सिविल सेवा में पहले चार स्थानों पर महिला उम्मीदवारों ने बाजी मारी

upsc

 

दिल्ली, संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा के अंतिम परिणाम की आज घोषणा कर दी जिसमें कुल 933 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है इनमें से शीर्ष चार स्थानों पर महिला उम्मीदवारों ने बाजी मारी है।आयोग द्वारा मंगलवार को घोषित परिणामों में सफल घोषित 933 उम्मीदवारों में 613 पुरूष तथा 320 महिलाएं हैं।सुश्री इशिता किशोर पहले , गरिमा लोहिया दूसरे , उमा हराथी तीसरे तथा स्मृति मिश्रा चौथे स्थान पर रही हैं। शीर्ष 25 उम्मीदवारों में से 14 महिलाएं तथा 11 पुरूष हैं।पहले स्थान पर रही सुश्री किशोर ने राजनीति शास्त्र और अंतर्राष्ट्रीय संबंधों के विषय के साथ परीक्षा पास की है। वह दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री राम कालेज ऑफ कार्मस की अर्थशास्त्र की छात्रा रही हैं। दूसरे स्थान पर रही सुश्री लोहिया ने दिल्ली विश्वविद्यालय के किरोड़ीमल कालेज से कार्मस में पढाई की है। सिविल सेवा परीक्षा में उनके विषय कामर्स और अकाउंटेंसी थे। तीसरे स्थान पर रही सुश्री हराथी ने आई आई टी हैदराबाद से सिविल इंजीनयरिंग में बी टेक किया है। सिविल सेवा परीक्षा उन्होंने वैकल्पिक विषय एंथ्रोपोलोजी के साथ पास की। सुश्री मिश्रा दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस कालेज से पढी हैं और सिविल सेवा परीक्षा में उनका वैकल्पिक विषय प्राणी विज्ञान रहा है।सिविल सेवा 2022 की प्रारंभिक परीक्षा 5 जून 2022 को हुई थी जिसके लिए 11 लाख 35 हजार 697 उम्मीदवारों ने आवेदन किया लेकिन 5 लाख 73 हजार 735 ने परीक्षा दी। इनमें से 13090 उम्मीदवारों ने प्रारंभिक परीक्षा पास की।इनमें से 2529 उम्मीदवारों ने सितम्बर 2022 में हुई मुख्य परीक्षा पास की जिनमें से 933 उम्मीदवारों को साक्षात्कार के बाद सफल घोषित किया गया।सफल उम्मीदवारों में 41 बेंचमार्क दिव्यांग भी शामिल हैं।सिविल सेवा में पहले चार स्थानों पर महिला उम्मीदवारों ने बाजी मारीसिविल सेवा में पहले चार स्थानों पर महिला उम्मीदवारों ने बाजी मारीनयी दिल्ली 23 मई (वार्ता) संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा के अंतिम परिणाम की आज घोषणा कर दी जिसमें कुल 933 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है इनमें से शीर्ष चार स्थानों पर महिला उम्मीदवारों ने बाजी मारी है।आयोग द्वारा मंगलवार को घोषित परिणामों में सफल घोषित 933 उम्मीदवारों में 613 पुरूष तथा 320 महिलाएं हैं।सुश्री इशिता किशोर पहले , गरिमा लोहिया दूसरे , उमा हराथी तीसरे तथा स्मृति मिश्रा चौथे स्थान पर रही हैं। शीर्ष 25 उम्मीदवारों में से 14 महिलाएं तथा 11 पुरूष हैं।पहले स्थान पर रही सुश्री किशोर ने राजनीति शास्त्र और अंतर्राष्ट्रीय संबंधों के विषय के साथ परीक्षा पास की है। वह दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री राम कालेज ऑफ कार्मस की अर्थशास्त्र की छात्रा रही हैं। दूसरे स्थान पर रही सुश्री लोहिया ने दिल्ली विश्वविद्यालय के किरोड़ीमल कालेज से कार्मस में पढाई की है। सिविल सेवा परीक्षा में उनके विषय कामर्स और अकाउंटेंसी थे। तीसरे स्थान पर रही सुश्री हराथी ने आई आई टी हैदराबाद से सिविल इंजीनयरिंग में बी टेक किया है। सिविल सेवा परीक्षा उन्होंने वैकल्पिक विषय एंथ्रोपोलोजी के साथ पास की। सुश्री मिश्रा दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस कालेज से पढी हैं और सिविल सेवा परीक्षा में उनका वैकल्पिक विषय प्राणी विज्ञान रहा है।सिविल सेवा 2022 की प्रारंभिक परीक्षा 5 जून 2022 को हुई थी जिसके लिए 11 लाख 35 हजार 697 उम्मीदवारों ने आवेदन किया लेकिन 5 लाख 73 हजार 735 ने परीक्षा दी। इनमें से 13090 उम्मीदवारों ने प्रारंभिक परीक्षा पास की।इनमें से 2529 उम्मीदवारों ने सितम्बर 2022 में हुई मुख्य परीक्षा पास की जिनमें से 933 उम्मीदवारों को साक्षात्कार के बाद सफल घोषित किया गया।सफल उम्मीदवारों में 41 बेंचमार्क दिव्यांग भी शामिल हैं। 41 बेंचमार्क दिव्यांग भी शामिल हैं।

जी-20 की बैठक में भारत ने पाकिस्तान को जमकर लताड़ा

 

