुवाई में बहुमत वाली एनडीए सरकार बनने जा रही है. उस दिन पहली बार बीएसई सेंसेक्स 25,000 के लेवल को पार करने में कामयाब रहा था. सेंसेक्स में 1450 अंकों से ज्यादा का उछाल देखने को मिला था. एनएसई का निफ्टी भी पहली बार दिन के ट्रेड में 7500 के आंकड़े को पार करने में सफल रहा था. हालांकि बाजार बंद होने से पहले मुनाफावसूली लौट आई और सेंसेक्स महज 216 अंकों के उछाल के साथ 24121 और निफ्टी 75 अंकों के उछाल के साथ 7200 के करीब बंद हुआ.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वापसी से उत्साहित बाजार

2019 के लोकसभा चुनाव के वोटिंग की गिनती वाले दिन नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार बनने के रूझान सामने आने के बाद पहली बार दिन के ट्रेड में बीएसई सेंसेक्स 40,000 के आंकड़े को पार करने में सफल रहा था. निफ्टी 12000 के पार जाने में सफल रहा जो ऐतिहासिक रिकॉर्ड लेवल था. हालांकि बाजार बंद होने पर दोनों ही इंडेक्स लाल निशान में क्लोज हुआ. सेंसेक्स 298 की गिरावट के साथ 38811 और निफ्टी 80 अंकों की गिरावट के साथ 11657 अंकों पर क्लोज हुआ था.

शाहीन अफरीदी ने तोड़ा विश्व रिकॉर्ड, भारत में किया करियर का सबसे बड़ा कमाल

Afridi broke the world record

 

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने एक बड़ा कमाल कर दिया। उन्होंने विश्व रिकॉर्ड बना दिया है। वो वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले बॉलर बन गए हैं। बांग्लादेश की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी। तंजिद हसन और लिटन दास ओपनिंग करने उतरे। वहीं, पहला ओवर शाहीन अफरीदी ने डाला।

 

शाहीन शाह अफरीदी के ओवर की शुरुआती चार गेंदों पर बांग्लादेश का खाता नहीं खुला। फिर 5वीं गेंद पर तंजिद हसन एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। तंजिद शाहीन का 100वां शिकार बने। उन्होंने वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज 100 विकेट अपने नाम किए। शाहीन ने 51 मुकाबलों में ये कारनामा किया। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज मिचेल स्टार्क के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। स्टार्क ने 100 वनडे विकेट 52 मैचों में लिए थे। शाहीन ने बांग्लादेश को शून्य पर पहला झटका दिया। उन्होंने अपने दूसरे ओवर में नजमुल शान्तो को आउट किया।

पाकिस्तान ने बांग्लादेश के लिए किए 3 बदलाव

विश्व कप के 31वें मुकाबला पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेला गया। बांग्लादेश ने एक बदलाव किया। महेदी की जगह तौहीद को शामिल किया गया है। पाकिस्तान ने 3 बदलाव किए। इमाम, शादाब और नवाज की जगह फखर, सलमान और उसामा को मौका दिया गया है।

पहली बार कर रही हैं करवा चौथ व्रत तो इन बातों की रखें सावधानी

Karva Chauth fast

हिंदू धर्म में करवा चौथ व्रत का विशेष महत्व है। हिंदू पंचांग के अनुसार, 100 साल बाद इस बार करवा चौथ व्रत के दिन ही संकष्टी चतुर्थी, सर्वार्थ सिद्धि योग, शिववास जैसे संयोग निर्मित हो रहे हैं। ऐसे में जो युवतियां पहली बार करवा चौथ व्रत रखने वाली है, उनके लिए इस साल का करवा चौथ व्रत विशेष फलदायी होगा। पंडित आशीष शर्मा के के मुताबिक, यदि आप भी पहली बार करवा चौथ व्रत रख रही हैं तो इन बातों की सावधानी रखना बेहद जरूरी है।

मलमास का नहीं होगा प्रभाव

करवा चौथ व्रत इस बार शुभ संयोग में आ रहा है, इसलिए मलमास का प्रभाव नहीं होगा। जो युवतियां पहली बार करवा चौथ व्रत कर रही है, उन्हें बगैर किसी तनाव के करवा चौथ व्रत करना चाहिए। करवा चौथ व्रत पर विधि-विधान के साथ पूजा करने के बाद ही व्रत खोलना चाहिए।

