Homosexuality :समलैंगिक शादी में पत्नी कौन होगा, जिसे भरण-पोषण का अधिकार मिलता है

सेम सेक्स मैरिज पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई का छठा दिन

केंद्र ने पूछा- समलैंगिक शादी में पत्नी कौन होगा?

नई दिल्ली। सेम सेक्स मैरिज को मान्यता देने वाली 20 याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में छठे दिन की सुनवाई खत्म हो गई है। मामले की अगली सुनवाई 3 मई को होगी। कोर्ट ने केंद्र सरकार से 3 मई तक जवाब मांगा है कि वे बताएं कि समलैंगिक जोड़ों को कानूनी मान्यता के बिना भी शादी की अनुमति दिए जाने से क्या फायदा होगा। सुनवाई के दौरान केंद्र का पक्ष रखते हुए सॉलिसिटर जनरल (SG) तुषार मेहता ने पूछा कि समलैंगिक विवाह में पत्ती कौन होगा, जिसे भरण-पोषण का अधिकार मिलता है। गे या लेस्बियन मैरिज में पत्ती किसे कहेंगे।

इस पर CII चंद्रचूड़ ने कहा कि अगर यह जिक्र सेम सेक्स मैरिज में लागू करने के लिए किया जा रहा है तो इसके मायने हैं कि पति भी रखरखाव का दावा कर सकता है, लेकिन अपोजिट जेंडर वाली शादियों में यह लागू नहीं होगा। सुनवाई CJI डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस एसके कौल, जस्टिस रवींद्र भट, जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस हिमा कोहली की संवैधानिक बेंच कर रही है।

स्पेशल मैरिज एक्ट केवल अपोजिट जेंडर वालों के लिए है। अलग आस्थाओं वालों के लिए इसे लाया गया। सरकार बाध्य नहीं है कि हर निजी रिश्ते को मान्यता दे। याचिकाकर्ता चाहते हैं कि नए मकसद के साथ नई क्लास बना दी जाए। इसकी कभी कल्पना नहीं की गई थी सरकार को किसी रिश्ते को मान्यता देने में धीमा चलना होगा, क्योंकि इस स्थिति में वह सामाजिक और निजी रिश्ते के मंच पर होता है। देखा जाए तो अपोजिट जेंडरवालों में शादियों को नियंत्रित नहीं किया जाता है, लेकिन समाज को लगता है कि आप लोगों को किसी भी उम्र में और कई बार शादी की इजाजत नहीं दे सकते। ऐसी कई चीजें हैं।

अपोजिट जेंडर वाले समलैंगिकों को दिए जाने वाले बेनिफिट की मांग सकते हैं। यह

भाजपा पार्टी के लिए नहीं, देश के लिए सोचती है: मोदी

modi-karnatak

बेंगलुरु, कर्नाटक में सत्ता विरोधी लहर को दरकिनार करने और 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनावों में जीत हासिल करने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को ‘मोदी बनाम कांग्रेस’ करने की पुरजोर कोशिश की।
भाजपा की यह रणनीति पार्टी के मुख्य चुनाव प्रचारक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नयी दिल्ली से कार्यकर्ताओं और कर्नाटक के मतदाताओं को नयी दिल्ली से वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करने के दौरान साफ तौर पर सामने आयी।
मोदी ने अपने संबोधन में पार्टी कार्यकर्ताओं से कांग्रेस की रेवडियां बांटने की संस्कृति को समाप्त करने को कहा और साथ ही कांग्रेस पर झूठ बोलने और भ्रष्टाचार के आरोप लगाये।

कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए मोदी ने कहा, “ इनकी गारंटी का क्या मतलब, जब इनकी वारंटी ही खत्म हो चुकी है। ”
राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा के विरुद्ध सरकार विरोधी लहर, पार्टी में उठते बगावती सुरों और कांग्रेस के राज्य सरकार पर 40 प्रतिशत ‘सरकारी शुल्क’ लगाने जैसे आरोपों के बीच मोदी का आज का संबोधन पूरी तरह से कार्यकर्ताओं में जोश भरने पर केंद्रित नजर आया।
मोदी ने कार्यकर्ताओंं से कहा कि वे लोगों को बताएं कि कैसे कांग्रेस के शासन काल में कर्नाटक में अस्थिरता ने यहां के लोगों को नुकसान पहुंचाया। उन्होंने कहा कि भाजपा के विरोधियों का लक्ष्य केवल चुनाव जीतना है, जबकि भाजपा का उद्देश्य देश को अगले 25 वर्षों में समस्याओं से मुक्ति दिलानी है।