श्रीनगर, भारत ने जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में जी-20 टूरिज्म वर्किंग ग्रुप के आयोजन पर देश के आंतरिक मामलों में अवांछित संलिप्तता को लेकर मंगलवार को पाकिस्तान को जमकर लताड़ा।केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने तृतीय जी-20 टूरिज्म वर्किंग ग्रुप के मौके पर संवाददाताओं से कहा, “ पाकिस्तान कौन है। जम्मू-कश्मीर हमारी जमीन है और हम यहां जो कुछ भी कर रहे हैं , अपनी जमीन पर और लोगों की भलाई के लिए कर रहे हैं।”एक संवाददाता के यह कहे जाने पर कि भारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त ने श्रीनगर में चल रही जी-20 टूरिज्म वकिंग ग्रुप की बैठक को लक्षित करते हुए यूट्यूब पर बयान जारी किया है , केंद्रीय मंत्री ने सवाल किया , “ वे (पाकिस्तान) कौन हैं और वे भारत के आंतरिक मामलों में शामिल होने की बात कह रहे हैं।” उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पिछले 75 वर्षों से जम्मू-कश्मीर भारत का हिस्सा है और इसके लिए हजारों लोगों ने अपने प्राणों की आहुति दी है।”उन्होंने कहा, “मैं पाकिस्तान से आग्रह करता हूं कि वह अपने यहां ध्यान दें और अपने लोगों के लिए सर्वश्रेष्ठ काम करें। उन्हें रोजगार और भोजन मुहैया कराएं, जो आप उन्हें मुहैया कराने में सक्षम नहीं हैं।” उन्होंने जोर दिया कि कि वे (पाकिस्तान) भारत में उंगलियां क्यों उठा रहे हैं। उन्हें भारत के खिलाफ कुछ भी कहने का कोई अधिकार नहीं है।उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अपने भीतर की समस्याओं से जूझ रहा है और वहां लोग खाने और रोजगार के लिए मर रहे हैं। उनके पास न चावल है और न गैस। उन्हें चाहिए कि वे अपनी समस्याओं पर ध्यान क्यों नहीं दें।उन्होंने कहा , “ जम्मू-कश्मीर के लोग खुश हैं और हम उनके लिए सब कुछ कर रहे हैं। यहां के लोगों को जो कुछ भी चाहिए, वह हमारी सरकार का कर्तव्य है कि वह उन्हें सब कुछ प्रदान करे और पाकिस्तान जो कह रहा है, उसे कोई महत्व देने की आवश्यकता नहीं है।”श्री रेड्डी ने कहा, “पाकिस्तान खत्म हो गया है और हमें उनके बारे में सोचने की जरुरत नहीं है। हम जम्मू-कश्मीर के बारे में सोचेंगे और यहां के लोगों को जो कुछ भी चाहिए हम उन्हें प्रदान करेंगे, यह हमारा कर्तव्य है।”जी-20 टूरिज्म वर्किंग ग्रुप की बैठक श्रीनगर स्थित शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन कॉम्प्लेक्स में आयोजित की जा रही है। अभूतपूर्व सुरक्षा के बीच सोमवार को श्रीनगर में हाई प्रोफाइल तृतीय जी-20 टूरिज्म वर्किंग ग्रुप की बैठक शुरू हुई।

शेयर बाजार में तेजी बरकरार

मुंबई, वैश्विक बाजार की गिरावट के दबाव में स्थानीय स्तर पर कमोडिटीज, दूरसंचार, यूटिलिटीज, तेल एवं गैस और पावर समेत 13 समूहों में हुई लिवाली के बावजूद आज शेयर बाजार में मामूली बढ़त रही।बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 18.11 अंक बढ़कर 61,981.79 अंक नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 33.60 अंक चढ़कर 18,348 अंक पर पहुंच गया। इसी तरह बीएसई का मिडकैप 0.43 प्रतिशत की तेजी लेकर 26,454.28 अंक और स्मॉलकैप 0.11 बढ़कर 29,903.15 अंक पर रहा।इस दौरान बीएसई में कुल 3624 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ जिनमें से 1775 में लिवाली 1733 में बिकवाली हुई वहीं 116 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 27 कंपनियां हरे जबकि शेष 23 लाल निशान पर रही।बीएसई के 13 समूहों को लिवाली का समर्थन रहा। इस दौरान कमोडिटीज 0.91, सीडी 0.37, ऊर्जा 0.66, एफएमसीजी 0.27, वित्तीय सेवाएं 0.17, हेल्थकेयर 0.33, दूरसंचार 0.56, यूटिलिटीज 1.37, ऑटो 0.64, बैंकिंग 0.05, धातु 0.57, तेल एवं गैस 0.92 और पावर समूह के शेयरों में 1.18 प्रतिशत की तेजी रही।विश्व बाजार में गिरावट का रुख रहा। इस दौरान जर्मनी का डैक्स 0.18, जापान का निक्केई 0.42, हांगकांग का हैंगसैंग 1.25, दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.41 और चीन का शंघाई कंपोजिट 1.52 प्रतिशत लुढ़का गया जबकि ब्रिटेन के एफटीएसइ में 0.16 प्रतिशत की बढ़त रही।शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स 134 अंक की तेजी लेकर 62,098.16 अंक पर खुला और दमदार लिवाली के बल पर दोपहर से पहले 62,245.19 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। कारोबार के अंतिम चरण में हुई बिकवाली के दबाव में यह 61,914.40 अंक के निचले स्तर तक लुढ़क गया। अंत में संभालते हुए यह पिछले दिवस के 61,963.68 अंक के मुकाबले 0.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ 61,981.79 अंक पर रहा।इसी तरह निफ्टी भी 49 अंक बढ़कर 18,362.90 अंक पर खुला और सत्र के दौरान 18,419.75 अंक के उच्चतम जबकि 18,324.20 अंक के निचले स्तर पर रहा। अंत में पिछले सत्र के 18,314.40 अंक की तुलना में 0.18 प्रतिशत उठकर 18,348 अंक पर पहुंच गया।इस दौरान सेंसेक्स की मुनाफा कमाने वाली कंपनियों में बजाज फिनसर्व 1.75, टाटा मोटर्स 1.18, एशियन पेंट 1.07, आईटीसी 1.00, इंडसएंड बैंक 0.98, एसबीआई 0.76, टाटा स्टील 0.71, विप्रो 0.53, इन्फोसिस 0.51, मारुति 0.48, आईसीआईसीआई बैंक 0.24, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.23 और एनटीपीसी 0.06 प्रतिशत शामिल रही।वहीं, टेक महिंद्रा 1.21, टाइटन 1.11, एचसीएल टेक 1.07, कोटक बैंक 0.97, एलटी 0.88, सन फार्मा 0.65, अल्ट्रासिमको 0.50, भारती एयरटेल 0.35, नेस्ले इंडिया 0.27, एक्सिस बैंक 0.26, एचडीएफसी बैंक 0.23, बजाज फाइनेंस 0.19, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.14, पावर ग्रिड 0.13, एचडीएफसी 0.10, टीसीएस 0.07 और रिलायंस ने 0.02 प्रतिशत का नुकसान उठाया।