नवविवाहिता इन रंग की साड़ी पहने

यदि शादी के बाद आप पहली बार करवा चौथ का व्रत कर रही हैं तो नवविवाहिताओं को लाल या गुलाबी रंग की साड़ी पहनकर सोलह सिंगार करना चाहिए। लाल या गुलाबी रंग को सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। नीला, काला या कत्थई रंग का वस्त्र धारण न करें।

सरगी करना न भूलें

पहली बार करवा चौथ का व्रत करना नव विवाहित महिलाओं के लिए मुश्किल भरा हो सकता है। ऐसे में सूर्योदय के पहले ही सरगी करना न भूलें। सरगी में ऐसी चीजों का सेवन करें, जिससे दिनभर पेट भरा हुआ महसूस हो। पहली बार करवा चौथ का व्रत करें तो चंद्रमा को अर्घ देने के बाद पति के हाथों ही उपवास को खत्म करना चाहिए।

करवा चौथ की कथा जरूर सुने

पहली बार करवा चौथ का व्रत करें तो महिलाओं को श्रृंगार के अर्पण में सिंदूर जरूर रखना चाहिए। पूजा के बाद पति के हाथों से सिंदूर माथे में लगवाना चाहिए। ऐसा करने से दांपत्य जीवन में मधुरता आती है। साथ ही पूजा आराधना के बाद करवा चौथ कथा भी जरूर सुनना चाहिए।

सुरेंद्र पटवा के शपथ पत्र को लेकर ली आपत्ति निर्वाचन पत्र होल्ड पर,बड़ सकती है भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र पटवा की मुश्किलें

ओबेदुल्लागंज। गौहरगंज तहसील कार्यालय में अपना नामांकन पत्र जमा करने के बाद शपथ पत्र में कुछ जानकारी को सही नहीं बताई गई इस बात की जानकारी जब कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार पटेल गणेश मालवीय एवं संयम जैन को लगी तो उन्होंने लिखित में इसकी शिकायत दर्ज कराई और कहा इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए इस बात को लेकर जब मीडिया ने एसडीएम कार्यालय गोहरगंज पहुंच कर एसडीएम चंद्रशेखर श्रीवास्तव से जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र पटवा के शपथ पत्र को लेकर कुछ आपत्ति आई है उनका कहना था हां तीन लोगों ने आपत्ति लगाई है जिसकी जांच आज 11:00 बजे के बाद की जाएगी और सुरेंद्र पटवा के वकील अपनी ओर से इसका जवाब प्रस्तुत करेंगे।इस सम्बंध में कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार पटेल ने बताया कि कानून अपना काम करेगा हम अभी अपने चुनावी प्रचार पर अपना ध्यान दे रहे है।आपको बता दें कि जब से भोजपुर विधानसभा क्षेत्र में सुरेंद्र पटवा के नामांकन होल्ड की खबर आई समूचे विधानसभा क्षेत्र में यह चर्चा का बड़ा विषय बना रहा।वही सुरेंद्र पटवा के अधिवक्ता ने बताया कि ऐसी आपत्ति सामान्य प्रक्रिया है हम इसका समुचित जबाब देगें।

आपको बता दें कि बीते मंगलवार को हुई दस्तावेज की जांच उपरांत कुल चार अभ्यर्थियों के नामांकन को निरस्त किया गया जिसमें गणेश मालवीय व सुरेंद्र पटवा के पुत्र तन्मय पटवा के भी नाम व फार्म शामिल है।

जमानत मिलने के बाद 52 दिनों बाद जेल से बाहर आए चंद्रबाबू नायडू

out of jail after 52 days

 

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू को कौशल विकास घोटाला मामले में मंगलवार (31 अक्टूबर) को हाई कोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई. जेल से बाहर आते ही उन्होंने कहा, ”मैं इस स्नेह को कभी नहीं भूलूंगा.”

नायडू के समर्थक जेल के बाहर उनकी झलक पाने के लिए जुटे थे. पोता नारा देवांस भी दादा से मिलने पहुंचा था. राजमुंदरी जेल से बाहर आते ही नायडू ने पोते को गले से लगा लिया.

चंद्रबाबू नायडू को चार हफ्ते की अंतरिम जमानत

तेलुगु देशम पार्टी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू को स्वास्थ्य कारणों पर अंतरिम जमानत मिली है. सोमवार (30 अक्टूबर) को अदालत ने उनकी जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया था. मंगलवार (31 अक्टूबर) को आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट ने नायडू को 28 नवंबर तक चार हफ्ते की अंतरिम जमानत दे दी.

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...