मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने महुआ, पीपल और गुलमोहर के पौधे रोपे

Chief Minister Shivraj Singh planted saplings of Mahua, Peepal and Gulmohar

 

भोपाल, 13 अगस्त| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने श्यामला हिल्स स्थित स्मार्ट उद्यान में महुआ, पीपल और गुलमोहर के पौधे रोपे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के साथ 2 वर्षीय बालिका विधि शर्मा के जन्म-दिवस पर परिजन सूरज शर्मा, चंद्रकांत शर्मा और नीति शर्मा ने पौधा लगाया। सामाजिक कार्यकर्ता अनिल शर्मा ने भी अपने जन्म-दिवस पर पौधा लगाया।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के साथ मुरैना के अविनाश शर्मा, निकुंज शर्मा, जयसिंह मरावी, रविकुमार और प्रियंका शर्मा पौध-रोपण में शामिल हुईं।

समाजसेवी एवं पत्रकार रविन्द्र भास्कर, के.डी. अहिरवार, विवेक भास्कर, सुग्रीव अहिरवार, शैंडी सिंह और भारत विकास परिषद के अध्यक्ष अमित सेठी, महेशचंद्र गुप्ता, मोहनलाल अग्रवाल, अरूण बंसल, नरेन्द्र कुमार गर्ग, गोपाल तिवारी, कृष्णगोपाल सोनी, आयुषी और अमन भी पौध-रोपण में शामिल हुए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के साथ जनसंपर्क महाक्विज के विजेता लोकेन्द्र मीना, आयुष धाकड़, दीपक कुशवाह, चित्रांश सक्सेना और शशिकांत साहू ने भी पौध-रोपण में हिस्सा लिया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने देवी अहिल्या बाई होल्कर की पुण्य-तिथि एवं वीर दुर्गादास राठौर की जयंती पर किया नमन

Chief Minister Shivraj Singh paid tribute to the death anniversary of Goddess Ahilya Bai Holkar and the birth anniversary of Veer Durgadas Rathore

 

भोपाल, 13 अगस्त| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने मुख्यमंत्री निवास में देवी अहिल्या बाई होल्कर की पुण्य-तिथि और वीर दुर्गादास राठौर की जयंती पर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर नमन किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने पुष्पांजलि अर्पित की और उनके योगदान का स्मरण किया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने माता अहिल्या बाई का स्मरण कर ट्वीट में कहा कि “कर्त्तव्य परायण, धर्मनिष्ठ शासक लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी की पुण्य-तिथि पर उन्हे कोटिश: नमन। राष्ट्र-सेवा और जन-सेवा को ही अपने जीवन का ध्येय बनाने वाली माता अहिल्याबाई जी का जीवन हमें सदैव मानवता के कल्याण के लिए प्रेरित करता रहेगा।” मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने वीर दुर्गादास राठौर का स्मरण कर ट्वीट किया कि “माई ऐहा पूत जण जेहा दुर्गादास। बांध मरुधरा राखियो बिन खंभा आकाश।’ अदम्य साहस, वीरता एवं शौर्य के प्रतीक, महा पराक्रमी योद्धा, वीर शिरोमणि दुर्गादास राठौर जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। मातृभूमि के गौरव और अस्मिता के लिए बलिदान हो जाने वाले वीर सपूत को युगों-युगों तक याद किया जाएगा।”

8.2 फीसदी का ब्याज, पैसा भी पूरी तरह से सुरक्षित, वरिष्ठ नागरिकों के लिए बेस्ट स्कीम

8.2% interest, money is also completely safe, best scheme for senior citizens

 

लोग अपने बचत को ऐसी जगह निवेश करना पसंद करते हैं। जहां उनका पैसा सुरक्षित रहे और रिटर्न भी बेहतर मिले। ऐसे में अधिकांश लोग फिक्स्ड डिपॉजिट कराना पसंद करते हैं। वहीं, बुजुर्ग नारगिकों के लिए निवेश के लिए वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (SCSS) एक अच्छा विकल्प है। ये एक सरकारी योजना है। इसमें 60 साल से ज्यादा उम्र के नागरिक इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। इस स्कीम की ब्याज दर FD और बचत खाते की तुलना में अधिक है। फिलहाल इस पर 8.2 की दर से ब्याज मिल रहा है।