मध्‍य प्रदेश में बुधनी समेत सात मेडिकल कालेज अगले वर्ष शुरू करने की तैयारी

 

भोपाल, अगले वर्ष प्रदेश में सात मेडिकल कालेजों में प्रवेश शुरू करने की तैयारी है। इसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विधानसभा क्षेत्र बुधनी का मेडिकल कालेज भी शामिल है। कुछ मेडिकल कालेजों में सौ और कुछ में 150 सीटें हैं। अभी इन कालेजों के भवन बनाने का काम चल रहा है। फैकल्टी की भर्ती भी इसी वर्ष शुरू हो जाएगी। बुधनी छोड़ बाकी मेडिकल कालेज संबंधित जिले के जिला अस्पताल से संबद्ध कर संचालित किए जाएंगे।

बता दें कि यह कालेज भारत सरकार के सहयोग से बनाए जा रहे हैं। 2018 में इनकी स्वीकृति मिल गई थी, पर राज्य सरकार ने निर्माण कार्य शुरू करने में ही तीन वर्ष लगा दिए। इन कालेजों का भवन बनाने का काम 2023 में शुरू हुआ है। 2024 से कालेज शुरू करने के लिए इस वर्ष के अंत तक निर्माण कार्य पूरा करना होगा।

इस कारण निर्माण एजेंसियों को काम की गति बढ़ाने के लिए कहा गया है। सबसे तेज गति से काम बुधनी मेडिकल कालेज का चल रहा है। यहां पर नर्सिंग और पैरामेडिकल कालेज भी साथ में शुरू किए जाएंगे। बता दें कि यह मेडिकल कालेज बुधनी के अलावा सिंगरौली, श्योपुर, मंदसौर, मंडला, नीमच और राजगढ़ में बनाए जा रहे हैं।
इनके खुलने से प्रदेश में 20 मेडिकल कालेज हो जाएंगे। अभी 13 मेडिकल कालेजों में एमबीबीएस की 2118 सीटें हैं जो बढ़कर तीन हजार से अधिक हो जाएंगी। एक कालेज शुरू करने में 325 करोड रुपए का खर्च है।

कोलार सिक्स लेन सड़क निर्माण:-वरिष्ठ समाजसेवी श्याम सिंह मीना ने लिखी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को चिट्ठी

मा,श्री शिवराज सिंह चौहान जी
मुख्यमंत्री मधयप्रदेश
मा,श्री रामेश्वर शर्मा जी विधायक हुजूर
जिला प्रशासन