प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा,“ कांग्रेस इस बारे में बात नहीं करती कि देश में दूसरा एम्स बनाने में कितना समय लगा, लगभग 60 साल लग गए। देश में 1947-2014 के बीच केवल 380 मेडिकल कॉलेज थे, जबकि 2014 के बाद से यह बढ़कर 600 से अधिक हो गये हैं। ऐसा इसलिए है, क्योंकि भाजपा तेजी से और समयबद्धता के साथ काम करती है, जबकि कांग्रेस अधूरे मन से काम करती है।

मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ‘शॉर्टकट’ नहीं लेती है, वह देश के विकास और भविष्य के लिए संपत्ति निर्माण की दिशा में काम करती है।

उन्होंने कहा, “ शॉर्टकट आपकी क्षमता को कम कर देगा। भाजपा पार्टी के लिए नहीं, देश के लिए सोचती है। हमें राज्य और देश में सच्चा विकास देखने के लिए रिश्वत और तुष्टिकरण की राजनीति को नष्ट करना होगा। ”उन्होंने राज्य के लोगों को डबल-इंजन सरकार के फायदों के बारे में बताने के लिए कार्यकर्ताओं का भी आह्वान किया और कहा, “ डबल-इंजन सरकार का मतलब है कि लोगों को योजना के लाभ तेजी से देखने को मिले। ”उन्होंने कहा, “ गैर भाजपा शासित राज्यों की सरकारें अपने फायदे के लिए योजनाओं में बदलाव कर देती हैं। अगर डबल इंजन की सरकार नहीं होगी, तो लोगों को समस्याएं होंगी। अगर डबल इंजन की सरकार होगी, तो लोगों के लिए विकास दोगुनी रफ्तार से होगा। ”प्रधानमंत्री ने भरोसा जताया कि जिस तरह से भाजपा कार्यकर्ताओं को लोगों का समर्थन मिला है, उसे देखकर खुशी हुई है कि भाजपा चुनाव में पूर्ण बहुमत हासिल करेगी। भाजपा कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत चुनाव में जीत दिलायेगी।उन्होंने कहा, “ कर्नाटक में लोकतंत्र का त्योहार है। आप भगवान बसवेश्वर की भूमि से हैं, जिन्होंने लोकतंत्र के सिद्धांतों को लोगों तक पहुंचाया। एक राष्ट्रवादी और एक भाजपा कार्यकर्ता होने के नाते, आपके पास दोहरा गौरव है। ”

बद्रीनाथ धाम के खुले कपाट, हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा

