LADLI BEHNA YOJANA: एक करोड़ 52 हजार 223 महिलाओं ने अपना पंजीयन कराया

ladli bahana yojna

भोपाल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण के लिये 5 मार्च 2023 को लाँच की मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के प्रति महिलाओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। योजना की लाँचिंग दिनांक से 18 अप्रैल तक एक करोड़ से अधिक महिलाओं ने अपना पंजीयन कराया है। योजना में 23 से 60 वर्ष तक की ऐसे परिवार जो आयकर दाता नहीं है, की महिलाएँ, परिवार में 5 एकड़ से कम भूमि है और घर में फोर व्हीलर वाहन नहीं है, को योजना में पात्र माना गया है। इन सभी बहनों के पंजीयन की कार्यवाही 30 अप्रैल तक जारी रहेगी।

योजना में 25 मार्च से शुरू हुई पंजीयन प्रक्रिया में अब तक एक करोड़ 52 हजार 223 महिलाओं ने अपना पंजीयन कराया है। इसमें भोपाल संभाग में 10 लाख 75 हजार 918, चम्बल में 5 लाख 80 हजार 58, ग्वालियर में 9 लाख 9 हजार 22, नर्मदापुरम में 4 लाख 36 हजार, इंदौर में 16 लाख 60 हजार 587, जबलपुर में 17 लाख 79 हजार 820, रीवा में 9 लाख 472, सागर में 10 लाख 95 हजार 571, शहडोल में 3 लाख 43 हजार 349 और उज्जैन संभाग में 12 लाख 71 हजार 426 महिलाएँ पंजीयन करवा चुकी हैं। पंजीयन प्रक्रिया में प्रत्येक आवेदक का ई-केवायसी अनिवार्य किया गया है।

 

मुख्यमंत्री चौहान योजना के क्रियान्वयन को लेकर काफी संवेदनशील और गंभीर है। उनके द्वारा जिलों में श्रंखलाबद्ध महिला सम्मेलन किये जा रहे हैं। इन सम्मेलनों में वे बहनों से रू-ब-रू होकर योजना के प्रावधानों की जानकारी दे रहे हैं, साथ ही बहनों के आवेदनों का पंजीयन भी करा रहे हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने सभी जिला कलेक्टर्स को निर्देश दिये हैं कि सभी पात्र बहनों के बैंक खाते खुलवाये जाकर उनका पंजीयन और ई-केवायसी नि:शुल्क करवाया जाये। राज्य शासन द्वारा इसके लिये नि:शुल्क व्यवस्था की गई है। योजना में प्राप्त आवेदनों का मई माह में परीक्षण होगा और 10 जून से पात्र हितग्राही बहनों के खातों में एक-एक हजार रूपये आना शुरू हो जायेंगे।

प्रदेशवासी अमूल्य धरोहरों के संरक्षण का संकल्प लें- मुख्यमंत्री चौहान

khajurho

 

Bhopal News, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेशवासियों को विश्व धरोहर दिवस की शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने सोशल मीडिया पर जारी संदेश में कहा है कि “हमारी धरोहर ही हमें अपने इतिहास, ज्ञान और संस्कृति से जोड़ती है। विश्व धरोहर दिवस पर हम सब प्रदेश और देश का गौरव बढ़ाने वाली अपनी साँची, भीमबेटका तथा खजुराहो जैसी अमूल्य धरोहरों के संरक्षण का संकल्प लें।” मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि यूनेस्को द्वारा भोपाल में विश्व धरोहर के उच्च क्षेत्रीय सम्मेलन में पधारे बांग्लादेश, भूटान, मालदीव, नेपाल और श्रीलंका के विशेषज्ञ, शिक्षाविद और प्रबुद्धजन का प्रदेश में आत्मीय स्वागत है। इस सम्मलेन के निष्कर्षों से धरोहरों के संरक्षण-संवर्धन के ध्येय को नई दिशा और गति मिलेगी।

 

नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी के काफिले पर हुआ नक्सली हमला

vikarm-mandvi

बीजापुर से एक बड़ी खबर आयी है। बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी के काफिले पर गोली चली है। विक्रम मंडावी के पीछे जिला पंचायत सदस्य पार्वती कश्यप की गाड़ी चल रही थी। उसी गाड़ी में गोली लगी है। हालांकि फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। जानकारी के मुताबिक गंगालूर हाट बाजार में नुक्कड सभा से वापस लौट रहे थे। पदेड़ा के नजदीक ये हमला हुआ है। हालाँकि अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