वरिष्ठ नागरिक बचत योजना मैच्योर पीरियड (Senior Citizen Savings Scheme Maturity)
इस योजना में न्यूनतम एक हजार और अधिकतम 30 लाख रुपये जमा किए जा सकते हैं। इसमें पैसा एक हजार रुपये के मल्टीपल में डिपॉजिट किया जा सकता है। निवेश पर हर 3 महीने में ब्याज मिलता है। इसका मैच्योर पीरियड 5 साल है। जमाकर्ता चाहे को अपने राशि को 5 साल के बाद 3 साल के लिए एक्सटेंड कर सकते हैं। हालांकि एक्सटेंशन सिर्फ एक बार मिलेगा।

वरिष्ठ नागरिक बचत योजना के फायदे

वरिष्ठ नागरिक बचत योजना केंद्र सरकार की बचत योजना है। इसमें निवेश करने पर इनकम टैक्स की छूट मिलती है। वहीं, हर तीन महीने में ब्याज का भुगतान किया जाता है। ब्याज अकाउंट में जनवरी,अप्रैल, जुलाई और अक्टूबर के पहले दिन जमा किया जाता है।

वरिष्ठ नागरिक बचत योजना खाता कैसे खोलें?

आप किसी भी सार्वजनिक प्राइवेट सेक्टर बैंक या पोस्ट ऑफिस में वरिष्ठ नागरिक बचत योजना खाता खोल सकते हैं। साथ ही दो पासपोर्ट साइज फोटो, पहचान प्रमाण पत्र और केवाईसी दस्तावेज चाहिए।

फलों के सेवन से भी बढ़ता है वजन, जानिए क्या बरतें सावधानी

Consumption of fruits also increases weight, know what precautions to take

 

आम तौर पर लोगों को लगता है कि जितना ज्याद फल खाएं, उतना ही सेहत के लिए अच्छा होगा. इसमें कोई दो राय नहीं कि फल खाना सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होता है। लेकिन ज्यादा सेवन से वजन बढ़ने जैसी कुछ समस्याएं भी हो सकती हैं। हाल ही में हुए शोध के मुताबिक फलों में पाए जाने वाला फ्रक्टोज मोटापा बढ़ने का कारण बन सकता है। फिलोसॉफिकल ट्रांसेक्शन ऑफ द रॉयल सोसाइटी द्वारा की गई रिसर्च के मुताबिक फ्रक्टोज लेने से शरीर एनर्जी को इस्तेमाल करने के बजाय उसे स्टोर कर लेती है, जिससे शरीर में फैट की मात्रा बढ़ सकती है।

नुकसान कर सकता है फ्रक्टोज

फलों में नैचुरल शुगर होता है, जिसे फ्रक्टोज कहा जाता है। इसे खाना कई बार सेहत के लिए हानिकारक भी साबित हो सकता है। हाल ही में हुए शोध के मुताबिक फलों में पाए जाने वाला फ्रक्टोज मोटापे और कैलोरी के बढ़ने का कारण बन सकता है। स्टडी के मुताबिक अगर कम मात्रा में फ्रक्टोज लिया जाए, तो ये सेहत के लिए हेल्दी होता है। फलों में नैचुरल शुगर के साथ ही काफी मात्रा में फाइबर भी होता है। ये सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन अगर नैचुरल शुगर ज्यादा हो जाए, तो ये शरीर के लिए नुकसानदेह हो सकता है।

क्या होगा नुकसान?

हाई फ्रक्टोज और हाई कैलोरी वाले खाद्य पदार्थों को खाने से लिवर पर दबाव पड़ता है। साथ ही जो कैलोरी अवशोषित नहीं हुई, वो फैट में तब्दील हो जाती है। इसके अलावा ज्यादा मात्रा में फलों के सेवन से इम्यून सिस्टम पर भी असर पड़ता है। वैज्ञानिकों की मानें तो फ्रक्टोज का अधिक सेवन करने से टाइप 2 डायबिटीज, हार्ट से जुड़ी बीमारियां और कैंसर होने का भी खतरा रहता है।

किनमें होता है फ्रक्टोस?

