भोपाल में दो सड़क हादसे, छात्र और मैकेनिक की मौत

भोपाल। शहर में रविवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में 13 वर्षीय छात्र और 55 वर्षीय मैकेनिक की मौत हो गई।
कजलीखेड़ा में 13 वर्षीय रोहित बरैया कक्षा तीसरी में पढ़ता था। रविवार दोपहर वह हिनोतिया आश्रम क्षेत्र में इस्कॉन मंदिर के सामने सड़क पार कर रहा था। तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर चोट लगने से रोहित की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अज्ञात वाहन और चालक की तलाश शुरू कर दी है।
वहीं, इंटखेड़ी में 55 वर्षीय फोर व्हीलर मैकेनिक प्यारे मियां को पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रक आगे खड़े दूसरे ट्रक से जा भिड़ा और प्यारे मियां दोनों वाहनों के बीच फंस गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

Previous article15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, दलीप ट्रॉफी में सबसे कम उम्र का अर्धशतक
Next articleKolar Rd Crime: अस्पताल की कैंटीन से डेढ़ साल के मासूम का अपहर