की और प्रेषित
माननीय महोदय ……

!!जय सीता राम!!
सभी को ज्ञात है कि वर्ष 1978/79 कोलार परियोजना भोपाल शहर को जलप्रदाय के लिए प्रारंभ की गई थी उस समय इस योजना को धरातल पर लाने के लिए सिंगल रोड़ 12 फिट चौड़ा बनाया गया था साथ ही 12 फिट जगह पाइप लाइन के लिए रखी गई थी एवं रोड़ और पाइप लाइन के बीच में लगभग 10 फिट जगह छोड़ी गई थी!
जब योजना धरातल पर आई तो हमसे प्रशासन ने ग्राम नयापुरा में 35 फिट जगह अधिकृत कर रोड़ और पाइप लाइन का कार्य शुरू किया।और यह भ्रांतियां है की हमे किसी प्रकार का मुआवजा दिया गया है जबकि उस समय भोपाल से लेकर कोलार डेम तक कोई भी मकान,दुकान आदि बीच में नहीं आ रहे थे।प्रशासन के पास मुआवजा देने का कोई रिकार्ड भी नही है।
फिर भी हमने बिना किसी अपत्ति के हमारी निजी जमीन प्रशासन को जनहित कार्य हेतु दे दी। इसके बाद 1990 के दशक में कोलार क्षेत्र में कालोनिया कटने लगी और लोग यहाँ प्लाट लेकर घर बनाने लगे और रोड़ पर अवागमन शुरू हुआ तो इसी रोड़ को डबल कर दिया गया इसमें भी हमारी 12 फिट जगह प्रशासन ने अधिकृत कर डबल रोड़ बना दिया और हमने भी ग्राम नयापुरा वासियों ने किसी भी प्रकार कि अप्पति दर्ज ना कराते हुए स्वीकृति देकर डबल रोड़ में सहयोग करा। इसके बाद फिर से साल 2010 में प्रशासन ने कोलार रोड़ को फोर लेन करने का निर्णय लिया जिसमे फिरसे हमारी 24 फिट जगह प्रशासन ने अधिकृत कर रोड़ बनाई और फोर लेन रोड़ बनने पर मैने स्वयं (श्याम सिंह मीना ने) सबसे पहले अपना मकान तोड़ा और प्रशासन का पूरा सहयोग किया।
अब वर्ष 2023 में सिक्स लेन रोड़ बनाया जा रहा है उसमे फिर से मेरी 23 फिट जगह प्रशासन ले रहा है साथ ही ग्राम नयापुरा वासियो की जमीन ली जा रही है परंतु अभी तक जितनी भी बार रोड़ को चौड़ा किया गया जगह की गई वो सिर्फ हमारे घर की तरफ ही ली गई है अभी तक हम लोग लगभग शुरुआत में 35+ डबल कीया तब 12+ और फोर लेन किया तब 24 =71 फिट जगह रोड़ के लिए दे चुके है वो भी बिना किसी मुआवज़ा के। और अब किसी की 23 फिट से लेकर 30 फिट तक जगह ली जा रही है मेरी स्वायम की 23 फिट जगह पर जा रही है 71+23=94 फिट जगह दे चुके हे।
जबकि सामने की ओर से पाइप लाइन की वजह से अभी तक भूमि न के बराबर ली गई है हमे शासन प्रशासन से या किसी से भी कोई आपत्ति नही है परंतु हर बार हम लोगो को ही जगह छोड़नी पड़ी और अब जगह छोड़ते छोड़ते जगह ही पूरी खत्म हो गई है अब स्तिथि यह बन गई है कि नयापुरा ग्राम के साथ मेन कोलार रोड रहबासी एवं व्यापारियों कि जगह नहीं बची है। कई परिवार के पास रहने तक के लिए जगह नही बची है ओर वेघर होने की स्तिथि बन गई है इस ओर भी प्रशासन को ध्यान देने की जरूरत है जनहित के कार्य में मेरा ओर ग्राम वासियो एवं मेन कोलार व्यापारी और रहबासियो का हमेशा पूरा सहयोग रहा है अब फिर से मेरी लगभग 23 फिट जगह जा रही हैऔर हम विकास कार्य के लिए अब तक प्रशासन को बगैर किसी मुआवजा के हर बार जगह दे चुके हैऔर पूरा सहयोग करते आ रहे है परंतु मेरा मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री जी से, जिला प्रशासन से,एवं माननीय विधायक महोदय जी से निवेदन है कि आप हमे मुआवजा ना दे पर जो एक दम से घर से बेघर हो रहे हे,उनका ओर उनके परिवार का भी ध्यान रखे और जिनकी दुकान रोड़ में टूटने से रोजगार खत्म हो रहा है ऐसे लोगो का सर्वे करा कर उनकी मदद करे जिससे बो अपने परिवार का लालनपालन कर सके।
धन्यवाद
श्याम सिंह मीना
नयापुरा कोलार भोपाल
9826460414

कोलार सिक्स लेन की जद में आये पथ विक्रेता और व्यापारी

भोपाल, सोमवार || उपनगर में 120 फ़ीट को चौड़ाई के साथ आगे बढ़ रही कोलार 6 लेन की रफ्तार में सड़क की जद में सैकड़ो व्यापरियों का निर्माण आ गया है।

कई स्थानों पर व्यापारी स्वयं तो कई स्थान पर प्रशासन की फटकार के बाद निर्माण हटाया जा रहा है।

Kolar six laneआज क्वालिटी होम से लेकर मंदाकिनी चौराहे तक पथ विक्रेता से लेकर कई अतिक्रमण कर गुमटी टापडी में व्यापार करने वाले आपाधापी के साथ जगह खाली करते देखें गये।

अपना व्यापार बंद कर रहे सांची पार्लर वाले का पूरा परिवार बेहद दुखी था चर्चा के दौरान परिवार फूटफूट के रोया, वही गाड़ी पंचर, रिपेयर का कार्य करने वाले व्यापारी ने कहा हमारा भविष्य में अंधेरा छा गया है।

 

पूर्व में हुजूर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे नरेश ज्ञानचंदानी ने बेरोजगार हो रहे विक्रेताओं के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा की कोलार के 6 लेन के निर्माण मे प्रशासन द्वारा व्यापारियों डर दहशत का माहौल पैदा किया जा रहा है। कोलार के 6 लेन को लेकर प्रशासन द्वारा बिना सोचे समझे की जा रहीं कार्यवाही से कोलार की जनता नाराज है।

