24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रीवा में पंचायत प्रतिनिधि और जन-प्रतिनिधि कार्यक्रम में शामिल होंगे

madi-ji-in rewa

 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश का सौभाग्य है कि राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रीवा पधार रहे हैं। यह दिन पंचायती राज संस्थाओं और ग्रामीण विकास के लिए ऐतिहासिक होगा। अधिक से अधिक पंचायत प्रतिनिधि और जन-प्रतिनिधि कार्यक्रम में शामिल हों और वर्चुअली भी लोग कार्यक्रम से जुड़ें। मुख्यमंत्री चौहान, प्रधानमंत्री मोदी के आगमन तथा राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस के लिए रीवा में जारी तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्यमंत्री निवास स्थित कार्यालय भवन समत्व में हुई बैठक में मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव मलय श्रीवास्तव तथा मोहम्मद सुलेमान, पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना और अन्य अधिकारी उपस्थित थे। रीवा संभागायुक्त और कलेक्टर वर्चुअली शामिल हुए।

बताया गया कि रीवा स्थित एस.ए.एफ. ग्राउंड में मुख्य कार्यक्रम होगा। प्रधानमंत्री मोदी गृह प्रवेशम कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के 4 लाख 11 हजार हितग्राहियों को गृह प्रवेश कराएंगे तथा जल जीवन मिशन के 7573 करोड़ 64 लाख रूपये के कार्यों का शिलान्यास करेंगे। इसमें रीवा बाणसागर समूह जल प्रदाय योजना, टमस समूह जल प्रदाय योजना, सतना बाणसागर-2 समूह जल प्रदाय योजना, सीधी बाणसागर समूह जल प्रदाय योजना और गुलाब सागर समूह जल प्रदाय योजना सम्मिलित हैं।

प्रधानमंत्री मोदी द्वारा रेलवे परियोजनाओं का लोकार्पण भी प्रस्तावित है। इसमें मध्यप्रदेश के रेल नेटवर्क के शत-प्रतिशत विद्युतीकरण के साथ ही बीना -कोटा रेल खण्ड का दोहरीकरण, छिंदवाड़ा- नैनपुर-मंडला फोर्ट रेल खण्ड का गेज परिवर्तन और विद्युतीकरण, बिरला नगर- उदी मोड फोर्ट रेलखण्ड और महोबा- खजुराहो- उदयपुरा रेल खण्ड का विद्युतीकरण शामिल है। प्रधानमंत्री मोदी इंदौर एवं ग्वालियर स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों का शुभारंभ करेंगे तथा तीन नई यात्री रेल रीवा-इतवारी वाया छिंदवाड़ा यात्री ट्रेन, छिंदवाड़ा- नैनपुर यात्री ट्रेन तथा नैनपुर-छिंदवाड़ा ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।

प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत एकम समावेशी विकास वेबसाइट और मोबाइल एप की नेशनल लॉन्चिंग भी करेंगे। ई ग्राम स्वराज पोर्टल और पंचायत स्तर पर सामग्री क्रय के लिए जेम पोर्टल का भी राष्ट्रीय स्तर पर शुभारंभ किया जाएगा। रीवा में प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, आजीविका मिशन, अमृत सरोवर, ग्रामीण पर्यटन के अंतर्गत विकसित होम स्टे, हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर, जल जीवन मिशन, स्वामित्व योजना, रीवा अल्ट्रा मेगा सौर ऊर्जा परियोजना, बाणसागर परियोजना, वाइट टाइगर (सफेद शेर) और कृषि संबंधित प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

सिनेमेटोग्राफ एक्ट 2023 को मंत्रिमंडल की मंजूरी

anurag-thakur

दिल्ली, सरकार सिनेमा जगत में बड़ी समस्या बन चुकी पायरेसी से निपटने के लिए सिनेमेटोग्राफ एक्ट 2023 में इस पर अंकुश लगाने का प्रावधान करने जा रही है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को यहां हुई केन्द्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी दी गयी।बैठक के बाद केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि सिनेमा जगत में भयंकर रूप ले चुकी पायरेसी की समस्या से निपटने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि सरकार इसके लिए सिनेमेटोग्राफ एक्ट 2023 लेकर आ रही है। यह विधेयक संसद के आगामी सत्र में लाया जायेगा।

