कोलार में बच्चों की प्रतिभा का सम्मान, ड्रॉइंग प्रतियोगिता के विजेताओं को मिले पुरस्कार

भोपाल। हुजूर विधानसभा क्षेत्र के कोलार में सृजन जनसेवा समिति द्वारा आयोजित ड्रॉइंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव राजकुमार सिंह ने विजेता बच्चों को प्रमाण-पत्र, स्मृति-चिह्न और शील्ड प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।

प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों की रचनात्मक क्षमता को प्रोत्साहित करना और उन्हें अपनी कलात्मक प्रतिभा निखारने के लिए मंच प्रदान करना था। पुरस्कार मिलने पर बच्चों में उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में मौजूद माताओं, महिलाओं और वरिष्ठजनों ने भी बच्चों का हौसला बढ़ाया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर जयपाल ठाकुर, रामराज तिवारी, आशीष राय, अभय गौतम, काशी यादव, गिरीश वर्मा और भूपेंद्र अहिरवार सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

आयोजन को सफल बनाने में सहयोग के लिए भगत सिंह उत्सव समिति के पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। आयोजकों ने कहा कि बच्चों की प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए ऐसे प्रयास महत्वपूर्ण हैं।

राजकुमार सिंह बोले

इस तरह के आयोजन बच्चों को अपनी कला प्रदर्शित करने का अवसर देने के साथ उनमें आत्मविश्वास भी बढ़ाते हैं।

Previous articleनवरात्रि 2026: ग्रहों की परेशानियों से राहत पाने के लिए करें ये आसान उपाय, ज्योतिषियों ने बताए पूजा के तरीके
Next articleनवरात्रि के पांचवें दिन मां स्कंदमाता को 5 उपायों से करें प्रसन्न, जीवन की बाधाएं दूर होने की है मान्यता