badrinaath-dhaam

देहरादून, श्री बद्रीनाथ मंदिर के कपाट गुरुवार को सुबह 7:10 बजे शुभ मुहूर्त पर ब्रहम बेला में पूरे वैदिक मंत्रोचारण एवं विधि विधान के साथ श्रद्वालुओं के लिए खुल गए। इस मौके पर पहली पूजा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नाम से की गई। श्री बद्रीनाथ मंदिर के कपाट के अवसर पर हजारों संख्या में श्रद्वालु मौजूद रहे। सुबह चार बजे से कपाट खुलने की प्रक्रिया शुरू हुई। कुबेर जी, श्री उद्वव जी एवं गाडू घडा दक्षिण द्वार से मंदिर में परिसर में लाया गया। इसके बाद मंदिर के मुख्य पुजारी रावल समेत धर्माधिकारी, हकहकूधारी एवं श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के पदाधिकारियों द्वारा प्रशासन एवं हजारों श्रद्वालुओं की मौजूदगी में विधि विधान के साथ मंदिर के कपाट खोले गए। मुख्य पुजारी वी.सी. ईश्वर प्रसाद नंबूदरी ने गर्भगृह में भगवान बद्रीनाथ की विशेष पूजा-अर्चना करते हुए सबके लिए मंगलमय की कामना की। पहली पूजा प्रधानमंत्री मोदी के नाम से की गई। इसके साथ ही ग्रीष्मकाल के लिए बद्रीनाथ के दर्शन शुरू हो गए है। कपाटोद्घाटन के अवसर पर बद्रीनाथ मंदिर को 15 कुंतल फूलों से सजाया गया।
हल्की बर्फबारी तथा बारिश के बीच सेना की टुकडी ने बैण्ड की मधुर धुन तथा स्थानीय महिलाओं के पारम्परिक संगीत तथा नृत्य के साथ भगवान बद्रीनाथ की स्तुति ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा निर्देशों के अनुरूप बद्रीनाथ मंदिर के कपाट खुलने के अवसर पर तीर्थ यात्रियों के स्वागत में हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गयी, जिससे श्रद्वालु गदगद हो उठे। कपाट खुलने के एक दिन पूर्व से ही बद्रीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी थी। पहले दिन ही हजारों श्रद्धालुओं ने बद्रीनाथ में अखण्ड ज्योति एवं भगवान श्री बद्रीनाथ के दर्शन कर पुण्य अर्जित किया।

बद्रीनाथ मंदिर के कपाट खुलने के साथ ही भू-बैकुण्ठ धाम के आसपास तप्तकुण्ड, नारद कुण्ड, शेष नेत्र झील, नीलकण्ठ शिखर, उर्वशी मन्दिर, ब्रह्म कपाल, माता मूर्ति मन्दिर तथा देश के प्रथम गांव माणा, भीमपुल, वसुधारा जल प्रपात एवं अन्य ऐतिहासिक व दार्शनिक स्थलों पर भी श्रद्वालुओं एवं पर्यटकों की भीड जुटने लगी है।

विगत वर्षो में लाखों श्रद्वालु बद्रीनाथ की यात्रा कर चुके है। पिछले आंकडो पर नजर डाले तो वर्ष 2016 में 654355, वर्ष 2017 में 920466 तथा वर्ष 2018 में 1048051, वर्ष 2019 में 1244993 तथा वर्ष 2020 में 155055 श्रद्वालु बद्रीनाथ पहुॅचे। वर्ष 2021 में कोरोना संकट के कारण 197997 श्रद्वालु ही बदीनाथ पहुंचे, जबकि कोरोना महामारी पर नियंत्रण के बाद विगत वर्ष 2022 में 1763549 श्रद्वालु बद्रीनाथ धाम पहुंचे। इस बार शुरूआत में ही रिकार्ड पंजीकरण के साथ बडी संख्या में श्रद्वालु बदरीनाथ पहुंच रहे है।

कांग्रेस ने कथित भड़काऊ भाषण के लिए शाह और अन्य भाजपा नेताओं के खिलाफ दर्ज करायी शिकायत