जानकारी के मुताबिक विधायक विक्रम मंडावी के काफिले में नक्सल हमला हुआ है। काफिले में शामिल जिला पंचायत सदस्य पार्वती कश्यप के वाहन में नक्सलियों ने की फायरिंग। गंगालूर हाट बाजार में नुक्कड़ सभा कर वापस लौट रहे थे कांग्रेसी। पदेडा के नजदीक हुआ हमला। काफिले में शामिल सभी लोग सुरक्षित बताये जा रहे हैं।

ब्लैक बैकलेस ड्रेस में Nora Fatehi ने मचाई सनसनी

Nora Fatehi

 

नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने एक बार फिर ब्लैक ड्रेस में फैंस के दिलों की धड़कने बढ़ाई है. नोरा ने बैकलेस ड्रेस से ऐसा कहर ढाया है कि लोग देख बेकाबू हो गए. वीडियो इंटरनेट पर हो रहे हैं जमकर वायरल.

अब कोई भी माफिया किसी को धमका नहीं सकता है: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

yogi adinth

 

लखनऊ, माफिया से नेता बने अतीक अहमद (Atique Ahmed) की हत्या के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) का पहला बयान सामने आया है. सीएम योगी ने यूपी की कानून-व्यवस्था पर मंगलवार को बोलते हुए कहा कि पहले कुछ लोगों से लोग डरते थे, लेकिन अब कोई भी माफिया किसी को धमका नहीं सकता है. बता दें कि केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में कपड़ा पार्क में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर कार्यक्रम में हिस्सा लिया.

यूपी बेहतरीन कानून व्वस्था की गारंटी देता है: सीएम योगी

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने कहा, ‘2017 से पहले उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था खराब थी और प्रदेश दंगों के रूप कुख्यात था. बहुत से जनपद ऐसे थे, जिसके नाम से लोग डरते थे आज लोगों को जनपद के नाम से डरने की जरूरत नहीं है. जो पहले प्रदेश के पहचान के लिए संकट थे, आज प्रदेश उनके लिए संकट बनता जा रहा है.’ सीएम योगी ने आगे कहा, ‘अब कोई पेशेवर अपराधी और माफिया किसी उद्यमियों को डरा धमका नहीं सकता है, उत्तर प्रदेश आज आपको बेहतरीन कानून व्यवस्था की गारंटी देता है.’

कांग्रेस के समय हुई जातिगत जनगणना की जानकारी जारी करने की मांग, अरुण यादव ने पूछा देश में पिछड़ों की आबादी 56 प्रतिशत से अधिक है, इनके लिए सरकार का एजेंड़ा क्या है?

arun yadav

 

भोपाल, प्रदेश में इस साल होने जा रहे विधानसभा चुनाव से पूर्व कांग्रेस ने जातिगत जनगणना का मुद्दा उठाया है। पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव ने 2011 में हुई जातिगत जनगणना के आंकड़े जारी करने के साथ 50 प्रतिशत आरक्षण की सीमा को समाप्त करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने जनगणना के साथ जातिगत जनगणना भी कराई थी। इसके आंकड़े अब तक सार्वजनिक नहीं किए गए हैं। देश में 56 प्रतिशत से अधिक आबादी पिछड़ा वर्ग की है लेकिन उसे न्याय नहीं मिल रहा है।

यादव ने मंगलवार को भोपाल में आयोजित पत्रकारवार्ता में कहा कि पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने जनता से जुड़े इस मुद्दे को उठाया है। प्रधानमंत्री पिछड़ों की बात तो करते हैं पर वास्तव में किया कुछ भी नहीं है। कांग्रेस के समय जो जातिगत जनगणना कराई गई थी, उसके आंकड़े सार्वजनिक करने पर रोक लगाकर रखी है। अब तक जारी नहीं किए हैं। आखिर इसमें समस्या क्या है। इसे क्यों छुपाया जा रहा है। 50 प्रतिशत आरक्षण की सीमा को समाप्त क्यों नहीं किया जा रहा है। देश में पिछड़ों की आबादी 56 प्रतिशत से अधिक है, इनके लिए सरकार को एजेंड़ा क्या है, वह तो बताया जाए।