मप्र में आनलाइन गेम पर नियंत्रण के लिए भी कानून बनेगा

 

भोपाल, मध्यप्रदेश में कानून में संशोधन कर आनलाइन गेम को जुआ एक्ट से जोड़ा जाएगा। इसके बाद दांव लगाकर खेला गया आनलाइन गेम भी जुआ की श्रेणी में आएगा और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकेगी। बुधवार को कानून-व्यवस्था की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जुआ एक्ट में बदलाव के निर्देश दिए हैं। बैठक में अपर मुख्य सचिव गृह डा़ राजेश राजौरा, पुलिस महानिदेशक सुधीर कुमार सक्सेना मौजूद थे, जबकि आइजी, डीआइजी सहित सभी जिलों के पुलिस अधीक्षक एवं अन्य अधिकारी वर्चुअल जुड़े थे।

मुख्यमंत्री ने पुलिस मुख्यालय स्तर पर चिटफंड सेल गठित करने के भी निर्देश दिए हैं। जो नियमित रूप से धोखाधड़ी करने वाले मामलों की निगरानी करेगी। यह सेल यह भी देखेगी कि जिन लोगों के चिटफंड कारोबारियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया है, उन्हें राशि वापस मिल भी रही है या नहीं और मिली है तो अब तक कितनी मिल चुकी है। मुख्‍यमंत्री ने बैठक के दौरान कहा कि अवैध मदरसे और ऐसे संस्थान जहां कट्टरता का पाठ पढ़ाया जा रहा है, उसका रिव्यू किया जाएगा। कट्टरता और अतिवाद बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही पुलिस अधिकारियों से कहा कि अहाते बंद होने के बाद कहीं और से शराब न बिके इस पर सतत नजर रखें और कार्रवाई करें, ऐसे स्थानों को ध्वस्त करें। पेसा नियम में पुलिस के पक्ष को अच्छे से देख लें और रिव्यू कर लें। सायबर अपराध पर निरंतर कार्रवाई करें। तकनीक का इस्तेमाल करें। उन्होंने अवैध रेत खनन, बालाघाट में नक्सल, बुरहानपुर में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की प्रशंसा की।

पूनम ढिल्लों ने की अपनी 27 वर्षीय बेटी का फोटो शेयर, नेटीजन्स कर रहे है पसंद

Dhillon Daughter Paloma

अपनी खूबसूरती और अदाकारी के लिए फेमस पूनम ढिल्लों (Poonam Dhillon) ने लाखों लोगों के दिलों पर राज किया है. पूनम ढिल्लों ने कई साल फिल्में करने के बाद भले आज फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली है लेकिन उनकी खूबसूरती की तारीफ आज भी फैंस करते रहते हैं. फिल्मों से दूरी बनाने के बाद अब पूनम ढिल्लों (Poonam Dhillon Daughter) सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव दिखाई हैं, वह अपनी फैमिली की खूब सारी फोटोज शेयर करती हैं. हाल में एक्ट्रेस ने अपनी बेटी पलोमा ढिल्लों की तस्वीरें शेयर की थीं, जिन्हें देख नेटीजन्स आहें भरते नहीं थक रहे हैं.

पूनम ढिल्लों (Poonam Dhillon Instagram) की बेटी पलोमा ढिल्लों 27 साल की हो चुकी हैं. पलोमा ढिल्लों का सोशल मीडिया पेज ऐसे तो कई खूबसूरत तस्वीरों से भरा पड़ा है इन्ही तस्वीरों में पूनम ढिल्लों (Poonam Dhillon Daughter Paloma) की बेटी पलोमा हद से ज्यादा ग्लैमरस दिख रही हैं. पूनम एक फोटो में ऑरेंज कलर की शॉर्ट ड्रेस में कैमरा के लिए पोज दे रही हैं तो दूसरी में बीच पर व्हाइट कलर की बोल्ड ड्रेस पहने दिखाई दे रही हैं.