amit-shah-fir

बेंगलुरु, कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला और कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार सहित शीर्ष नेताओं ने गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अन्य नेताओं के खिलाफ राज्य में उनकी हालिया रैलियों के दौरान कथित रूप से नफरत फैलाने वाले और भड़काऊ भाषण देने के मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है।कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने श्री शाह के खिलाफ हाई ग्राउंड्स थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि भाजपा नेता ने अपनी रैलियों के दौरान भड़काऊ बयान दिए, वैमनस्य और नफरत को बढ़ावा दिया तथा विपक्ष को बदनाम किया। यह शिकायत 25 अप्रैल के संदर्भ में है, जब श्री शाह ने कई अन्य भाजपा नेताओं के साथ कर्नाटक के विजयपुरा में एक जनसभा को संबोधित किया था।शिकायत में कहा गया है, “अमित शाह ने झूठे और निराधार आरोप लगाकर कांग्रेस की छवि को धूमिल करने के उद्देश्य से झूठे बयानों से भरा भाषण दिया था, जिसका उद्देश्य एकत्रित भीड़ और अन्य मीडिया प्लेटफार्म पर भाषण देखने वाले व्यक्तियों के बीच सांप्रदायिक वैमनस्य का माहौल बनाने का प्रयास करना था।” कांग्रेस ने पुलिस से श्री शाह और अन्य भाजपा नेताओं पर भारतीय दंड संहिता की धारा 153, 505 (2), 171जी और 120बी जैसी धाराओं के तहत मामला दर्ज करने को कहा है।कांग्रेस नेताओं ने शिकायत में यह भी कहा है कि श्री शाह ने कर्नाटक में सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने के इरादे से कांग्रेस और उसके वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ जानबूझकर कई झूठे और सांप्रदायिक आरोप लगाए।शिकायत में कहा गया है, “अमित शाह ने किसी भी वर्ग या समुदाय के लोगों को किसी अन्य वर्ग या समुदाय के खिलाफ अपराध करने के लिए उकसाने के लिए ये बयान दिये और भारतीय दंड संहिता की धारा 505 तथा अन्य प्रावधानों के तहत यह दंडनीय अपराध है।”कांग्रेस ने पुलिस और चुनाव आयोग से श्री शाह और अन्य नेताओं के नफरत भरे भाषण के लिए तत्काल प्राथमिकी दर्ज करने का अनुरोध किया। कांग्रेस ने कथित भड़काऊ भाषण का एक वीडियो लिंक भी शिकायत के साथ संलग्न किया गया है।

अशरफ के वकील का दावा, फर्जी है वायरल चिट्ठी

अतीक-अहमद

 

प्रयागराज, पिछले दिनो पुलिस अभिरक्षा में मारे गये अशरफ की सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक चिट्ठी को उसके वकील ने फर्जी करार दिया है। अशरफ के वकील विजय मिश्र ने गुरूवार को कहा कि मीडिया में जो चिट्ठी वायरल हो रही है, वह फर्जी है और वास्तविकता से कोसों दूर है। उन्होंने वायरल चिट्ठी को पढ़ा और देखा है लेकिन वह अशरफ की चिट्ठी नहीं है। उसमें किसी न्यायालय का प्रार्थना पत्र है। उसको मैनिपुलेट करके चलाया जा रहा है।उन्होने कहा कि वायरल हो रहे चिट्ठी में अशरफ ने न्यायालय से पुलिस अभिरक्षा में नहीं देने और वीडियो कांफ्रेसिंग कराने के लिए आदेश पारित करने का अनुरोध किया था।अधिवक्ता ने कहा “ मैं जब बरेली जेल में अशरफ से मिलने गया था तो उससे चिट्‌ठी के बारे में पूछा था। इस पर उसने बताया था कि लिफाफे की बात तो सही है। चिट्‌ठी कहां है, किसके पास रखी है, इसकी जानकारी मुझे नहीं दी थी। हां, अशरफ ने इतना जरूर कहा था कि अगर उसके साथ कोई घटना होती है या हत्या होती है, तो लिफाफे में बंद चिट्ठी चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया और मुख्यमंत्री को भेज दिया जाये।”उन्होंने कहा कि घटना से पहले अतीक अहमद की शाइस्ता परवीन ने एक चिट्ठी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सुनवाई वीडियाें कांफ्रेसिंग से कराने की अपील की थी।

मध्‍यप्रदेश में नदी की रेत पर निर्भरता कम करने एम सेंड को बढ़ावा दे रही सरकार, एम सैंड प्लांट लगाने की तैयारी

msent

 

भोपाल, मध्‍य प्रदेश की बंद कोयला खदानों का उपयोग अब एम सैंड (यांत्रिकी क्रिया द्वारा पत्थर से निर्मित रेत) बनाने में उपयोग किया जाएगा। खदानों से पर्याप्त मात्रा में कोयला निकालने के बाद पत्थरों का बड़ा सा पहाड़ खड़ा हो जाता है। इन पत्थरों से रेत बनाई जाएगी। इसके लिए राज्य सरकार कोल इंडिया से भी बात कर रही है। फिलहाल, सिंगरौली में इस तरह का प्लांट संचालित किया जा रहा है। इसी तर्ज पर प्रदेश के अन्य जिलों में यह प्रयोग करने की तैयारी है।