ज्ञानचंदानी ने सवाल उठाए

कोलार में 6 लेन को लेकर प्रशासन दबाव मे आकर जल्दबाजी मे बिना नोटिस के व्यापारियों के दुकान और आमजनता के मकान तोड़ने जा रहे हैं जबकि तोड़ने से पहले नोटिस देकर कागजात की जांच होना चाहिए और उनको मुआवजे की प्रक्रिया को पूरा कर फिर कार्यवाही करना चाहिए ।

विधानसभा मे PWD मंत्री गोपाल भार्गव ने एक सवाल के जवाब मे कहा था कि किसी की संपत्ति को नुकसान नही पहुंचाया जाएगा इसीलिए नोटिस नही दे रहे है
यहां तो उल्टा हो रहा है निजी सम्पति को तोड़ा जा रहा है ।
क्या,ये विधानसभा की अवमानना का मामला नही बनता ?

विकास होता है जनता को राहत और सुविधा देने के लिए न कि किसी की रोजी रोटी छीनकर सड़क पर लाने के लिए।

अगर निर्माण तोड़ने ही था तो नियमानुसार पहले गजट नोटिफिकेशन जारी किया जाता फिर नोटिस देकर सुनवाई की जाती पर यहां तो सब कुछ मनमर्जी से किया जा रहा है ।

चूनाभटटी के रहवासी हाईकोर्ट से स्टे ले आएं जिसमें माननीय हाईकोर्ट ने भोपाल कलेक्टर से जांच समिति बनाकर फिर कार्यवाही करने का निर्देश दिया था। विषय पर प्रशासन का कहना है कि ये सिर्फ चूनाभटटी के लिए है कोलार के अन्य इलाके के लिए नही है जबकि कलेक्टर के अधीन पूरा क्षेत्र होता है ।

प्रशासन का कहना है कि हम ज्यादा F.A.R देंगे जबकि बिल्डर ने नीचे दुकान और ऊपर तीन फ्लोर फ्लैट बनाकर बेच दिये अब प्रशासन से सवाल है कि किसको FAR देंगे वो तय करना सरकार के लिए मुशिकल हैं। तीन मंजिला के फ्लैट के रहवासी बेघर हो जाएंगे और सड़क पर आ जाएंगे क्या इसको विकास कहते हैं?

चूनाभटटी के रहवासी दुखी होकर हाईकोर्ट से स्टे ले आएं जिसमे माननीय हाईकोर्ट ने भोपाल कलेक्टर से जांच समिति बनाकर फिर कार्यवाही करने का निर्देश दिया था
पर प्रशासन का कहना है कि ये सिर्फ चूनाभटटी के लिए है कोलार के अन्य इलाके के लिए नही है जबकि कलेक्टर के अधीन पूरा क्षेत्र होता है ।

प्रशासन का कहना है कि हम ज्यादा F.A.R देंगे जबकि बिल्डर ने नीचे दुकान और ऊपर तीन फ्लोर फ्लैट बनाकर बेच दिये अब प्रशासन से सवाल है कि किसको FAR देंगे वो तय करना सरकार के लिए मुशिकल है
और तीन मंजिला के फ्लैट के रहवासी बेघर हो जाएंगे और सड़क पर आ जाएंगे क्या इसको विकास कहते हैं

नरेश ज्ञानचंदानी ने प्रशासन को कहा है कि किसी के दबाव मे आकर इस तरह जनता को परेशान न किया जाए। पहले गजट नोटिफिकेशन निकाला जाए या विधानसभा मे मंत्री के बयान के आधार पर समाधान निकालकर फिर कार्यवाई हो ।

नव-विवाहिता के लिए खुलेगा लाड़ली बहना योजना का पोर्टल : मुख्यमंत्री चौहान

 

भोपाल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि नव-विवाहिताओं के लिए लाड़ली बहना योजना का पोर्टल ओपन कर पात्र बहनों का पंजीयन कराया जाएगा। बहन, बेटियों का जीवन आसान बनाना हमारी सरकार की प्राथमिकता है। इस उद्देश्य से ही लाड़ली लक्ष्मी, मुख्यमंत्री कन्या विवाह और लाड़ली बहना योजना क्रियान्वित की गई। मुख्यमंत्री चौहान, सागर के केसली जनपद में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में हुए सामूहिक विवाह सम्मेलन में निवास कार्यालय से वर्चुअली शामिल हुए और वर-वधु को आशीर्वाद दिया। सम्मेलन में 240 जोड़े परिणय-सूत्र में बँधे।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि विवाह एक संस्कार है, यह आत्माओं का बंधन और जन्म-जन्म का साथ है। उन्होंने कामना की कि नव-विवाहित दंपति प्रेम से रहें, दोनों परिवारों का मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ाएँ, सातों वचन निभाएँ और समाज के कल्याण के लिए भी योगदान दें। मुख्यमंत्री चौहान ने कलेक्टर सागर को निर्देश दिए कि विवाह-सूत्र में बँध रहे वर-वधु जिस शासकीय योजना और कार्यक्रमों के लिए पात्र हैं उन्हें उन योजनाओं का लाभ दिलाया जाए। सम्मेलन में जनपद अध्यक्ष श्रीमती देवी बाई लोधी, उपाध्यक्ष श्रीमती रेखा रानी, जन-प्रतिनिधि सहित वर-वधु के परिजन उपस्थित थे।

