
भोपाल। राजधानी की लोअर लेक में कथित अवैध निर्माण, बिना उपचारित सीवेज के प्रवाह और पेड़ों को नुकसान पहुंचाने के मामलों में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने सख्त रुख अपनाया है। ट्रिब्यूनल ने संबंधित विभागों को चार सप्ताह के भीतर कार्रवाई और अनुपालन रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं। मामले में अगली सुनवाई 21 दिसंबर 2026 को होगी।