सिगरौली में एनसीएल चला रही एम सैंड निर्माण संयंत्र

सिंगरौली जिले में भारत सरकार की मिनीरत्न कंपनी नार्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) एम सैंड निर्माण संयंत्र संचालित कर रही है। एनसीएल आने वाले समय में अपनी विभिन्न परियोजनाओं में इस तरह के संयंत्र की स्थापना पर विचार कर रही है। एनसीएल इस प्लांट के माध्यम से प्रति दिन एक हजार क्यूबिक मीटर रेत बनाएगी, जिसके लिए 1429 क्यूबिक मीटर अधिभार का उपयोग किया जाएगा। इस प्रकार एनसीएल वर्षभर में तीन लाख क्यूबिक मीटर एम सैंड का उत्पादन करेगी।

नदी की रेत पर निर्भरता कम करने एम सेंड को बढ़ावा दे रही सरकार

राज्य सरकार की मंशा है कि नदी से निकलने वाली प्राकृतिक रेत पर निर्भरता कम हो और नदियों को बचाया जा सके। इसके लिए राज्य सरकार एम सैंड को प्रोत्साहित कर रही है, यही वजह है कि एम सैंड पर रायल्टी भी बहुत कम रखी है। नई रेत नीति में एम सैंड के लिए अलग से प्रविधान किए जाएंगे। इसके लिए अन्य राज्यों का भी अध्ययन कराया जा रहा है।

पूर्व विधायक रघुराज कंसाना को झटका, चलेगा मुकदमा- तीन मई को गवाह बुलाए

raghuraj kansana

ग्वालियर. एमपी-एमएलए कोर्ट से मुरैना के पूर्व विधायक रघुराज कंसाना को बड़ा झटका लगा है. कोर्ट ने शासन के उस आवेदन को खारिज कर दिया, जिसमें रघुराज कंसाना पर दर्ज हत्या के प्रयास, लूट सहित अन्य धाराओं के केस को वापस लेने के लिए आवेदन किया था. कोर्ट ने कहा इसमें गवाही लगभग पूरी हो चुकी है. गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज है. केस वापस लेने में कोई लोकहित नहीं है.

दरअसल सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार सांसद, विधायकों के खिलाफ केस वापस लेने का अधिकार हाई कोर्ट की कमेटी को है. इस आवेदन के खारिज होने के बाद अब पूर्व विधायक पर मुकदमा चलाया जाएगा.कोर्ट ने तीन मई को गवाह बुलाए हैं.

पुलिस हिरासत से भाई को छुड़ा ले गए थे कंसाना

पूर्व विधायक रघुराज कंसाना के भाई पर धोखाधड़ी की एफआइआर हुई थी. दिल्ली के साकेत कोर्ट के आदेश पर दिल्ली पुलिस की एक टीम ने 9 मई 2012 को मुरैना से पूर्व विधायक के भाई को पकड़ लिया था. दिल्ली पुलिस की टीम आरोपी को लेकर मुरैना कोतवाली थाने पहुंची. इस बीच पूर्व विधायक रघुराज कंसाना अपने समर्थकों के साथ थाने पहुंचे और उन्होने अपने भाई को छुड़ाने के लिए हमला कर दिया था. पुलिसकर्मियों के हथियार लूट लिए थे और गोली भी चलाई थी और अपने भाई को छुड़ा ले गए थे.

मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान का दूसरा चरण 10 से 25 मई तक

MP Government Department Shivraj singh chouhan

Bhopal News, शासकीय विभागों (MP Government Department )से आम नागरिकों को उपलब्ध कराई जाने वाली सेवाओं और उनकी समस्याओं के शत-प्रतिशत निराकरण के लिए प्रदेश में 10 से 25 मई तक मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान का दूसरा चरण चलाया जायेगा। अभियान का प्रथम चरण केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं में शत-प्रतिशत सेचुरेशन प्राप्त करने के लिए चलाया गया था। इसमें 83 लाख से अधिक पात्र हितग्राही लाभांवित हुए।