अंगूर, सेब, केले आदि में फ्रक्टोज की मात्रा ज्यादा पाई जाती है। इसलिए इन फलों को सीमित मात्रा में ही खाएं।वहीं, मेपल सिरप, शहद और कॉर्न सिरप में भी फ्रक्टोज पाया जाता है। इनके ज्यादा सेवन से भी बचना चाहिए। ध्यान रखें कि ज्यादा मात्रा में अच्छी से अच्छी चीज भी नुकसानदेह होती है। फलों के मामले में भी ये नियम सटीक बैठता है।

नाग पंचमी 22 अगस्त को, कुंडली में कालसर्प दोष है तो न करें ये काम

Nag Panchami on August 22, do not do this work if there is Kalsarp Dosha in the horoscope

 

हिंदू धर्म में नागपंचमी के त्योहार का विशेष महत्व है और हर साल इस त्योहार को पूरे उत्साह के साथ मनाया जाता है। पौराणिक मान्यता है कि नाग देवता भगवान शिव के आभूषण हैं और नागपंचमी के दिन नाग देवता की पूजा करके कालसर्प दोष के असर को कम किया जा सकता है, वहीं दूसरी ओर भगवान भोलेनाथ को भी प्रसन्न कर सकते हैं।

इस साल कब है नागपंचमी

हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल सावन मास में शुक्ल पक्ष की पंचमी को यह त्योहार मनाया जाता है। इस साल नागपंचमी 22 अगस्त 2023, सोमवार को है। नागपंचमी के दिन विधि-विधान से पूजा करने पर जीवन में सकारात्मक शक्ति का संचार होता है और अच्छी सेहत की प्राप्ति होती है। पंडित चंद्रशेखर मलतारे के मुताबिक, नागपंचमी का त्योहार 21 अगस्त को रात 12.21 मिनट से शुरू होकर 22 अगस्त को रात 2 बजे तक रहेगा। इस दौरान नाग देवता की पूजा का मुहूर्त 22 अगस्त को सुबह 5. 53 से लेकर 8.30 बजे तक रहेगा।

कालसर्प योग है उपवास जरूर करें

जिन जातकों को कुंडली में कालसर्प योग तो उन्हें इन दिन उपवास जरूर रखना चाहिए। नाग देवता के चित्र पर चावल, फूल, रोली और हल्दी चढ़ाकर पूजा करना चाहिए। पूजा पाठ के बाद शाम को व्रत खोलना चाहिए।

अपशब्दों से बचें

नाग पंचमी पर किसी भी व्यक्ति के प्रति अपशब्द का प्रयोग करने से बचें। ऐसा करना बेहद गलत माना जाता है। समाज में परिवार की छवि धूमिल होती है।

नुकीली चीजों का न करें इस्तेमाल

नागपंचमी के दिन धारदार वस्तुओं जैसे कैंची, चाकू, सुई आदि का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। धार्मिक मान्यता है कि नागपंचमी के दिन इन चीजों का इस्तेमाल करने से कालसर्प योग का बुरा असर होने लगता है। इसके अलावा नाग पंचमी पर लोहे की कड़ाही और तवे का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। खेत में हल चलाना या भूमि की खुदाई करना भी वर्जित माना जाता है।

पुराने पर्स को बदल रहे हैं तो इन बातों का रखें ध्यान, मां लक्ष्मी हो सकती हैं नाराज

If you are changing the old purse, then keep these things in mind, mother Lakshmi may get angry.

 

वास्तु शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र में आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए कई तरह के उपाय बताए गए हैं। धन और पर्स को लेकर भी कुछ उपाय हैं। पर्स में पैसे रखते समय भी हमें कुछ बातों का जरूर ध्यान रखना चाहिए। अक्सर लोग अपने पर्स के खराब होने पर नया पर्स खरीद लेते हैं। ऐसे में पुराने पर्स को लेकर ऐसी गलतियां कर देते हैं, जिससे मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर आपका फटा हुआ पर्स राहु ग्रह के कमजोर होने का कारण बनता है। इसके कारण व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अक्सर हमारे मन में ये सवाल आता है कि पुराने पर्स को फेंकना चाहिए या नहीं। आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं।

पुराने पर्स से जुड़े नियम

– वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आप अपना पुराना पर्स हटाकर नया पर्स लेना चाहते हैं, तो पुराने पर्स में एक रुपये का सिक्का डालकर छोड़ दें और इसे लाल रंग के कपड़े में लपेटकर रख दें। ऐसा करने से पुराने पर्स की तरह नए पर्स में भी पैसों का प्रवाह बना रहेगा।

