
सीमा-चिह्नों और संबंधित स्थलों की वास्तविक स्थिति का किया जाएगा सत्यापन
भोपाल। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT), सेंट्रल जोन के आदेश के अनुपालन में बुधवार, 14 अक्टूबर को केरवा जलाशय का सर्वे एवं भौतिक सत्यापन किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सुबह 11:30 बजे संबंधित समिति के सदस्यों एवं अधिकारियों की उपस्थिति में स्थल निरीक्षण होगा।
NGT द्वारा 30 सितंबर 2026 को प्रकरण क्रमांक OA No. 07/2022 एवं OA No. 12/2022 (CZ) में पारित आदेश के अनुपालन में यह कार्रवाई की जा रही है। सर्वे के दौरान केरवा जलाशय की सीमाओं, पूर्व में लगाए गए सीमा-चिह्नों की वर्तमान स्थिति तथा संबंधित स्थलों की वास्तविक भौतिक स्थिति का सत्यापन किया जाएगा।
इस प्रक्रिया के तहत मौके पर उपलब्ध परिस्थितियों का निरीक्षण कर प्राप्त तथ्यों को अभिलेखबद्ध किया जाएगा। सर्वे का उद्देश्य जलाशय की वास्तविक स्थिति का आकलन करना और संबंधित तथ्यों का रिकॉर्ड तैयार करना है।
#KerwaDam #BhopalNews #NGT #KerwaReservoir #भोपाल #केरवाजलाशय #MadhyaPradeshNews #EnvironmentalNews