अभियान के दो प्रमुख घटक

पहला घटक :- पहला ऐसे सभी विभागों में, जो नागरिक सेवाओं से संबंधित हैं, यथा राजस्व, नगरीय विकास एवं आवास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा ऊर्जा विभाग आदि के मैदानी कार्यालयों में लंबित आवेदनों का यथा संभव शत-प्रतिशत निराकरण करना है। दूसरा सी.एम. हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों का निराकरण करना। इसके लिये सभी जिले के सभी शासकीय कार्यालयों में नागरिक सेवाओं के प्रदाय से संबंधित लंबित सभी आवेदनों के निराकरण का अभियान चलाया जायेगा। यह सुनिश्चित किया जायेगा कि कोई भी आवेदन बिना वैध कारण के कार्यालय में लंबित न रहे।

दूसरा घटक:- सी.एम. हेल्पलाइन में 15 अप्रैल 2023 तक दर्ज, वर्तमान में लंबित शिकायतों का शत-प्रतिशत निराकरण किया जाना सुनिश्चित किया जायेगा। उल्लेखनीय है कि जिलों एवं विकासखण्ड स्तर पर होने वाली जन-सुनवाई में प्राप्त होने वाले आवेदन-पत्रों को भी सी.एम. हेल्पलाइन पोर्टल पर दर्ज किया जाता है। जन-सुनवाई के माध्यम से प्राप्त होने वाली शिकायतों का भी निराकरण इस अभियान अवधि में किया जायेगा। निराकरण की सूचना संबंधित शिकायतकर्ता को भी अनिवार्य रूप से दी जायेगी।

अभियान का क्रियान्वयन एवं समीक्षा

जिला स्तर पर अभियान की रूपरेखा प्रभारी मंत्री के साथ चर्चा कर जिला कलेक्टर द्वारा तैयार की जायेगी। संभागायुक्त जिला एवं अनुभाग स्तर पर अभियान के संचालन की नियमित समीक्षा, पर्यवेक्षण एवं अनुश्रवण करेंगे। अभियान अंतर्गत लक्ष्यों को समय-सीमा में प्राप्त करने के लिए नवाचार भी होंगे। राज्य स्तर पर अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन और समस्याओं के निराकरण के लिये अपर सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय श्री संदीप अष्ठाना को नोडल अधिकारी बनाया गया है।

पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर

Petrol-price

 

दिल्ली, वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल में तेजी आने के बीच घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतें आज भी स्थिर रही, जिससे दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा।तेल विपणन करने वाली प्रमुख कंपनी हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन की वेबसाइट पर आज जारी दरों के अनुसार, देश में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में इनकी कीमतों के यथावत रहने के साथ ही मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर पर रहा।वैश्विक स्तर पर आज अमेरिकी क्रूड 0.92 प्रतिशत बढ़कर 77.78 डॉलर प्रति बैरल और लंदन ब्रेंट क्रूड 0.78 प्रतिशत की तेजी लेकर 81.40 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

देश के चार महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार रही:

…………………………………… पेट्रोल ………………………डीजल ( रुपये प्रति लीटर)

दिल्ली …………………………. 96.72……………………….. 89.62

मुंबई ……………………………106.31……………………… 94.27

चेन्नई ……………………………102.73……………………….94.33

कोलकाता …………………….106.03……………………….92.76

एमजी ने लाँच की छोटी कॉमेट ईवी कार , कीमत 7.98 लाख

ecar

दिल्ली,यात्री वाहन बनाने वाली कंपनी एम जी मोटर ने आज अपनी बहुप्रतीक्षित दो डोर और चार सीट वाली छोटी इलेक्ट्रिक कार कॉमेट ईवी लॉच कर दी जिसकी एक्स शोरूम विशेष आमंत्रण कीमत 7.98 लाख रुपये है।
एमजी मोटर इंडिया के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक राजीव चाबा ने इस छोटी ईवी को लाँच करते हुये कहा कि कॉमेट ईवी शहरी आवाजाही के लिए छोटे वाहन के उपयोग को नये सिरे से परिभाषित करेगी। यह सिर्फ कार ही नहीं है बल्कि यह शहरी आवाजारी के साधन को बदलने वाला है।