– अगर आपके लिए पुराना पर्स काफी लकी और वह बुरी तरह खराब हो चुका है, आप उसे बदलना चाहते हैं, तो उस पर्स को फेंके नहीं, बल्कि पर्स में चावल डालकर रख दें। इसके बाद पुराने पर्स के चावलों को नए पर्स में निकालकर रख लें। इससे पुराने पर्स का पूरा लक और पाॅजिटिव एनर्जी नए पर्स में आ जाएगी।

– अगर आप अपने पुराने पर्स को हटाना नहीं चाहते हैं और उसे अपने पास ही रखना चाहते हैं, तो उसे ठीक कराकर ही अपने पास रखें। कहा जाता है कि फटा हुआ पर्स पास रखने से राहु ग्रह कमजोर होता है, जिससे व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

सप्त ऋषियों की नई मूर्तियां महाकाल लोक में पुनर्स्थापना के लिए तैयार

New idols of Sapta Rishis ready for restoration in Mahakal Lok

 

श्री महाकाल महालोक में सप्त ऋषियों की नई मूर्तियों की पुनर्स्थापना 16 अगस्त को अधिक मास समाप्त होने के बाद की जाएगी। मूर्तियों का निर्माण मुंबई में कर लिया गया है। रविवार शाम इनके उज्जैन आने की बात स्मार्ट सिटी कंपनी के कार्यकारी निदेशक रोशन कुमार सिंह ने कही है। कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने शुभ मुहूर्त में इनकी विधिवत स्थापना कराने को कहा है।

सीएम शिवराज ने नई मूर्तियों को स्थापित करने के निर्देश दिए थे

मालूम हो कि ढाई महीने पहले 28 मई को तेज हवा चलने पर श्री महाकाल महालोक में पेडस्टल से स्थापित फाइबर रेनफोर्स प्लास्टिक (एफआरपी) से निर्मित सप्त ऋषियों की मूर्तियां गिरकर खंडित हो गई थीं। पहले स्मार्ट सिटी कंपनी इन खंडित मूर्तियों की मरम्मत कराकर दोबारा स्थापित करने की तैयारी कर रही थी, मगर जनभावनाओं को ध्यान में रख मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर नई मूर्तियों की स्थापना के आदेश हुए। इसी कड़ी में स्मार्ट सिटी कंपनी से अनुबंधित ठेकेदार एमपी बाबरिया ने स्वयं के खर्च पर नई मूर्तियों का निर्माण कर उनकी स्थापना का जिम्मा लिया।

सभी मूर्तियों को मजबूती प्रदान करने किया फाउंडेशन कार्य

कंपनी ने पहले से अधिक मजबूत मूर्तियां बनाईं। साथ ही घटना की पुनरावृत्ति रोकने के लिए भगवान शिव सहित शेष सभी देवी-देवताओं की मूर्तियों को भी मजबूती प्रदान करने के लिए फाउडेंशन कार्य दोबारा किया। खोखली मूर्तियों के भीतर लोहे के भारी पाइप का स्ट्रक्चर बनाया। पेडस्टल पर सरिया-सीमेंट-कांक्रीट का कालम खड़ा किया। शेष मूर्तियों की मजबूतीकरण का काम भी पूर्णता की ओर है।

बेस कमजोर होने से गिरी थीं मूर्तियां

विभागीय जांच में यह बात सामने आई थी कि सभी मूर्तियां भीतर से खोखली होने और मूर्तियों का फाउंडेशन कार्य कमजोर होने से ये गिरी थीं। एमपी बाबरिया फर्म ने 15 करोड़ रुपये लेकर एफआरपी से 12 से 25 फीट ऊंची 136 मूर्तियां बनाकर स्थापित की थीं। स्थापना के वक्त ठेकेदार ने दावा किया था कि अगले 10 वर्ष तक इन मूर्तियों का कुछ नहीं बिगड़ेगा। मूर्तियों पर तेज धूप, हवा, पानी का असर नहीं होगा। यह दावा फेल साबित हुआ था।

इंदौर-भोपाल में प्रियंका वाड्रा और कमल नाथ के खिलाफ FIR, यह है पूरा मामला

FIR against Priyanka Vadra and Kamal Nath in Indore-Bhopal, this is the whole matter

 