8वें वार्षिक नाटो सम्मेलन का उद्घाटन: चीन के पास 2035 तक 1,500 परमाणु हथियार होंगे: नाटो

nato

मॉस्को, उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के महासचिव जेन्स स्टोलटेनबर्ग ने मंगलवार को कहा कि चीन के पास 2035 तक करीब 1,500 परमाणु हथियार होंगे लिहाजा गठबंधन को “अधिक खतरनाक और प्रतिस्पर्धी दुनिया” के लिए अपने दृष्टिकोण पर पुनर्विचार करने और इसे अपनाने की जरूरत है।शस्त्र नियंत्रण, निरस्त्रीकरण और सामूहिक विनाश अप्रसार के हथियारों पर 18वें वार्षिक नाटो सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुये श्री स्टोलटेनबर्ग ने कहा, “रूस हमारी सुरक्षा के लिए सबसे सीधा खतरा है। लेकिन व्यापक वैश्विक सुरक्षा परिदृश्य भी परेशान कर रहा है। चीन अपनी क्षमताओं के बारे में बिना किसी पारदर्शिता के अपने परमाणु शस्त्रागार को तेजी से बढ़ा रहा है। ईरान और उत्तर कोरिया खुले तौर पर अपने स्वयं के परमाणु कार्यक्रम और वितरण प्रणाली विकसित कर रहे हैं।” .. लंबी अवधि में, हमें एक अधिक खतरनाक और प्रतिस्पर्धी दुनिया के लिए अपने दृष्टिकोण पर फिर से विचार करने और उसे अनुकूलित करने की आवश्यकता है। और इसका मतलब चीन के साथ मुकाबला है। जिसके पास 2035 तक 1,500 परहमाणु हथियार होने का अनुमान है,।”ग्रुप ऑफ सेवन (जी-7) ने मंगलवार को चीन से देश के परमाणु शस्त्रागार के कथित विस्तार के बीच अमेरिका के साथ रणनीतिक जोखिम कम करने की चर्चा में शामिल होने का आह्वान किया और उन वस्तुओं और प्रौद्योगिकियों को नियंत्रित करने के महत्व की पुष्टि की, जिनका इस्तेमाल सैन्य उद्देश्यों के लिए किया जा सकता है। मुख्य रूप से बहुपक्षीय निर्यात नियंत्रण व्यवस्थाओं के माध्यम से।”चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने उसी दिन, कहा कि जी 7 देश अंतरराष्ट्रीय परमाणु निरस्त्रीकरण प्रणाली को लगातार कमजोर करते हुए दूसरे देशों की परमाणु नीतियों की मनमाने ढंग से आलोचना करते हैं।