वहीं, पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने कहा कि देश में किस वर्ग की कितनी आबादी है, यह जानना हमारा अधिकार है। कांग्रेस ने 27 प्रतिशत आरक्षण पिछड़ा वर्ग को दिया लेकिन इसका लाभ किसी को नहीं मिला। मध्य प्रदेश में इस वर्ग से तीन-तीन मुख्यमंत्री बने लेकिन केवल पिछड़ा वर्ग के अधिकार छीनने का काम किया।27 प्रतिशत आरक्षण का मामला कोर्ट-कचहरी में ही उलझा हुआ है। इसके कारण प्रतियोगी परीक्षाएं अटकी हुई हैं।बेरोजगार परेशान हो रहे हैं। पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव में भी आरक्षण को अटकाने का काम भाजपा ने किया और आरोप कांग्रेस पर लगाया जाता है। पिछड़ा वर्ग को 14 प्रतिशत हो या फिर 27 प्रतिशत आरक्षण देने का काम कांग्रेस सरकार ने किया था।

 

गृह मंत्रालय के कामकाज की समीक्षा के लिए चिंतन शिविर

amit-shah

 

दिल्ली, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मंगलवार को कामकाज की समीक्षा कर रहे हैं। सूत्रों ने यहां बताया कि अमित शाह गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के चिंतन शिविर की अध्यक्षता कर रहे हैं। इस शिविर का उद्देश्य मंत्रालय के कामकाज की समीक्षा करना तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन 2047 पर अमल के लिए एक कार्य योजना तैयार करना है। चिंतन शिविर में दो अलग-अलग सत्र में मंत्रालय के कामकाज और भविष्य की योजनाओं तथा रूपरेखाओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से सात मरीजों की मौत

corona-update

दिल्ली, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से सात मरीजों की मौत हुई है और संक्रमण के 920 सक्रिय मामले बढ़े हैं।इस बीच देश में कोरोना टीकाकरण भी जारी है और इसी क्रम में पिछले 24 घंटों में 749 लोगों को टीका लगाया गया है। अब तक देश में 2,20,66,27,271 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 6,1233 हो गयी है। देश में कुल संक्रमितों की संख्या 4,48,34,859 हो गयी है। वहीं मृतकों की संख्या बढ़कर 5,31,152 हो गयी है। इसी अवधि में कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा 6,702 बढ़कर 4,42,42,474 पर पहुंच गया है।देश में पिछले 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़ में सक्रिय मामलों की संख्या में सर्वाधिक 381 की वृद्धि हुई है। इसके अलावा, हरियाणा में 220, उत्तर प्रदेश में 279, राजस्थान में 208, महाराष्ट्र में 171, तमिलनाडु में 135, ओडिशा में 130. बिहार में 53, हिमाचल प्रदेश में 36, पंजाब में 28, मध्य प्रदेश में 19, झारखंड में 15, तेलंगाना में 11, उत्तराखंड में आठ, त्रिपुरा में छह, असम में तीन, अरुणाचल प्रदेश में दो, मेघालय और मिजोरम में एक-एक मामला बढ़ा है।इसके अलावा, पिछले 24 घंटे में दिल्ली में सबसे ज्यादा 321 कोरोना मामलों में गिरावट दर्ज की गयी है। इसी अवधि में कर्नाटक में 172 और केरल में 134, गुजरात में 94, सहित अन्य राज्य़ों आन्ध्र प्रदेश, गोवा, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मणिपुर, नागालैंड, पुड्डुचेरी और सिक्किम में कोरोना के मामलों में कमी पायी गयी है।