भोपाल। मध्य प्रदेश में अधिकारियों द्वारा ठेकेदारों से 50 प्रतिशत कमीशन मांगने का पत्र इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित होने और इसी मामले पर ट्वीट कर कांग्रेस नेता फंस गए हैं। भाजपा विधि प्रकोष्ठ के संयोजक निमेष पाठक की शिकायत पर शनिवार को भोपाल व इंदौर में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ, पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश व अरुण यादव, कांग्रेस नेत्री शोभा ओझा और पत्र जारी करने वाले ज्ञानेंद्र अवस्थी के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में एफआइआर दर्ज की है। भोपाल क्राइम ब्रांच ने आइपीसी की धारा 469, 500, 501 के तहत मामला दर्ज किया तो इंदौर के संयोगितागंज थाने की पुलिस ने धारा 420 और 469 के तहत धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।

50 प्रतिशत कमिशन देने की बात

दरअसल, मप्र उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के नाम लिखा गया जो पत्र लघु एवं मध्यम श्रेणी संविदाकार संघ के नाम से बहुप्रसारित हो रहा है, उसमें फरियादी का नाम ज्ञानेंद्र अवस्थी, पता वसंत विहार कालोनी लश्कर ग्वालियर लिखा गया है। पत्र में प्रदेश में ठेकेदारों को 50 प्रतिशत कमीशन देने पर ही भुगतान मिलने की बात कही गई है।

उधर, पिछले तीन दिनों से इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित हो रहा लघु एवं मध्यम श्रेणी संविदाकार संघ के नाम का पत्र भी प्रारंभिक पड़ताल में फर्जी निकला है। जिस ठेकेदार का नाम और पता पत्र में उल्लेखित है, वह ठेकेदार है ही नहीं। इस मामले में एडवोकेट पंकज पालीवाल की शिकायत पर ग्वालियर की क्राइम ब्रांच पुलिस ने भी एफआइआर दर्ज की है और पत्र तैयार करने व उसे इंटरनेट मीडिया पर अपलोड करने वालों की तलाश हो रही है।

मामला दर्ज होने के बाद जांच हुई शुरू

भोपाल में क्राइम ब्रांच में भाजपा नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने शिकायत कर कहा कि कांग्रेस नेता फर्जी पत्र प्रचारित कर प्रदेश की भाजपा सरकार की छवि धूमिल करने की कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस नेताओं द्वारा षड्यंत्रपूर्वक किसी ठेकेदार, एसोसिएशन के नाम से फर्जी पत्र इंटरनेट मीडिया पर प्रचारित कर जनता को भ्रमित किया जा रहा है।

उन्होंने प्रियंका गांधी, कमल नाथ, जयराम रमेश, अरुण यादव आदि के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। शिकायत करने वाले प्रतिनिधिमंडल में भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं प्रदेश कार्यालय प्रभारी भगवानदास सबनानी, मंत्री विश्वास सारंग, विधायक रामेश्वर शर्मा आदि शामिल थे। डीसीपी क्राइम ब्रांच भोपाल श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने कहा कि भाजपा नेताओं से जो शिकायत मिली है, उसमें से सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

उधर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा है कि कांग्रेस विकास और जनकल्याण के मामले में हमारा सामना नहीं कर सकती, इसलिए झूठ और भ्रम फैला रही है। कांग्रेस ने फर्जी पत्र नहीं, अपना असली चरित्र बहुप्रसारित किया है। फर्जी पत्र को मध्य प्रदेश से लेकर दिल्ली तक अपने नेताओं से ट्वीट कराया। इस पत्र के आधार पर इंटेलिजेंस की मदद से मैंने पता कराया तो उस पते पर न कोई व्यक्ति मिला न ही यह संगठन है।

भाजपा अध्यक्ष बोले- छवि खराब करने का असफल प्रयास

मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि मिस्टर बंटाधार और करप्शननाथ को सत्ता की इतनी भूख है कि उन्होंने झूठे पत्र के आधार पर मध्य प्रदेश की छवि खराब का करने का असफल प्रयास किया है। पहले उनके भाई ने झूठ बोलकर जनता को ठगा, अब प्रियंका झूठ परोस रही हैं। कांग्रेस नेताओं के इस कृत्य के खिलाफ भाजपा कानूनी कार्रवाई करेगी।