दो मालगाड़ियों के बीच टक्कर से लोको पायलट की मौत, रेल यातायात अवरुद्ध

train

बिलासपुर, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (एसईसीआर) के बिलासपुर-कटनी खंड में सिंहपुर रेलवे स्टेशन के समीप बुधवार की सुबह एक मालगाड़ी ने सिग्नल ओवरसूट कर दूसरी मालगाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी जिससे इंजन में आग लग गयी और करीब नौ-दस डिब्बे पटरी से उतर गये वहीं घटना में एक लोको पायलट की मौत होने तथा कुछ लोगों के घायल होने की रिपोर्टें है।
रेलवे सूत्रों के मुताबिक दुर्घटना करीब 07.00 बजे उस समय हुई जब सिंहपुर स्टेशन के समीप एक मालगाड़ी ने सिग्नल ओवरसूट कर दिया और अन्य मालगाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी। घटना की सूचना मिलते ही बिलासपुर रेल मंडल के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और स्थानीय प्रशासन की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उन्होंने बताया कि जांच के बाद ही दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
इस बीच दुर्घटना के बाद अप, डाउन एवं मिडिल तीनों लाइन पर रेल यातायात अवरूद्ध हो गया और कुछ ट्रेनें रद्द कर दी गयी तथा कुछ ट्रेनों को रिशेड्यूल करने के.साथ ही परिवर्तित मार्ग से चलाया जायेगा।
एसईसीआर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी साकेत रंजन ने बताया कि ट्रेन नंबर 18234 बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस , 08740 बिलासपुर-शहडोल मेमू , 08749 शहडोल-अम्बिकापुर मेमू , 08758 अम्बिकापुर-अनुपपुर मेमू और 08759 अनुपपुर-मनेंद्रगढ़ मेमू , 08739 शहडोल-बिलासपुर मेमू , 18576 अंबिकापुर-शहडोल मेमू और 18755 शहडोल-अंबिकापुर मेमू आज रद्द कर दी गयी। इसी प्रकार 08757 मनेंद्रगढ़-अम्बिकापुर मेमू और 08750 अम्बिकापुर-शहडोल मेमू कल गुरुवार को रद्द रहेगी ।
दुर्ग से चलने वाली ट्रेन नंबर 20847 दुर्ग – ऊधमपुर एक्सप्रेस को आज दो घंटे विलंब से रवाना किया जायेगा। ट्रेन नंबर 08747 बिलासपुर – कटनी को पेंड्रारोड में , 11266 अम्बिकापुर – जबलपुर को बिजुरी में और 11265 जबलपुर – अम्बिकापुर को जबलपुर में रद्द कर दिया गया है। दूसरी तरफ बरौनी से 18 अप्रैल को रवाना हुई 15231 बरौनी – गोंदिया एक्सप्रेस और अजमेर से 18 अप्रैल को रवाना हुई 18208 अजमेर – दुर्ग एक्सप्रेस को परिवर्तित मार्ग से चलाया जायेगा।
उन्होंने बताया कि आवश्यक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 1072 स्थापित किया गया है।

13 जून को न्यूयॉर्क में ट्रिबेका फेस्टिवल में होगा आदिपुरुष का वर्ल्ड प्रीमियर

adipurush

 

मुंबई, दक्षिण भारतीय स्टार प्रभास की आने वाली फिल्म आदिपुरुष का वर्ल्ड प्रीमियर 13 जून को न्यूयॉर्क में ट्रिबेका फेस्टिवल में होगा।ओम राउत निर्देशित फिल्म आदिपुरूष में प्रभास, कृति सैनन, सैफ अली खान और सनी सिंह ने मुख्य भूमिका निभायी है। न्यूयॉर्क में ट्रिबेका फेस्टिवल में आदिपुरूष का वर्ल्ड प्रीमियर 13 जून को होगा, जबकि यह फेस्टिवल 07 से 18 जून तक चलेगा। यह फिल्म दुनिया भर में 16 जून को रिलीज होगी। आदिपुरुष टी-सीरीज़ के भूषण कुमार और कृष्ण कुमार, ओम राउत, प्रसाद सुतार और रेट्रोफाइल्स के राजेश नायर द्वारा निर्मित है।फिल्म के निर्देशक ओम राउत ने कहा, “ आदिपुरूष एक फिल्म नहीं पर एक भाव है। एक ऐसी कहानी के लिए हमारा नजरिया है जो भारत की भावना के साथ जुड़ा है। आदिपुरुष को दुनिया के प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल्स में से एक के सम्मानित जूरी द्वारा चुना गया है।ट्रिबेका फेस्टिवल का यह प्रीमियर वास्तव में मेरे लिए और पूरी टीम के लिए बहुत खास है क्योंकि हमें वैश्विक स्तर पर एक ऐसी कहानी दिखाने का मौका मिला है जो हमारी संस्कृति में गहराई तक समाई हुई है। इसके वर्ल्ड प्रीमियर पर दर्शकों की प्रतिक्रिया देखने के लिए हम असल में रोमांचित और उत्साहित हैं।”टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार ने कहा, भारतीय सिनेमा को वैश्विक स्तर पर ले जाना वास्तव में हम सभी के लिए गर्व का पल है। ट्रिबेका फेस्टिवल दुनिया के सबसे प्रशंसित प्लेटफार्मों में से एक है और हमारी फिल्म के लिए, जो न केवल प्यार का फल है बल्कि भारतीय इतिहास को भी दर्शाता है। यहां प्रदर्शित किया जाना विनम्र, रोमांचक और जबरदस्त है। आदिपुरुष सभी के लिए एक विजुअल ट्रीट होने जा रहा है, और मुझे यकीन है कि वैश्विक दर्शकों पर इसका एक मंत्रमुग्ध करने वाला प्रभाव होगा।”प्रभास ने कहा, “मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं कि आदिपुरुष का वर्ल्ड प्रीमियर ट्रिबेका फेस्टिवल, न्यूयॉर्क में होगा। आदिपुरुष का वैश्विक मंच पर पहुंचना मुझे न केवल एक अभिनेता के रूप में बल्कि एक भारतीय के रूप में भी बेहद गौरवान्वित करता है। मैं ट्रिबेका में दर्शकों की प्रतिक्रिया देखने के लिए उत्सुक हूं।”