भोपाल में स्थापित होगा महाराणा प्रताप लोक : मुख्यमंत्री चौहान

भोपाल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि महाराणा प्रताप देश के शौर्य के प्रतीक हैं। भोपाल में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप लोक का निर्माण किया जाएगा। यह उनके त्याग, तपस्या, संघर्ष और बलिदान को श्रद्धांजलि होगी। स्मारक में महाराणा प्रताप के जीवन और कार्यों को चित्रित किया जाएगा। साथ ही उनके सात सहयोगियों भामाशाह, पुंजाभील, चेतक और अन्य के योगदान को भी चित्रित कर दर्शाया जाएगा। महाराणा प्रताप द्वारा अपनी संस्कृति और स्वतंत्रता की रक्षा के लिए संघर्ष तथा जीवन मूल्यों पर अडिग रहने की उनकी क्षमता से आने वाली पीढ़ी अवगत हो सके और तदनुसार संस्कार ग्रहण कर सकें, इस उद्देश्य से महाराणा प्रताप लोक का निर्माण सार्थक होगा। प्रदेश में शालेय पाठ्यक्रम में महाराणा प्रताप के शौर्य और वीरता की कहानियाँ पढ़ाई जाएंगी। साथ ही महाराणा प्रताप कल्याण बोर्ड का गठन भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री चौहान लाल परेड मैदान में महाराणा प्रताप जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री चौहान ने महाराणा प्रताप के वंशज डॉ. मेवाड़ का रामदरबार भेंट कर किया स्वागत

मुख्यमंत्री चौहान ने महाराणा प्रताप, महाराज छत्रसाल और महारानी पद्मावती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप जला कर जयंती समारोह का शुभारंभ किया। केंद्रीय कृषि और किसान-कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, महाराणा प्रताप के वंशज महाराज कुमार डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़, प्रदेश के मंत्रीगण, जन-प्रतिनिधि, समाज के वरिष्ठजन और सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री चौहान ने डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ का तलवार तथा रामदरबार भेंट कर स्वागत किया। मुख्यमंत्री चौहान को डॉ. मेवाड़ ने हल्दी घाटी की मिट्टी भेंट कर अभिवादन किया। समाज के वरिष्ठ जन और सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों का साफा बांध कर सम्मान किया गया तथा समारोह के प्रतीक-चिन्ह के रूप में तलवार भेंट की गई।

महाराणा प्रताप का व्यक्तित्व सभी के लिए प्रेरणादायी

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि महाराणा प्रताप का व्यक्तित्व और कृतित्व हम सभी को प्रेरणा देता है। ईमानदारी और सच्चाई से समाज के सभी वर्गों की सेवा करना, प्रगति और विकास के रास्ते पर प्रदेश को अग्रसर करने की प्रेरणा भी हमें महाराणा प्रताप से मिलती है। महाराणा प्रताप शौर्य, स्वाभिमान और स्वतंत्रता के साथ वैभवशाली, गौरवशाली राष्ट्र के निर्माण के प्रतीक भी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वैभवशाली, गौरवशाली, सम्पन्न, समृद्ध और शक्तिशाली भारत का निर्माण हो रहा है। विश्व के समृद्ध और शक्तिशाली देशों में भारत का मान-सम्मान बढ़ा है।

वीर पुरूषों के जन्म-दिवस पर अवकाश देना, उनका ऋण उतारने का एक प्रयास मात्र

मुख्यमंत्री चौहान ने महाराज छत्रसाल बुंदेला को प्रणाम करते हुए कहा कि उनके संबंध में मान्यता थी कि “छत्ता तोरे राज में, धक-धक धरती होय- जित-जित घोड़ा मुख करे, तित-तित फतेह होए”। यह शूरवीरों की धरती है। ऐसे वीर पुरूषों के जन्म-दिवस पर अवकाश देना, उनका ऋण उतारने का एक प्रयास मात्र है। उन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए महाराणा प्रताप की प्रतिबद्धता का स्मरण करते हुए कहा कि यह मेरा प्रण है कि जो भी लोग हमारे देश और प्रदेश के हितों से खिलवाड़ करेंगे वह छोड़े नहीं जाएंगे। आतंकवादियों को समाप्त करना हमारा धर्म है।

हल्दी घाटी की मिट्टी भेंट में मिलने से अभिभूत हुए मुख्यमंत्री

महाराणा प्रताप के वंशज लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ द्वारा हल्दी घाटी की मिट्टी भेंट करने से अभिभूत मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि यह मेरे जीवन की अमूल्य निधि है। हल्दी घाटी की मिट्टी से पवित्र कुछ भी नहीं है, यह भारत के शौर्य और वीरता की प्रतीक है। इस माटी का मान-सम्मान और शान कभी जाने नहीं दूँगा। यह माटी सदैव महाराणा प्रताप के शौर्य की याद दिलाएगी और सही दिशा में कार्य के लिए निरंतर प्रेरित करती रहेगी।

केन्द्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि मुख्यमंत्री चौहान ने महाराणा प्रताप की जयंती पर अवकाश और भोपाल में महारानी पद्मावती की मूर्ति स्थापित कर ऐतिहासिक कार्य किया है। मुख्यमंत्री चौहान ने अपनी अधिकांश घोषणाओं का क्रियान्वयन सुनिश्चित किया है, जो उनकी बड़ी उपलब्धि है।