जब कांग्रेस पार्टी के नेता अंग्रेजों की फांसियों से नहीं डरे तो उनकी चाटुकारिता करने वाली विचारधारा की एफआइआर से भी नहीं डरने वाले। हमारे नेता राहुल गांधी कहते हैं “डरो मत”। पहले लड़ें थे गोरों से, अब लड़ेंगें 50 प्रतिशत कमीशनखोरों से। – अरुण यादव, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

मैं उस व्यक्ति को धन्यवाद देता हूं, जिसने उच्च न्यायालय को यह पत्र लिखा। मैं तो न्यायालय से आग्रह करूंगा कि पत्र लिखने वाले व्यक्ति को व्हिसल ब्लोअर माना जाए और उसे पूर्ण सुरक्षा प्रदान की जाए। पत्र न्यायालय को लिखा गया है, इस पर न्यायालय ही संज्ञान लेगा। – केके मिश्रा, अध्यक्ष, प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग।

स्‍वतंत्रता दिवस परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल संपन्न

Full dress rehearsal of Independence Day parade completed

 

भोपाल, 13 अगस्त| मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के लाल परेड मैदान में आज पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्‍सेना की मौजूदगी में स्वतंत्रता दिवस समारोह की फुल ड्रेस परेड एवं फाइनल रिहर्सल हुयी। पुलिस महानिदेशक सक्‍सेना, अतिरिक्‍त पुलिस महानिदेशक फरीद शापू एवं कलेक्‍टर भोपाल आशीष सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

फुल ड्रेस परेड के फाइनल अभ्यास के दौरान 7वीं बटालियन के प्रधान आरक्षक रामचन्‍द्र सिंह कुशवाहा ने प्र‍तीक स्‍वरूप मुख्य अतिथि की भूमिका निभाई और ध्वजारोहण, राष्‍ट्रीय धुन एवं परेड द्वारा सलामी के बाद परेड का निरीक्षण कर संदेश का वाचन किया। उसके बाद परेड का विसर्जन कर कार्यक्रम सम्‍पन्‍न हुआ।

पीएम नरेन्द्र मोदीने किया संत रविदास मंदिर का भूमिपूजन, बोले- उन्होंने कहा था पराधीनता पाप है

PM Narendra Modi performed Bhoomipujan of Sant Ravidas temple, said – he had said dependence is a sin

पीएम नरेन्द्र मोदीने किया संत रविदास मंदिर का भूमिपूजन, बोले- उन्होंने कहा था पराधीनता पाप है

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मध्य प्रदेश में सागर के बडतूमा पहुंचे और यहां 100 करोड़ रुपये से निर्मित होने वाले संत रविदास मंदिर का भूमिपूजन किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि संत रविदास ने मुगलों के शासनकाल के दौरान साहस के साथ कहा था कि पराधीनता सबसे बड़ा पाप है। उन्होंने उस दौर में गुलामी से लड़ने की प्रेरणा दी थी। इस दौरान उन्होंने सागर को कई विकास परियोजनाओं की सौगात भी दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज जिस मंदिर का मैंने भूमिपूजन किया है, इसके बनने के बाद मैं उद्घाटन में भी आऊंगा।

भूमिपूजन से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विभिन्न सम्प्रदायों के साधु-संतों का अभिवादन किया। इसी के साथ प्रदेश के पाँच स्थानों से प्रारंभ की गई समरसता यात्रा का भी आज समापन हुआ।

हमारी सरकार पिछड़ों और वंचितों को दे रही सम्मान

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि आज करीब 90 वन उत्पाद को एमएसपी का लाभ मिल रहा है। कोई भी वंचित पिछड़ा नहीं रहे। बिजली और पानी कनेक्शन भी मुफ्त दिया जा रहा है। एसटी-एससी समाज के लोग आज अपने पैरों पर खड़े हो रहे हैं। सागर एक ऐसा जिला है जिसकी पहचान लाखा-बंजारा जैसे वीर से भी होती है। उन्होंने सबसे पहले पानी की अहमियत को समझा। जिन्होंने इतने वर्षों तक सरकारें चलाई उन्होंने गरीबों को पानी देने की कोशिश भी नहीं की। आज पिछड़े इलाकों में पाइप से पानी पहुंच रहा है। हर जिले में 75 अमृत सरोवर भी बनाए जा रहे हैं। हमारी सरकार पिछड़ों और वंचितों को सम्मान दे रही है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, स्वास्थ्य के लिए सरकार कर रही काम