21 अप्रैल को सिविल सेवकों को करेंगे संबोधित प्रधानमंत्री मोदी

modi

 

दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 21 अप्रैल को सिविल सेवा दिवस के अवसर पर विज्ञान भवन में सिविल सेवकों को संबोधित करेंगे।आज यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार प्रधानमंत्री ने राष्ट्र निर्माण में सिविल सेवकों के योगदान की लगातार सराहना की है तथा उन्हें और अधिक मेहनत करने के लिए उत्साहित किया है। यह कार्यक्रम देश भर के सिविल सेवकों को उत्साहित और प्रेरित करने में प्रधानमंत्री के लिए एक उपयुक्त मंच के रूप में काम करेगा, ताकि वे विशेष रूप से अमृत काल के इस महत्वपूर्ण चरण के दौरान समान उत्साह के साथ देश की सेवा कर सकें।इस आयोजन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार भी प्रदान करेंगे। इस पुरस्कार को आम नागरिकों के कल्याण के लिए केंद्र और राज्य सरकारों के जिलों और संगठनों द्वारा किए गए असाधारण और अभिनव कार्यों को मान्यता देने की दृष्टि से स्थापित किया गया है।चार चिन्हित प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों – हर घर जल योजना के माध्यम से स्वच्छ जल को बढ़ावा, हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर के माध्यम से स्वस्थ भारत को बढ़ावा, समग्र शिक्षा के माध्यम से एक समान और समावेशी कक्षा के वातावरण के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा, आकांक्षी जिला कार्यक्रम के माध्यम से समग्र विकास – संतृप्ति दृष्टिकोण पर विशेष ध्यान देने के साथ समग्र प्रगति में किए गए अनुकरणीय कार्यों के लिए पुरस्कृत किया जाएगा। उपरोक्त चार चिन्हित कार्यक्रमों के लिए आठ पुरस्कार दिए जाएंगे, जबकि नवाचारों के लिए सात पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

