नीलबड़ में आज से गूंजेगा गरबा-डांडिया का उल्लास, दो दिवसीय ‘कोलास गरबा महोत्सव 2026’ के लिए सजा मंच
भोपाल। राजधानी भोपाल के नीलबड़ में आज से दो दिवसीय कोलास गरबा महोत्सव 2026 का भव्य आगाज होने जा रहा है। 17 और 18 अक्टूबर को शिव सांवरिया गार्डन, वार्ड क्रमांक 26 में आयोजित होने वाले इस महोत्सव में गरबा-डांडिया की रंगीन शाम के साथ संगीत की शानदार प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। कार्यक्रम की शुरुआत दोनों दिन शाम 7 बजे होगी।
महोत्सव की पहली शाम, 17 अक्टूबर को सम्राट म्यूजिकल ग्रुप अपनी संगीतमय प्रस्तुति से समां बांधेगा। वहीं, 18 अक्टूबर को कविता शर्मा बुंदेली की लोक गायन प्रस्तुति कार्यक्रम में खास रंग भरेगी। दो दिनों तक चलने वाला यह आयोजन नीलबड़ क्षेत्र में उत्सव और सांस्कृतिक उल्लास का माहौल बनाएगा।
कोलास गरबा महोत्सव का आयोजन वीरेंद्र सिंह मारण (गोलू भैया) के नेतृत्व में किया जा रहा है। हुजूर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामेश्वर शर्मा महोत्सव के संरक्षक हैं। आयोजन को लेकर गरबा प्रेमियों में उत्साह के बीच आयोजकों ने दो दिवसीय कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की है।
कार्यक्रम एक नजर में
तारीख: 17 एवं 18 अक्टूबर 2026 समय: शाम 7 बजे से स्थान: शिव सांवरिया गार्डन, वार्ड क्रमांक 26, नीलबड़, भोपाल 17 अक्टूबर: सम्राट म्यूजिकल ग्रुप 18 अक्टूबर: कविता शर्मा बुंदेली की प्रस्तुति
पेंशन, छात्रवृत्ति, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सहायता और गरीब परिवारों के लिए प्रमुख सरकारी योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी
उत्तर प्रदेश में सामाजिक कल्याण योजनाओं का दायरा...
गुजरात। गुजरात सरकार ने बर्दा वन्यजीव अभयारण्य (Barda Wildlife Sanctuary) में रहने वाले मालधारी परिवारों के स्वैच्छिक पुनर्वास के लिए नई योजना की घोषणा...
विशेष जानकारी | मन की बात
पहले 14 मिनट के प्रसारण से 100वें एपिसोड और 2026 के आधिकारिक
रेडियो आर्काइव तक की महत्वपूर्ण तारीखें।
शुरुआत
3 अक्टूबर 2014
अवसर
विजयादशमी
पहला...