उन्होंने कहा कि शहर में दैनिक उपयोग के लिए कॉमेट ईवी काे डिजाइन किया गया है। एमजी कॉमेट ईवी लेटेस्ट साइक जीम वुलिंग के ग्लोबल स्मॉल इलेक्ट्रिक व्हीकल (जीएसईवी) प्लेटफॉर्म पर आधारित है। एमजी कॉमेट ईवी में कंपनी ने 17.3केडब्ल्यूएच क्षमता वाली लिथियम आयन बैटरी पैक लगाया है। जिसके साथ सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर को जोड़ा गया है। यह 42 पीएस की पावर और 110 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है। उन्होंने कहा कि भले ही यह छोटी कार है लेकिन सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया गया है। इसमें ऐसी कोशिश की गयी है कि ग्राहक स्टाइल और सुविधा से समझौता किये बगैर स्मार्ट च्वाइस अपना सकता है। इसमें दो फ्रंट एयरबैग, एबीएस प्लस ईबीएस, सीट बेल्ट, रियर पार्किंग कैमरा एवं सेंसर, आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट जैसे फीचर भी दिये गये हैं।
कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज होने पर यह कार 230 किलोमीटर तक चल सकती है जो किसी भी शहरी कम्युटर के लिए बहुत अधिक है। एक अध्ययन के मुताबिक शहर में एक व्यक्ति प्रतिदिन 30 किलोमीटर ही कार चलता है और इस लिहाज से यह बैटरी पर्याप्त है। इसके साथ मिलने वाले होम चार्जर से ये बैटरी 5 घंटे में 10 से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाती है जबकि फुल चार्ज होने के लिए इसे 7 घंटे का समय लगेगा। कंपनी का कहना है कि यदि कोई व्यक्ति महीने में एक हजार किलोमीटर इस कार को चलायेगा तो उसको करीब 519 रुपये का ही बिजली का बिल भरना होगा।
इस इलेक्ट्रिक कार को क्यूबिक डिजाइन का बनाया है जो काफी छोटे आकार की है। 2,010 एमएम लंबे व्हीलबेस वाली एमजी कॉमेट ईवी की लंबाई 2,974 एमएम है जिसके साथ चौड़ाई 1,505 एमएम और ऊंचाई 1,640 एमएम रखी गई है। कंपनी ने इस छोटी इलेक्ट्रिक कार में कई फीचर दिये है। इसके इंटीरियर को काफी आकर्षक बनाया गया है जो प्रीमियम जैसे लुक में है। इसमें 10.25-इंच का फुल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 10.25-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और ट्विन-स्पोक मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग जैसे कई फीचर्स शामिल हैं। सुरक्षा पर भी इस छोटी ईवी में विशेष ध्यान दिया गया है और इसमें सुरक्षा के सभी फीचर भी है।

भोपाल AIIMS में अंगदान से 3 लोगों को नई जिंदगी की उम्मीद, शिवानी को...

0
भोपाल/नर्मदापुरम। अपनों को खोने का दर्द कितना गहरा होता है, यह उस परिवार से बेहतर कौन समझ सकता है, जिसने सड़क हादसे में अपनी...
social welfare 2026

₹53,428 करोड़ की सामाजिक सहायता योजना मंजूर, दिव्यांग पेंशन के नियमों में बदलाव

0
नई दिल्ली, 16 अक्टूबर। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) को अगले पांच वर्षों तक जारी रखने के लिए ₹53,428 करोड़ की...
PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...
Women and Child Development;

महिला एवं बाल विकास पर केंद्र-राज्य मंथन, पोषण और महिला सुरक्षा पर फोकस

0
नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का दो दिवसीय विभागीय सम्मेलन 8 और 9 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जा...
yogi modi modal

उत्तर प्रदेश Social Welfare योजनाएं 2026: पेंशन, छात्रवृत्ति और सरकारी योजनाओं की जानकारी

0
पेंशन, छात्रवृत्ति, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सहायता और गरीब परिवारों के लिए प्रमुख सरकारी योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी उत्तर प्रदेश में सामाजिक कल्याण योजनाओं का दायरा...