2023 फीफा अंडर 20 विश्व कप की मेजबानी करेगा अर्जेंटीना

fifa world cup 2023

जेनेवा, अर्जेंटीना इंडोनेशिया के स्थान पर फीफा 2023 अंडर-20 विश्व कप की मेजबानी करेगा। इंडोनेशिया को फीफा ने इसकी मेजबानी करने से हटा दिया है। विश्व फुटबॉल शासी निकाय ने यह घोषणा की। फीफा परिषद के ब्यूरो ने अर्जेंटीना फुटबॉल एसोसिएशन (एएफए) द्वारा बाद की बोली प्रस्तुत करने के बाद अपने फैसले की पुष्टि की और फीफा प्रतिनिधिमंडल ने पिछले सप्ताह दक्षिण अमेरिकी देश का निरीक्षण भी किया था। फीफा अंडर-20 विश्व कप 20 मई से 11 जून तक शुरू होगा और ऐसा पहली बार होगा जब अर्जेंटीना 2001 के बाद इस टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा।फीफा अंडर-20 विश्व कप का आधिकारिक ड्रॉ 21 अप्रैल को ज्यूरिख में फीफा के मुख्यालय में होगा।

शेयर बाजार की तेजी थमी; सेंसेक्स-निफ्टी आधी फीसद से अधिक लुढ़के

share market

मुंबई, वैश्विक बाजार के सकारात्मक रुझान के बावजूद स्थानीय स्तर पर सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनियों टीसीएस और इंफोसिस के कमजोर तिमाही नतीजे से हतोत्साहित निवेशकों की आईटी और टेक समेत पांच समूहों में हुई भारी बिकवाली के दबाव में आज शेयर बाजार की पिछले नौ दिनों की तेजी थम गई और दोनों मानक सूचकांक सेंसेक्स एवं निफ्टी आधे प्रतिशत से अधिक की गिरावट पर रहे।बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 520.25 अंक अर्थात 0.86 प्रतिशत का गोता लगाकर 60 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे 59910.75 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 121.15 अंक यानी 0.68 प्रतिशत टूटकर 17706.85 अंक पर आ गया। हालांकि बीएसई की दिग्गज कंपनियों के विपरीत मझौली और छोटी कंपनियों के शेयरों में लिवाली हुई, जिससे मिडकैप 0.56 प्रतिशत की बढ़त लेकर 24,858.39 अंक और स्मॉलकैप 0.13 प्रतिशत बढ़कर 28,186.48 अंक पर रहा।इस दौरान बीएसई में कुल 3768 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 1849 में लिवाली जबकि 1737 में बिकवाली हुई वहीं 182 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह एनएसई में 31 कंपनियों हरे जबकि शेष 19 लाल निशान पर रही।बीएसई के पांच समूहों में भारी बिकवाली हुई। इस दौरान आईटी 4.77, टेक 4.56, हेल्थकेयर 0.47, इंडस्ट्रियल्स 0.46, दूरसंचार 0.69 और कैपिटल गुड्स समूह के शेयर 0.66 प्रतिशत लुढ़क गए। वहीं, शेष समूहों में 1.19 प्रतिशत तक की तेजी रही।इस दौरान अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तेजी का रुख रहा। ब्रिटेन का एफटीएसई 0.42, जर्मनी का डैक्स 0.02, जापान का निक्केई 0.07, हांगकांग का हैंगसेंग 1.68 और चीन का शंघाई कंपोजिट 1.42 प्रतिशत चढ़ गया।

भोपाल AIIMS में अंगदान से 3 लोगों को नई जिंदगी की उम्मीद, शिवानी को...

0
भोपाल/नर्मदापुरम। अपनों को खोने का दर्द कितना गहरा होता है, यह उस परिवार से बेहतर कौन समझ सकता है, जिसने सड़क हादसे में अपनी...
social welfare 2026

₹53,428 करोड़ की सामाजिक सहायता योजना मंजूर, दिव्यांग पेंशन के नियमों में बदलाव

0
नई दिल्ली, 16 अक्टूबर। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) को अगले पांच वर्षों तक जारी रखने के लिए ₹53,428 करोड़ की...
PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...
Women and Child Development;

महिला एवं बाल विकास पर केंद्र-राज्य मंथन, पोषण और महिला सुरक्षा पर फोकस

0
नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का दो दिवसीय विभागीय सम्मेलन 8 और 9 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जा...
yogi modi modal

उत्तर प्रदेश Social Welfare योजनाएं 2026: पेंशन, छात्रवृत्ति और सरकारी योजनाओं की जानकारी

0
पेंशन, छात्रवृत्ति, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सहायता और गरीब परिवारों के लिए प्रमुख सरकारी योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी उत्तर प्रदेश में सामाजिक कल्याण योजनाओं का दायरा...