मुख्यमंत्री चौहान कर रहे हैं भारतीय संस्कृति को पुनर्जीवित

डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने कहा कि मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भारतीय संस्कृति को पुनर्जीवित कर रहे हैं। वे महाराणा प्रताप जी के आदर्शों पर चलकर प्रदेश का विकास कर रहे हैं। उन्होंने महाराणा प्रताप जी की जयंती पर प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित कर यह संदेश दिया है कि हम सब उन्हें याद करें और उनके शौर्य, बलिदान, देश प्रेम और जीवन मूल्यों से प्रेरणा प्राप्त कर अपने जीवन को धन्य करें।

महाराणा प्रताप और महाराजा छत्रसाल की शौर्य गाथा की संगीतमय प्रस्तुति

कार्यक्रम में महाराणा प्रताप और महाराज छत्रसाल की शौर्यगाथा की संगीतमय प्रस्तुति दी गई, जिसे उपस्थित जन-समुदाय द्वारा सराहा गया। पूरा वातावरण वीर रस से ओत-प्रोत हो गया। महाराणा प्रताप की जय, महाराज छत्रसाल की जय के नारों से पांडाल गूंज उठा।

कार्यक्रम में मंत्री सर्वडॉ. अरविंद सिंह भदौरिया, कमल पटेल, विश्वास सारंग, राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, डॉ. प्रभुराम चौधरी, सुउषा सिंह ठाकुर, भोपाल महापौर श्रीमती मालती राय, भोपाल सांसद सुप्रज्ञा सिंह ठाकुर, पूर्व मंत्री रामपाल सिंह और अन्य जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।

महाराणा प्रताप (9 मई 1540–19 जनवरी 1597)

महाराणा प्रताप सिंह सिसोदिया का जन्म ज्येष्ठ शुक्ल तृतीया रविवार विक्रम संवत 1597 तदनुसार 9 मई 1540 राजस्थान के कुम्भलगढ़ में महाराणा उदयसिंह एवं माता रानी जयवन्ताबाई के घर हुआ। वे महावीर राणा सांगा के पौत्र थे। वे इतिहास में वीरता, शौर्य, त्याग, पराक्रम और दृढ़ प्रण के लिये अमर हैं। उन्होंने मुगल बादशाह अकबर की अधीनता स्वीकार नहीं की और कई सालों तक संघर्ष किया, अंततः अकबर महाराणा प्रताप को अधीन करने में असफल रहा। महाराणा प्रताप की नीतियां शिवाजी महाराज से लेकर स्वतंत्रता सेनानियों तक के लिए प्रेरणा-स्त्रोत बनीं। महाराणा जिस घोड़े पर बैठते थे वह घोड़ा चेतक दुनिया के सर्वश्रेष्ठ घोड़ों में से एक था। महाराणा 72 किलो का कवच पहनकर 81 किलो का भाला अपने हाथ में रखते थे। भाला और कवच सहित ढाल-तलवार का वजन मिलाकर कुल 208 किलो का वजन उठाकर वे युद्ध लड़ते थे।

30 मई. 1576, बुधवार को हल्दी घाटी के मैदान में विशाल मुगलिया सेना और रणबाँकुरी मेवाड़ी सेना के मध्य भयंकर युद्ध छिड़ गया। युद्ध में महाराणा ने दुश्मनों के छक्के छुड़ा दिए, परन्तु अकबर की विशाल सेना के आगे राजपूती सेना नहीं टिक पाई और राणा प्रताप को जंगल में शरण लेनी पड़ी, पर उन्होंने अकबर की दासता स्वीकार नहीं की। चित्तौड़ को छोड़ कर महाराणा ने अपने समस्त दुर्गों को शत्रु से पुन: छीन लिया। महाराणा ने चित्तौड़गढ़ व मांडलगढ़ के अलावा संपूर्ण मेवाड़ पर अपना राज्य पुनः स्थापित कर लिया। उदयपुर को उन्होंने अपनी राजधानी बनाया। इसके बाद मुगलों ने कई बार महाराणा को चुनौती दी लेकिन मुगलों को मुँह की खानी पड़ी। आखिरकार, युद्ध और शिकार के दौरान लगी चोटों की वजह से महाराणा प्रताप की मृत्यु 29 जनवरी 1597 को चांवड में हुई।

महाराजा छत्रसाल

मध्यकालीन राजपूत योद्धा महाराजा छत्रसाल बुन्देला (4 मई 1649-20 दिसम्बर 1731) भारत के मध्ययुग के एक महान प्रतापी योद्धा थे। उन्होंने मुगल शासक औरंगज़ेब को युद्ध में पराजित करके बुन्देलखण्ड में अपना स्वतंत्र हिंदू राज्य स्थापित किया और ‘महाराजा’ की पदवी प्राप्त की। महाराजा छत्रसाल का जन्म राजपूत परिवार में हुआ था और वे ओरछा के रुद्र प्रताप सिंह के वंशज थे। वे अपने समय के महान वीर, संगठक, कुशल और प्रतापी राजा थे। उनका जीवन मुगलों की सत्ता के खिलाफ संघर्ष और बुन्देलखण्ड की स्वतन्त्रता स्थापित करने के लिए जूझते हुए निकला। वे जीवन के अन्तिम समय तक अपनी मातृभूमि के लिए संघर्ष करते रहे।