प्रधानमंत्री ने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए इंद्रधनुष अभियान चलाया जा रहा है। बच्चों के लिए टीकाकमरण अभियान चलाया जा रहा है। हम सिकलसेल से मुक्ति के लिए अभियान चला रहे हैं। देश को टीबी मुक्त बनाने के लिए काम हो रहा है। इन बीमारियों से सबसे ज्यादा गरीब परिवार ही शिकार होते थे। अगर इलाज की जरूरत होती है तो आयुष्मान योजना के जरिए अस्पतालों में मुफ्त इलाज होता है। लोग कहते हैं मोदी कार्ड मिल गया है, 5 लाख रुपये तक का इलाज इससे मिलता है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, मैं जानता हूं कि भूख क्या होती है

संत रविदास ने मुगलों के शासनकाल में कहा था कि पराधीनता सबसे बड़ा पाप है। एक तरह से उन्होंने समाज में गुलामी से लड़ने की प्रेरणा दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि रविदास ने दोहे में कहा था ऐसा चाहूं राज मैं, जहां मिले सबन को अन्न, छोट-बड़ो सब सम बसे, रविदास रहे प्रसन्न। आज हमने देश को ऐसी ही दिशा में ले जाने का प्रयास किया है। कोरोना के समय जब सारी व्यवस्थाएं चरमरा गईं। गरीबों के लिए लोग सोच रहे थे कि समाज का यह तबका कैसे रह पाएगा। तब मैंने सोचा था कि मैं अपने भाई-बहनों को भूखे पेट नहीं रहने दूंगा। मैं जानता हूं कि भूख क्या होती है, मैं आपके ही परिवार का सदस्य हूं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दी सौगात

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एनएचएआई की भारत माला परियोजना के अंतर्गत दो परियोजनाओं की 1582.28 करोड़ की सड़कों का शिलान्यास किया। इसके साथ ही ढ़ाई हजार करोड़ की लागत से बने कोटा-बीना रेल मार्ग के दोहरीकरण का लोकार्पण भी किया।

सीएम शिवराज सिंह बोले- पीएम मोदी ने वैक्सीन लगवाकर बचाई लोगों की जान

ढाना में आयोजित जन सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि रविदास जयंती के दिन सागर के बड़तूमा में मंदिर बनाने का निर्णय लिया था। यहां उनका दिव्य एवं भव्य मंदिर इस धरती पर बनने वाला है। बुंदेलखंड व सागर के लिए सौभाग्य का दिन है कि प्रधानमंत्री यहां आए हैं। वह भारत को जोड़ने वाले संत थे। कोई छोटा नहीं बड़ा नहीं। भक्ति कैसे करें, कर्म कैसे करें का संदेश दिया है। आने वाली पीढ़ियां भी संत रविदास महाराज के संबंध में जानेंगी और उनके बताए हुए मार्ग पर चलेगी। उनके बताए मार्ग पर प्रधानमंत्री भी चल रहे हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि बुंदेलखंडवासियों प्रधानमंत्री यहां की तस्वीर और जनता की तकदीर भी बदल देंगे। बीना रिफायनरी पर पेट्रो कैमिकल उत्पाद पर 50 हजार करोड़ रुपए का निवेश आने वाला है। उसके शिलान्यास पर प्रधानमंत्री पधारे इसके लिए हम उनसे निवेदन करें। इसी बुंदेलखंड की धरा पर केन और बेतबा का काम जल्द ही प्रारंभ होने वाला है, जिससे 20 हजार एकड़ भूमि सिंचित होगी। कल संसद में अंग्रेजों पर बनाए कानून बदले जा रहे हैं। मासूम के साथ दुष्कर्म करने वाले को सीधे फांसी मिलेगी। हर घर तिरंगा फहराएंगे। उन्होंने कहा कि हम यहां पर्याप्त बैठक व्यवस्था नहीं कर सके।

पीएम को संत रैदास की जीवनी भेंट की
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को संत रैदास की जीवनी और पदावली पुस्तक भेंट की।

प्रधानमंत्री ने देखा संत रविदास के मंदिर का माडल
संत रविदास के मंदिर निर्माण के संबंध में प्रधानमंत्री को जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह |

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...