क्रिकेटर मुथैया मुरलीधरन पर बनी बायोपिक ‘800’ की चर्चा

mirli

श्रीलंका के क्रिकेटर मुथैया मुरलीधरन के 51वें जन्मदिन पर फिल्म निर्माण कंपनी ‘मूवी ट्रेन मोशन पिक्चर्स’ ने उनकी बायोपिक ‘800’ का पहला मोशन पोस्टर जारी किया। निर्माताओं ने सोमवार को फिल्म का पोस्टर सोशल मीडिया मंच ट्विटर पर साझा करते हुए लिखा, ‘‘ 22 गज की पिच से परे उनकी कहानी पेश करते हुए हमें गर्व है।’’ फिल्म का लेखन व निर्देशन एम. एस. श्रीपति ने किया है। इसमें मुरलीधरन का किरदार अभिनेता मधुर मित्तल ने निभाया है। मुथैया मुरलीधरन के टेस्ट क्रिकेट में 800 विकेट लेने के रिकार्ड के मद्देनजर फिल्म का नाम ‘800’ रखा गया है। मुरलीधरन ने अपने करियर में 133 टेस्ट, 350 एकदिवसीय और 12 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। उन्होंने क्रिकेट के सबसे लंबे प्रारूप (टेस्ट क्रिकेट) में 800 विकेट, एकदिवसीय क्रिकेट में 534 और टी-20 क्रिकेट में 13 विकेट अपने नाम किए। वह 1996 में श्रीलंका की एकदिवसीय विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा भी थे। यह फिल्म, तमिल, तेलुगु और हिंदी भाषा में रिलीज की जाएगी।

मां कंकाली मंदिर परिसर में पुलिस चौकी बनाने की मांग, कांग्रेस नेता विष्णु विश्वकर्मा ने लिखा डीजीपी को पत्र

 

भोपाल। रायसेन जिले के गोदावरी क्षेत्र मां कंकाली धाम मंदिर में बीते दिनों चोरी का प्रयास करने वाले चोरों ने पुजारियों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसके चलते मंदिर पुजारियों में भय और रोष का वातावरण बना हुआ है। हालांकि इस मामले में उनका कहना है कि मंदिर पुनर्निर्माण का कार्य चल रहा है जिसके चलते मंदिर में दरवाजे नहीं लग पाए हैं, जिससे यहां किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति सहज ही निर्मित हो सकती है। इसके पहले भी मां कंकाली मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया जा चुका है, वही कांग्रेस नेता और पूर्व जिला पंचायत सदस्य विष्णु विश्वकर्मा ने इस मामले में पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर कंकाली मंदिर परिसर में पुलिस चौकी बनाने की मांग की है। विष्णु विश्वकर्मा के अनुसार कंकाली मंदिर में चोरी करने के प्रयास में पुजारियों पर हमला करने की इस घटना कोई छोटी घटना नहीं है। रायसेन कलेक्टर खुद कंकाली मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष हैं, इस प्रकार की घटनाएं प्रशासन की छवि पर दाग लगातीं हैं। विष्णु विश्वकर्मा ने बताया कि मंदिर के पुजारियों, मंदिर निर्माण में सेवाएं देने वाले श्रमिकों और सुदूर क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए कंकाली मंदिर के समीप ही पुलिस चौकी बनाई जाना चाहिए।

भोपाल AIIMS में अंगदान से 3 लोगों को नई जिंदगी की उम्मीद, शिवानी को...

0
भोपाल/नर्मदापुरम। अपनों को खोने का दर्द कितना गहरा होता है, यह उस परिवार से बेहतर कौन समझ सकता है, जिसने सड़क हादसे में अपनी...
social welfare 2026

₹53,428 करोड़ की सामाजिक सहायता योजना मंजूर, दिव्यांग पेंशन के नियमों में बदलाव

0
नई दिल्ली, 16 अक्टूबर। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) को अगले पांच वर्षों तक जारी रखने के लिए ₹53,428 करोड़ की...
PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...
Women and Child Development;

महिला एवं बाल विकास पर केंद्र-राज्य मंथन, पोषण और महिला सुरक्षा पर फोकस

0
नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का दो दिवसीय विभागीय सम्मेलन 8 और 9 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जा...
yogi modi modal

उत्तर प्रदेश Social Welfare योजनाएं 2026: पेंशन, छात्रवृत्ति और सरकारी योजनाओं की जानकारी

0
पेंशन, छात्रवृत्ति, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सहायता और गरीब परिवारों के लिए प्रमुख सरकारी योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी उत्तर प्रदेश में सामाजिक कल्याण योजनाओं का दायरा...