टी20 में अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर हूं : कोहली

बेंगलुरु, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के सलामी बल्लेबाज विराट कोहली ने अगले साल कैरिबियाई क्षेत्र और अमेरिका में होने वाले टी20 विश्व कप से पहले विपक्षी टीमों को चेतावनी देते हुए कहा है कि वह “टी20 क्रिकेट में अपने शीर्ष पर हैं।”कोहली ने रविवार रात गुजरात टाइटन्स के खिलाफ 61 गेंद पर 101 रन की शतकीय पारी खेली और 133 रन पर पांच विकेट गंवा चुकी आरसीबी को 197 रन के स्कोर तक पहुंचाया। कोहली का प्रयास हालांकि उनकी टीम के लिये काफी नहीं रहा और शुभमन गिल (104 नाबाद) ने विजय शंकर (53) की मदद से गुजरात को लक्ष्य तक पहुंचा दिया।कोहली ने शतक जड़ने के बाद कहा, “मैं बेहतरीन महसूस कर रहा हूं। कई लोगों को लगता है कि मेरे टी20 क्रिकेट का स्तर गिर रहा है, लेकिन मैं ऐसा बिल्कुल नहीं समझता। मुझे लगता है कि मैं अपना सर्वश्रेष्ठ टी20 क्रिकेट खेल रहा हूं। मैं अपने खेल का आनंद ले रहा हूं।”कोहली ऑस्ट्रेलिया में हाल ही में हुए टी20 विश्व कप में 98.66 की औसत और 136 से अधिक की स्ट्राइक रेट से 296 रन बनाकर टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज रहे थे, हालांकि उन्होंने उसके बाद से भारत के लिये कोई टी20 मैच नहीं खेला। इससे पहले कि खेल के सबसे छोटे प्रारूप में उनकी फॉर्म को लेकर सवाल उठाये जाते, उन्होंने आईपीएल में अपने प्रदर्शन से सभी आलोचकों को शांत कर दिया।भारत के इस 34 वर्षीय बल्लेबाज ने आईपीएल के 14 मैचों में 53.25 की औसत और 139.82 की औसत से 639 रन बनाये, जिसमें दो शतक और छह अर्द्धशतक शामिल रहे।कोहली ने कहा, “मेरी कोशिश रहती है कि मैं चौके लगाता रहूं और अंत में मौका मिलने पर बड़े शॉट खेलूं। आपको परिस्थितियों को पढ़कर खेलना होता है। मैं लंबे समय से ऐसा करता आ रहा हूं और इससे खुश हूं।”कोहली इस सीजन में आरसीबी के लिये शीर्ष क्रम में अच्छा प्रदर्शन करने वाले एकमात्र अनुभवी बल्लेबाज नहीं हैं। दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस भी इस सीजन अच्छी फॉर्म में रहे और उन्होंने 14 पारियों में कुल 730 रन बनाये।डु प्लेसिस ने कोहली की जमकर तारीफ की और कहा कि उनके साथी सलामी बल्लेबाज के पास खेल के सबसे छोटे प्रारूप में देने के लिये काफी कुछ है।डु प्लेसिस ने कहा, “उन्होंने (कोहली) पूरे सत्र में वास्तव में अच्छी क्रिकेट खेली है। इससे पता चलता है कि विराट के पास टी20 क्रिकेट में काफी कुछ बचा है क्योंकि वह अब भी काफी अच्छा खेल रहे हैं।”

आईसीसी ने भारतीय अंपायर पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

ICC Cricket

दुबई, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने भारतीय अंपायर जतिन कश्यप पर आईसीसी की भ्रष्टाचार रोधी संहिता के दो मामलों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है।आईसीसी की एक विज्ञप्ति के अनुसार, कश्यप पर आचार संहित के अनुच्छेद 2.4.6 और 2.4.7 के उल्लंघन का आरोप है। यह उल्लंघन 2022 में अंतरराष्ट्रीय मैचों की जांच से उत्पन्न हुए।

भोपाल AIIMS में अंगदान से 3 लोगों को नई जिंदगी की उम्मीद, शिवानी को...

0
भोपाल/नर्मदापुरम। अपनों को खोने का दर्द कितना गहरा होता है, यह उस परिवार से बेहतर कौन समझ सकता है, जिसने सड़क हादसे में अपनी...
social welfare 2026

₹53,428 करोड़ की सामाजिक सहायता योजना मंजूर, दिव्यांग पेंशन के नियमों में बदलाव

0
नई दिल्ली, 16 अक्टूबर। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) को अगले पांच वर्षों तक जारी रखने के लिए ₹53,428 करोड़ की...
PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...
Women and Child Development;

महिला एवं बाल विकास पर केंद्र-राज्य मंथन, पोषण और महिला सुरक्षा पर फोकस

0
नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का दो दिवसीय विभागीय सम्मेलन 8 और 9 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जा...
yogi modi modal

उत्तर प्रदेश Social Welfare योजनाएं 2026: पेंशन, छात्रवृत्ति और सरकारी योजनाओं की जानकारी

0
पेंशन, छात्रवृत्ति, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सहायता और गरीब परिवारों के लिए प्रमुख सरकारी योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी उत्तर प्रदेश में सामाजिक कल्याण योजनाओं का दायरा...